फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actress Shefali Jariwala cardiac arrest Reports claim Kaanta Laga girl death Bigg Boss contestant passed away

नहीं रहीं 'कांटा लगा गर्ल': अभिनेत्री-मॉडल शेफाली जरीवाला का निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान

Sat, 28 Jun 2025 01:26 AM IST
शिव शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 28 Jun 2025 01:26 AM IST
सार

Shefali Jariwala Death:  'कांटा लगा गर्ल' के नाम से मशहूर अभिनेत्री शेफाली जरीवाला हमारे बीच नहीं रहीं। उनके निधन की खबर आ रही है।
 

विज्ञापन
Actress Shefali Jariwala cardiac arrest Reports claim Kaanta Laga girl death Bigg Boss contestant passed away
शेफाली जरीवाला के निधन की खबर। - फोटो : इंस्टाग्राम@shefalijariwala

विस्तार

इंडस्ट्री से एक दुखभरी खबर सामने आई है। मॉडल और अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है। महज 42 साल की उम्र में शेफाली ने अंतिम सांसें लीं। निधन की वजह अब तक सामने नहीं आई है। सबसे पहले विरल भयानी की इंस्टाग्राम पोस्ट में शेफाली के निधन की जानकारी दी गई है। इसके बाद शेफाली के मेकअप आर्टिस्ट ने अमर उजाला से बातचीत में उनके निधन की पुष्टि की। रोते हुए उन्होंने बस इतना बताया कि शेफाली का निधन हार्ट अटैक से हुआ। परिवार ने अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। 

विज्ञापन


शेफाली मुंबई के अंधेरी लोखंडवाला इलाके में रहती थीं। जानकारी के मुताबिक, अचानक रात 11 बजे के आस-पास उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। उनके पति पराग त्यागी उन्हें नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कांटा लगा गर्ल' के नाम से मशहूर रहीं शेफाली ने फिल्म 'मुझसे शादी करोंगी' में अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ काम किया। 
विज्ञापन


तबीयत खराब होने पर हॉस्पिटल लेकर पहुंचे पति पराग 
इससे पहले विरल भयानी ने विक्की ललवानी की पोस्ट का हवाला देते हुए बताया कि शेफाली को उनके पति और तीन अन्य लोग बेलेव्यू मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल लेकर गए। हॉस्पिटल के एक स्टॉफ ने इस खबर की पुष्टि की कि शेफाली की मौत हॉस्पिटल आने से पहले ही हो चुकी थी। इस हाॅस्पिटल के डॉ. लूला ने इस खबर का खंडन नहीं किया और इतना कहा कि वह किसी भी मरीज के बारे में कोई विवरण नहीं बता सकते हैं। फिर उसी हॉस्पिटल के डॉ. सुशांत ने खबर की पुष्टि की और कहा, 'हम शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर हॉस्पिटल भेज रहे हैं।'  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vickey Lalwani (@iamvickeylalwani)


बिग बॉस 13 में आईं नजर
शेफाली जरीवाला के निधन की खबर से फैंस हैरान हैं। शेफाली ने चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 13 में भी हिस्सा लिया। इसके अलावा उन्होंने नच बलिए समेत कई रियलिटी शोज में हिस्सा लिया था। वे अपने डांस को लेकर भी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय रहीं। 



वायरल वीडियो में पति नजर आए दुखी

शेफाली के निधन की खबर के बाद सोशल मीडिया पर उनके पति पराग का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक गाड़ी में बैठे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में पराग काफी दुखी दिख रहे हैं। इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स भी शेफाली के निधन की खबर से हैरान हैं। यूजर्स ने एक्ट्रेस के निधन पर दुख जताया है। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed