फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Even after four weeks of BJP membership campaign party achieve only 42 percent of its target

भाजपा सदस्यता अभियान: आधे से अधिक राज्य लक्ष्य से पीछे, एक महीने में 4.25 करोड़ नए सदस्य ही बना सकी पार्टी

Sat, 28 Sep 2024 05:41 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 28 Sep 2024 05:41 AM IST
सार

हैरानी की बात है कि भाजपा का अभियान बिहार, छत्तीसगढ़ और राजस्थान जैसे उन राज्यों में बेहद कमजोर है जहां पार्टी सत्ता में है। इसके अलावा दक्षिण भारत के राज्यों तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल में भी अभियान में तेजी लाने की जरूरत है।
 

विज्ञापन
Even after four weeks of BJP membership campaign party achieve only 42 percent of its target
बीजेपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सदस्यता अभियान के जरिये 10 करोड़ नए सदस्यों को जोड़ कर दमखम दिखाने की भाजपा की योजना पर कई राज्यों की सुस्त रफ्तार बाधा बन रही है। अभियान के चार हफ्ते बाद भी पार्टी अपने लक्ष्य का महज 42 फीसदी ही हासिल कर पाई है। आधे से अधिक राज्य दिए गए लक्ष्य का करीब एक चौथाई सदस्य ही बना पाए हैं। पार्टी नेतृत्व ने ऐसे राज्यों को अभियान की रफ्तार तेज करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


सदस्यता अभियान से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश, असम, उत्तर प्रदेश को छोड़ कर लगभग सभी राज्य अपने लक्ष्य से बहुत पीछे हैं। हैरानी की बात है कि भाजपा का अभियान बिहार, छत्तीसगढ़ और राजस्थान जैसे उन राज्यों में बेहद कमजोर है जहां पार्टी सत्ता में है। इसके अलावा दक्षिण भारत के राज्यों तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल में भी अभियान में तेजी लाने की जरूरत है।
विज्ञापन


अब तक बने 4.25 नए सदस्य
अब तक पार्टी ने 4.25 करोड़ सदस्य बनाए हैं। इनमें उत्तर प्रदेश ने तय दो करोड़ के लक्ष्य का आधा एक करोड़, मध्य प्रदेश ने तय लक्ष्य 1.5 करोड़ की तुलना में 1 करोड़, असम ने तय लक्ष्य 50 लाख के मुकाबले 42 लाख सदस्य बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन राज्यों में बेहद धीमी रफ्तार
राजस्थान और बिहार को एक-एक करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है, मगर दोनों ने अब तक क्रमश: 25 और 30 लाख सदस्य ही बनाए हैं। तेलंगाना में सात लाख नए सदस्य बने हैं जो दिए गए 25 लाख के लक्ष्य से बहुत पीछे है। केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड और ओडिशा में भी सदस्यता अभियान अपने लक्ष्य से बहुत पीछे चल रहा है।


अब महाभियान पर जोर
सुस्त रफ्तार के बाद पार्टी नेतृत्व ने तीन महाभियान शुरू करने का फैसला किया था। इसके तहत पहले महाभियान में 25 सितंबर को पार्टी ने अनुमानत: सवा करोड़ सदस्य बनाए। पार्टी की योजना अब पांच अक्तूबर और 15 अक्तूबर को महाभियान के जरिये चार करोड़ सदस्य बनाने की है। पार्टी ने पहले प्रतिदिन 50 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया था, हालांकि प्रतिदिन 20 से 25 लाख ही नए सदस्य बनाए जा रहे हैं।

इन विधानसभा में किया कमाल
सदस्यता अभियान में पार्टी ने कर्नाटक की येलाहकां विधानसभा सीट पर 1.45 लाख, इंदौर-1 सीट पर 1.17 लाख और राजकोट शहर की सीट पर 1.25 लाख नए सदस्य बनाने का कमाल दिखाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed