फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 September 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: अभी दो दिन और भारी बारिश होगी; लेबनान में इस्राइल का हवाई हमला, 90 से अधिक लोग हताहत

Sat, 28 Sep 2024 07:06 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 28 Sep 2024 07:06 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 September 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

वापस जाता दक्षिण पश्चिम मानसून हिमालयी राज्यों से लेकर पूरब और पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में जमकर बरस रहा है। हिमाचल प्रदेश से लेकर सिक्किम तक हिमालयी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो रही है। इसके चलते जगह-जगह भूस्खलन होने से हिमाचल में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 707 समेत 47 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही रुक गई है। सिक्किम में पुरा रंग-रंग पुल टूट गया है और इससे राज्य के उत्तरी हिस्से से शेष भाग का संपर्क खत्म हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी दो दिन इन राज्यों में भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने का अनुमान है। उधर, इस्राइली सेना ने शुक्रवार को बेरूत में हिज्बुल्ला के मुख्यालय पर हमला किया। हमले के बाद इस्राइली खेमे ने हिज्बुल्ला के मुख्य कमांडर हसन नसरल्ला की मौत होने का दावा किया। यह हमला प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करने के कुछ ही समय बाद किया गया। हालांकि, हिज्बुल्ला की तरफ से नसरल्ला के मारे जाने की पुष्टि नहीं की गई है। इसके अलावा, पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरु इशिबा (67) को जापान की सत्तारूढ़ पार्टी ने शुक्रवार को अपना नेता चुन लिया। वह प्रधानमंत्री के रूप में अगले सप्ताह कार्यभार संभालेंगे। पार्टी का नेता चुना जाना प्रधानमंत्री पद का टिकट है, क्योंकि इस समय संसद में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के सत्तारूढ़ गठबंधन का बहुमत है। पार्टी के इस चुनाव में दो महिलाओं सहित नौ उम्मीदवार मैदान में थे। इशिबा को पार्टी के सांसदों और जमीनी स्तर के सदस्यों ने मतदान के जरिये चुना। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 September 2024 Updates On Amar Ujala
मौसम - फोटो : एएनआई

अभी दो दिन और भारी बारिश होगी, हिमाचल-सिक्किम में भूस्खलन की मार
वापस जाता दक्षिण पश्चिम मानसून हिमालयी राज्यों से लेकर पूरब और पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में जमकर बरस रहा है। हिमाचल प्रदेश से लेकर सिक्किम तक हिमालयी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो रही है। इसके चलते जगह-जगह भूस्खलन होने से हिमाचल में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 707 समेत 47 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही रुक गई है। सिक्किम में पुरा रंग-रंग पुल टूट गया है और इससे राज्य के उत्तरी हिस्से से शेष भाग का संपर्क खत्म हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी दो दिन इन राज्यों में भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 September 2024 Updates On Amar Ujala
लेबनान में इस्राइल का हवाई हमला - फोटो : एएनआई

बनान में इस्राइल का हवाई हमला, 90 से अधिक लोग हताहत
इस्राइली सेना ने शुक्रवार को बेरूत में हिज्बुल्ला के मुख्यालय पर हमला किया। हमले के बाद इस्राइली खेमे ने हिज्बुल्ला के मुख्य कमांडर हसन नसरल्ला की मौत होने का दावा किया। यह हमला प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करने के कुछ ही समय बाद किया गया। हालांकि, हिज्बुल्ला की तरफ से नसरल्ला के मारे जाने की पुष्टि नहीं की गई है। हमले को लेकर तीन इस्राइली टीवी चैनलों पर दावा किया गया कि हवाई हमले को हिज्बुल्ला नेता हसन नसरल्ला को टारगेट करके किया गया था। इस बीच इस्राइली पीएम ने अपना अमेरिकी दौरा बीच में छोड़कर ही लौटने का फैसला किया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 September 2024 Updates On Amar Ujala
जापान के नए प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा - फोटो : एएनआई

जापान में शिगेरु इशिबा बने प्रधानमंत्री, अगले हफ्ते संभालेंगे कार्यभार
पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरु इशिबा (67) को जापान की सत्तारूढ़ पार्टी ने शुक्रवार को अपना नेता चुन लिया। वह प्रधानमंत्री के रूप में अगले सप्ताह कार्यभार संभालेंगे। पार्टी का नेता चुना जाना प्रधानमंत्री पद का टिकट है, क्योंकि इस समय संसद में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के सत्तारूढ़ गठबंधन का बहुमत है। पार्टी के इस चुनाव में दो महिलाओं सहित नौ उम्मीदवार मैदान में थे। इशिबा को पार्टी के सांसदों और जमीनी स्तर के सदस्यों ने मतदान के जरिये चुना। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 September 2024 Updates On Amar Ujala
पेट्रोल पंप (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Istock

तेल कंपनियों का मुनाफा ₹15 बढ़ा, ग्राहकों को राहत नहीं
देश की तेल कंपनियों का मुनाफा मार्च से लेकर अब तक पेट्रोल पर प्रति लीटर 15 रुपये बढ़ गया है। डीजल पर 12 रुपये बढ़ा है। इस दौरान कच्चा तेल 84 डॉलर प्रति बैरल से घटकर शुक्रवार को 72 डॉलर से नीचे आ गया। इस आधार पर लोगों को तीन रुपये प्रति लीटर का फायदा मिल सकता है। बावजूद इसके ग्राहकों को कोई भी राहत नहीं मिली है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 September 2024 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

 भारतीय सेना चीन सीमा पर बढ़ा रही युद्धक क्षमता, हाइपरसोनिक मिसाइलें की जा रहीं तैयार
सेना चीन सीमा पर अपनी युद्धक क्षमता को बढ़ा रही है। तोपखाना यूनिटों की जंगी क्षमता को बढ़ाने के लिए सेना विभिन्न हथियार प्रणालियों की खरीद कर रही है। इसमें 100 के-9 वज्र हॉवित्जर, स्वार्म ड्रोन, लोइटर हथियार और निगरानी प्रणालियां शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 September 2024 Updates On Amar Ujala
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार - फोटो : एएनआई

महाराष्ट्र: आयोग से बोले राजनीतिक दल- ज्यादा लंबा न खिंचे विधानसभा चुनाव
महाराष्ट्र के राजनीतिक दलों ने मांग की है कि लोकसभा की तर्ज पर विधानसभा चुनाव ज्यादा लंबा न खिंचे। कम से कम चरणों में मतदान कराया जाए। सूबे में नवंबर में संभावित विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार की अगुवाई में निर्वाचन आयोग की एक टीम महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर है। शुक्रवार को आयोग की टीम ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और विधानसभा चुनावों के लिए उनके सुझाव लिए। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 September 2024 Updates On Amar Ujala
दुर्गापूजा के लिए कोलकाता में मूर्ति तैयार करता शिल्पकार - फोटो : अमर उजाला

बंगाल की दुर्गापूजा: या देवी सर्वभूतेषु के साथ डॉक्टर बेटी को इंसाफ की मांग
कोलकाता की दुर्गापूजा विश्व प्रसिद्ध है। यूनेस्को ने भी इसकी भव्यता को देखते हुए मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में इसे शामिल किया। पूजा में अब केवल 12 दिन शेष बचे हैं, लेकिन इस बार लोगों में वो उत्साह और उमंग नहीं दिख रहा है। इसका कारण है आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 September 2024 Updates On Amar Ujala
बीजेपी - फोटो : अमर उजाला

भाजपा सदस्यता अभियान: आधे से अधिक राज्य लक्ष्य से पीछे
सदस्यता अभियान के जरिये 10 करोड़ नए सदस्यों को जोड़ कर दमखम दिखाने की भाजपा की योजना पर कई राज्यों की सुस्त रफ्तार बाधा बन रही है। अभियान के चार हफ्ते बाद भी पार्टी अपने लक्ष्य का महज 42 फीसदी ही हासिल कर पाई है। आधे से अधिक राज्य दिए गए लक्ष्य का करीब एक चौथाई सदस्य ही बना पाए हैं। पार्टी नेतृत्व ने ऐसे राज्यों को अभियान की रफ्तार तेज करने का निर्देश दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 September 2024 Updates On Amar Ujala
dog attack - फोटो : अमर उजाला

 दिल्ली-एनसीआर में हर दिन 1000 से अधिक लोगों को काट रहे हैं कुत्ते
दिल्ली-एनसीआर में रोजाना एक हजार से अधिक लोगों को कुत्ते काट रहे हैं। इनमें से काफी मरीज गंभीर होते हैं। जिन्हें तुरंत टीका लगाने की जरूरत होती है। विशेषज्ञों की माने तो सफदरजंग, डॉ. राम मनोहर लोहिया, हिंदूराव, जीटीबी, डीडीयू, लोकनायक सहित दिल्ली के अन्य सरकारी व निजी अस्पतालों में रोजाना एक हजार से अधिक लोग रेबीज का टीका लगवाने आते हैं। इनमें करीब आधे पुराने मरीज होते हैं। सबसे अधिक लोग सफदरजंग अस्पताल में रेबीज का टीका लगवाने आते हैं। डॉक्टरों के अनुसार कुत्ता काटने के मामलों में 60 फीसदी मरीज बच्चे होते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 September 2024 Updates On Amar Ujala
'बिन्नी एंड फैमिली' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

Binny And Family Review: नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ने में सफल रहे संजय त्रिपाठी
चर्चित फिल्म एडीटर और नंबर वन फिल्म डायरेक्टर बनने से पहले डेविड धवन की पहचान अभिनेता अनिल धवन के छोटे भाई के तौर पर ही रही है। अनिल धवन के बेटे सिद्धार्थ और बहू रीना की संतान हैं, अंजनी धवन। रिश्ते में वरुण धवन इनके सगे चाचा लगते हैं। वरुण की फिल्म ‘कुली नंबर वन’ में अंजनी सहायक निर्देशक के तौर पर काम कर चुकी हैं। अभिनय की उनकी बेसिक ट्रेनिंग मजबूत है। हिंदी उनकी कमजोर लगती है और शायद इसीलिए अपनी डेब्यू फिल्म में वह अंग्रेजी के सहारे आगे बढ़ने की कोशिश करती नजर आती हैं। अंजनी धवन के किरदार बिन्नी और उसके परिवार की कहानी कहती निर्देशक संजय त्रिपाठी की फिल्म ‘बिन्नी एंड फैमिली’ राजश्री की फिल्मों जैसी देसी तो नहीं है लेकिन इसका डीएनए करीब करीब वैसा ही है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 September 2024 Updates On Amar Ujala
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ - फोटो : अमर उजाला

चलो इंडिया अभियान: भारत आने पर पहले एक लाख पर्यटकों को फ्री वीजा
केंद्र सरकार 'चलो इंडिया' अभियान के तहत भारत आने वाले पहले एक लाख विदेशी पर्यटकों को नि:शुल्क वीजा देगी। उनका वीजा शुल्क माफ कर दिया जाएगा। इसके अलावा सरकार देशभर के हवाई अड़्डों और रेलवे स्टेशनों पर पर्यटक फीडबैक तंत्र भी स्थापित करेगी। इसका मकसद पर्यटकों परेशानियों और कमियों को दूर करना है। इसके अलावा देश के 6 पर्यटक स्थलों से पर्यटन मित्र और पर्यटन दीदी की भी शुरुआत की गई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed