फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28th June 2025 Updates

Top News: बारिश से देश में कई जगह तबाही; अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन और पुरी में आस्था का सैलाब

Sat, 28 Jun 2025 07:28 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 28 Jun 2025 07:28 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of  28th June 2025 Updates
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में मानसून की पहली झमाझम बारिश और बादल फटने से तबाही मचा दी है। धर्मशाला और कुल्लू जिलों में बादल फटने से मची तबाही के बाद से लापता पांच और उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में सड़क हादसे के बाद उफनती अलकनंदा नदी में बहे आठ पर्यटकों की तलाश जारी है। वहीं मनोरंजन जगत से एक दुखभरी खबर सामने आई है। मॉडल और अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में उनके निधन के बारे में दावा किया गया है। विरल भयानी की इंस्टाग्राम पोस्ट में भी शेफाली के निधन की जानकारी साझा की है। एक तरफ ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। 12 दिन चलने वाली रथ यात्रा का आज दूसरा दिन है। आज फिर से भगवान जगन्नाथ को मौसी के घर ले जाने के लिए रथ खींचे जाएंगे। यह भव्य यात्रा पुरी के जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर गुंडिचा मंदिर तक जाती है। वहीं दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के कस्बा इलाके में एक लॉ छात्रा से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पीड़िता छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया है कि सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी व तृणमूल कांग्रेस के छात्र नेता मोनोजीत मिश्रा ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा था, जिसे उसने ठुकरा दिया था। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें.. 

विज्ञापन

बारिश और बाढ़ से देश में कई जगह तबाही

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of  28th June 2025 Updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में मानसून की पहली झमाझम बारिश और बादल फटने से तबाही मचा दी है। धर्मशाला और कुल्लू जिलों में बादल फटने से मची तबाही के बाद से लापता पांच और उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में सड़क हादसे के बाद उफनती अलकनंदा नदी में बहे आठ पर्यटकों की तलाश जारी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं रहीं 'कांटा लगा गर्ल': अभिनेत्री-मॉडल शेफाली जरीवाला का निधन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of  28th June 2025 Updates
शेफाली जरीवाला के निधन की खबर। - फोटो : सोशल मीडिया
इंडस्ट्री से एक दुखभरी खबर सामने आई है। मॉडल और अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में उनके निधन के बारे में दावा किया गया है। विरल भयानी की इंस्टाग्राम पोस्ट में भी शेफाली के निधन की जानकारी साझा की है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

पुरी में आया आस्था का सैलाब: आज मौसी के घर पहुंचेंगे भगवान जगन्नाथ

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of  28th June 2025 Updates
जगन्नाथ रथ यात्रा - फोटो : Adobe Stock

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। 12 दिन चलने वाली रथ यात्रा का आज दूसरा दिन है। आज फिर से भगवान जगन्नाथ को मौसी के घर ले जाने के लिए रथ खींचे जाएंगे। यह भव्य यात्रा पुरी के जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर गुंडिचा मंदिर तक जाती है। पढ़ें पूरी खबर..

शादी से इनकार पर पहले पीटा फिर तीन घंटे तक की दरिंदगी

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of  28th June 2025 Updates
कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वजह आई सामने। - फोटो : freepic
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के कस्बा इलाके में एक लॉ छात्रा से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पीड़िता छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया है कि सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी व तृणमूल कांग्रेस के छात्र नेता मोनोजीत मिश्रा ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा था, जिसे उसने ठुकरा दिया था। पढ़ें पूरी खबर..

पीएम मोदी करेंगे जैन संत आचार्य विद्यानंद के शताब्दी समारोह का उद्घाटन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of  28th June 2025 Updates
पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जैन धर्म के महान आध्यात्मिक गुरु व समाज सुधारक आचार्य विद्यानंद जी महाराज के शताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगे। विज्ञान भवन में होने वाले इस आयोजन के मौके पर पीएम मोदी लोगों को संबोधित भी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर..

ट्रंप ने कनाडा के साथ खत्म की व्यापार वार्ता

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of  28th June 2025 Updates
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : एएनआई

ट्रंप ने कनाडा के साथ टैरिफ समझौते पर बातचीत शुक्रवार को एकतरफा रूप से रोकने की घोषणा की। उन्होंने कहा, कनाडा ने अमेरिकी तकनीकी फर्मों पर नए टैक्स लगाकर खुला हमला किया है। इसलिए उसके साथ व्यापार समझौते की सारी बातचीत रोकी जा रही है और अगले सप्ताह तक वह कनाडा पर नए टैरिफ की घोषणा करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

मानसून सत्र से पहले भाजपा को मिलेगा नया अध्यक्ष

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of  28th June 2025 Updates
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए करीब एक साल से जारी इंतजार 21 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले खत्म हो सकता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए पार्टी की योजना जुलाई के पहले सप्ताह में उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात, कर्नाटक सहित करीब एक दर्जन राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराने की है। पढ़ें पूरी खबर...

डोनाल्ड ट्रंप ने गिनाईं राष्ट्रपति पद की चुनौतियां

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of  28th June 2025 Updates
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : वीडियो ग्रैब/एक्स/व्हाइट हाउस/एएनआई

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हमेशा से ही अपने बयानों के लेकर चर्चा में रहे हैं। इसी बीच उन्होंने अपने राष्ट्रपति बनने और उनके ऊपर लगातार मंडराते खतरों का जिक्र किया। शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति बनना किसी भी खतरनाक पेशे से कम नहीं है। ट्रंप प्रशासन की तरफ से यह प्रेस वार्ता अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद बुलाई गई थी, जिसमें ट्रंप प्रशासन को व्यापक नीतिगत फैसले लागू करने की छूट दी गई। पढ़ें पूरी खबर..

शाहदरा में युवक की चाकू घोंपकर हत्या

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of  28th June 2025 Updates
हत्या (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शाहदरा जिले के गीता कॉलोनी थाना अंतर्गत रानी गार्डन इलाके में 19 वर्षीय यश की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने शुरुआती जांच में हमलावरों की पहचान अमान और रहमान के रूप में की है। पढ़ें पूरी खबर..
 

भारत की दो टूक पर नहीं मान रहे ट्रंप: अब बोले- परमाणु युद्ध का था खतरा

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of  28th June 2025 Updates
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : एएनआई
भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव खत्म होने के बाद भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से श्रेय लेने की होड़ खत्म नहीं हो रही है। जहां एक बार फिर ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को रोकने में अहम भूमिका निभाई थी। ट्रंप ने कहा कि यह टकराव इतना बड़ा हो सकता था कि परमाणु युद्ध में बदल जाता, लेकिन उन्होंने दोनों देशों को धमकी दी कि अगर वे युद्ध करेंगे तो अमेरिका उनके साथ कोई व्यापार नहीं करेगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed