फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump said that the echo of the bullet can still be heard it is very difficult to be the President

Trump: 'अब भी सुनाई देती है गोली की गूंज, राष्ट्रपति होना बेहद कठिन', डोनाल्ड ट्रंप ने गिनाईं पद की चुनौतियां

Sat, 28 Jun 2025 06:19 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 28 Jun 2025 06:19 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पेशा और उसके साथ आने वाले चुनौतियों का जिक्र किया। ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति बनना बेहद खतरनाक पेशा है। इस दौरान उन्होंने पिछले साल रैली में उन्हें गोली लगने की घटना याद करते हुए कहा कि आज भी कभी-कभी मुझे थ्रॉबिंग महसूस होती है। 

विज्ञापन
Donald Trump said that the echo of the bullet can still be heard it is very difficult to be the President
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हमेशा से ही अपने बयानों के लेकर चर्चा में रहे हैं। इसी बीच उन्होंने अपने राष्ट्रपति बनने और उनके ऊपर लगातार मंडराते खतरों का जिक्र किया। शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति बनना किसी भी खतरनाक पेशे से कम नहीं है। ट्रंप प्रशासन की तरफ से यह प्रेस वार्ता अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद बुलाई गई थी, जिसमें ट्रंप प्रशासन को व्यापक नीतिगत फैसले लागू करने की छूट दी गई।

विज्ञापन

गोली लगने की बात का किया जिक्र
पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने बीते साल जुलाई 2024 में चुनावी रैली के दौरान उन्हें लगे गोली का जिक्र किया। ट्रंप ने कहा कि आज भी कभी-कभी मैं जब पेंसल्वेनिया की चुनावी रैली को याद करता हूं तो मुझे मेरी तेज होती धड़कन की आवाज सुनाई देने लगती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का पेशा बहुत खतरनाक पेशा है, क्योंकि मुझे अभी भी कभी-कभी वो थ्रॉबिंग फीलिंग होती है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- India-America Relation: भारत से बड़ा व्यापार समझौता चाहते हैं ट्रंप, कहा- पूरी ट्रेड बाधाएं हटाने की कोशिश में
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बीते साल जुलाई में राष्ट्रपति चुनाव प्रचार-प्रसार के दौरान पेंसल्वेनिया में एक चुनावी रैली के दौरान ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ था। हालांकि सीक्रेट सर्विस ने मौके पर ही हमलावर को मार गिराया था। उस घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई थी और दो लोग घायल हो गए थे।

राष्ट्रपति बनने के बाद हुआ पेशे के खतरे का अंदाजा
ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति बनने के बाद उन्हें इस पेशे के खतरों का असली अंदाजा हुआ। उन्होंने कहा कि रेस कार ड्राइवरों और बुल राइडरों की मृत्यु दर 0.1% है, लेकिन राष्ट्रपति के लिए यह करीब 5% है। अगर पहले पता होता, शायद मैं खड़ा न होता।

अमेरिका में 45 में चार राष्ट्रपतियों की हत्या
अमेरिका के 45 में से चार राष्ट्रपतियों की हत्या हो चुकी है और कई पर जानलेवा हमले हो चुके हैं। ट्रंप पर भी अब तक कई हमले हो चुके हैं। सितंबर 2024 में फ्लोरिडा में गोल्फ खेलते समय भी उन पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें हमलावर पर अब पांच संघीय मामले चल रहे हैं। दूसरी ओर अमेरिका ने यह भी आरोप लगाया है कि ईरान की खास फौज ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ ने भी ट्रंप की हत्या की योजना बनाई थी। हालांकि ईरान ने इस आरोप से इनकार कर दिया था। 

ये भी पढ़ें:- भारत की दो टूक पर नहीं मान रहे ट्रंप: अब बोले- परमाणु युद्ध का था खतरा, हमने दी व्यापार रद्द करने की धमकी

राजनीतिक हिंसा के दौर में अमेरिका
गौरतलब है कि अमेरिका इन दिनों 1970 के दशक के बाद के सबसे बड़े राजनीतिक हिंसा के दौर से गुजर रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी 6, 2021 को कैपिटल हिल पर ट्रंप समर्थकों के हमले के बाद से अब तक 300 से ज्यादा राजनीतिक हिंसा की घटनाएं दर्ज हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed