फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump claims he stopped India, Pak war by threatening to cancel all deals News In Hindi

भारत की दो टूक पर नहीं मान रहे ट्रंप: अब बोले- परमाणु युद्ध का था खतरा, हमने दी व्यापार रद्द करने की धमकी

Sat, 28 Jun 2025 12:24 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 28 Jun 2025 12:24 AM IST
सार

भारत की दो टूक के बाद भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध रोकने का श्रेय लेने की होड़ खत्म नहीं हो रही है। जहां एक बार फिर उन्होंने दावा किया है कि मैंने भारत और पाकिस्तान दोनों को चेतावनी दी कि अगर युद्ध हुआ तो अमेरिका सभी व्यापारिक सौदे रद्द कर देगा। इसके बाद दोनों ने कदम पीछे खींचे और संघर्ष खत्म करने पर सहमति जताई। हालांकि भारत हमेशा से ट्रंप ने इन दावों को खारिज करते आया है।

विज्ञापन
Donald Trump claims he stopped India, Pak war by threatening to cancel all deals News In Hindi
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एक्स/व्हाइट हाउस

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव खत्म होने के बाद भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से श्रेय लेने की होड़ खत्म नहीं हो रही है। जहां एक बार फिर ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को रोकने में अहम भूमिका निभाई थी। ट्रंप ने कहा कि यह टकराव इतना बड़ा हो सकता था कि परमाणु युद्ध में बदल जाता, लेकिन उन्होंने दोनों देशों को धमकी दी कि अगर वे युद्ध करेंगे तो अमेरिका उनके साथ कोई व्यापार नहीं करेगा।

विज्ञापन

व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति बहुत गंभीर थी। हमने कहा कि सारे सौदे रद्द कर दो, कोई व्यापार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने हमसे संपर्क किया और पूछा अब क्या करें? मैंने कहा अगर व्यापार चाहिए तो युद्ध और परमाणु हमले भूल जाओ। और दोनों ने मान लिया। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के नेता अच्छे हैं और दोनों ने युद्ध न करने का फैसला किया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: अमेरिका ने कनाडा के साथ खत्म की व्यापार वार्ता; ट्रंप बोले- सात दिनों में बताएंगे कितना देना होगा टैरिफ
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के साथ व्यापार के नए रास्ते चाहते है ट्रंप
इसके साथ ही ट्रंप ने यह भी कहा कि वह भारत के साथ व्यापार के नए रास्ते खोलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अभी भारत में व्यापार करना बहुत मुश्किल है। लेकिन हम एक ऐसे समझौते पर काम कर रहे हैं जिसमें अमेरिका को भारत में व्यापार करने की पूरी छूट मिले। 

ये भी पढ़ें:- Donald Trump: 'यूरेनियम संवर्धन जारी रखा तो फिर करूंगा हमला', ईरान को डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी हमले की चेतावनी

भारत ने शुरुआत से ही खारिज किया है दावा
हालांकि, भारत सरकार ने हमेशा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रं के इस तरह के किसी भी मध्यस्थता के दावे को खारिज किया है। भारत ने साफ कहा है कि पाकिस्तान के साथ संघर्षविराम की बातचीत सीधे दोनों देशों की सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारियों डीजीएमओ के बीच हुई थी। साथ ही इसमें किसी तीसरे देश की भूमिका नहीं थी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्रंप के साथ हुई हालिया बातचीत में साफ कर दिया कि भारत किसी भी प्रकार की मध्यस्थता स्वीकार नहीं करता और सभी फैसले सीधे लिए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed