{"_id":"66f6e01ae4933f5bae0c1082","slug":"israel-carried-out-air-strikes-on-lebanon-hezbollah-s-headquarters-minutes-after-netanyahu-s-speech-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel Strikes Lebanon: लेबनान में इस्राइली हमले में 6 लोगों की मौत, 91 से अधिक घायल; कमांडर नसरल्ला ढेर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel Strikes Lebanon: लेबनान में इस्राइली हमले में 6 लोगों की मौत, 91 से अधिक घायल; कमांडर नसरल्ला ढेर
Fri, 27 Sep 2024 10:11 PM IST
राहुल कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत
Published by: राहुल कुमार
Updated Fri, 27 Sep 2024 10:11 PM IST
सार
Israel Strike: इस्राइली सैन्य प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा कि, हमला शहर के दक्षिणी उपनगरों में हिज्बुल्ला के "केंद्रीय मुख्यालय" को निशाना बनाकर किया गया है। हमले में छह लोगों की मौत हुई है, जबकि 91 से अधिक घायल हुए हैं। नसरल्ला की मौत का दावा किया जा रहा है। हिज्बुल्ला ने पुष्टि नहीं की है। इस्राइली सेना की ओर से यह हमला नेतन्याहू द्वारा न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में संबोधन समाप्त करने के कुछ ही मिनटों के बाद हुआ है।
विज्ञापन
लेबनान में इस्राइल का हवाई हमला
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइली सेना ने शुक्रवार को बेरूत में हिज्बुल्ला के मुख्यालय पर हमला किया। हमले के बाद इस्राइली खेमे ने हिज्बुल्ला के मुख्य कमांडर हसन नसरल्ला की मौत होने का दावा किया। यह हमला प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करने के कुछ ही समय बाद किया गया। इस हवाई हमले में हिज्बुल्ला के प्रमुख नसरल्ला के मारे जाने का दावा किया गया है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक हमले में छह लोगों की मौत हुई है। इस्राइली हमले में 91 लोग घायल भी हुए हैं।
सेना ने स्थानीय निवासियों को सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा
इस्राइली सेना ने बेरूत क्षेत्र में हवाई हमले करने को लेकर कहा कि सेना स्थानीय निवासियों को वहां से हटने की चेतावनी दे चुकी है। सेना ने बेरूत की उन तीन इमारतों को खाली करने को कहा, जहां हिजबुल्ला अपने हथियार छिपाने का काम करता है। इस्राइली सेना का दावा है कि उसने हिजबुल्ला के मुख्यालय पर हमला किया है।
नसरल्ला को टारगेट करके हमला
हमले को लेकर तीन इस्राइली टीवी चैनलों पर दावा किया गया कि हवाई हमले को हिज्बुल्ला नेता हसन नसरल्ला को टारगेट करके किया गया था। इस बीच इस्राइली पीएम ने अपना अमेरिकी दौरा बीच में छोड़कर ही लौटने का फैसला किया है। इस्राइली हवाई हमलों की आवाज पूरे शहर में सुनी गई। हमले के बाद बेरूत के घनी आबादी वाले दक्षिणी भाग में धुएं के बड़े बादल देखे गए हैं। ये इलाका ईरान समर्थित हिज्बुल्ला का मुख्य गढ़ माना जाता है।
विज्ञापन
इस्राइली सैन्य प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा कि,कुछ ही देर पहले इस्राइली सुरक्षाबलों ने हिज्बुल्ला आतंकी संगठन के केंद्रीय मुख्यालय पर सटीक हमला किया है। हमारे लोगों की रक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई की ताकि इस्राइली परिवार अपने घरों में सुरक्षित और सुरक्षित रह सकें। इस्राइली सेना की ओर से यह हमला नेतन्याहू द्वारा न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में संबोधन समाप्त करने के कुछ ही मिनटों के भीतर किया गया है। जिसमें उन्होंने हिज्बुल्ला के खिलाफ हमले जारी रखने और हमास के खिलाफ "जीत तक" लड़ने की कसम खाई थी।
हिज्बुल्ला के मुख्यालय पर हमला
इस्राइली की ओर से किए गए इस हमले में कई इमारतों को भारी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है इस्राइली सेना यह स्ट्राइक कार्यकारी परिषद का प्रमुख नसरल्लाह के ठिकाने पर किया गया है। ये मुख्यालय एक रिहायशी इमारत के नीचे था। बताया जा रहा है कि इन इमारतों के नीच हिज्बुल्ला चीफ नसरल्लाह ने बंकर बना रखा था। इस हमले में हिज्बुल्ला के कुछ सदस्यों की मौत हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन हमलों में नसरल्लाह सुरक्षित बच गया है। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू तत्काल अपने देश वापस लौट रहे हैं।
एक सप्ताह में 700 की मौत
हिज्बुल्ला और इस्राइल के बीच सीमा पार से घातक गोलीबारी तब से चल रही है, जब से हिज्बुल्ला के फिलिस्तीनी सहयोगी हमास ने 7 अक्टूबर को इस्राइल पर हमला किया था। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, लेबनान के आसपास हिज्बुल्ला के गढ़ों पर इस्राइल द्वारा की हवाई बमबारी में अकेले इस सप्ताह लगभग 700 लोगों की मौत हुई है। इस्राइल ने फिलहाल हिज्बुल्ला के खिलाफ युद्ध रोकने से इनकार कर दिया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन