फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 October 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: आज अमित शाह कोलकाता में नए यात्री टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे; MVA में सीट बंटवारे पर राहुल नाराज

Sun, 27 Oct 2024 07:59 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 27 Oct 2024 07:59 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 October 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार देर रात कोलकाता पहुंचे। जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बंगाल के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। जानकारी के अनुसार शाह रविवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के पेट्रापोल में भारत-बांग्लादेश भूमि सीमा क्रॉसिंग पर एक नवनिर्मित यात्री टर्मिनल और एक कार्गो गेट का उद्घाटन करने वाले हैं। बता दें कि रविवार दोपहर को शाह कोलकाता में एक संगठनात्मक बैठक भी करने वाले हैं। उधर, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अवधि महज तीन दिन शेष है, लेकिन विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) में अभी तक सीटों की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है। इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नाराजगी सामने आने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को पत्र भेजकर मनमाने तौर पर उम्मीदवार घोषित करने पर रोष जताया है। इससे दोनों पार्टियों के बीच अंदरूनी विवाद और गहरा गया है। इसके अलावा, हवा के रुख में बदलाव और तेजी के कारण पिछले दो दिनों में राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार आया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) अब खराब श्रेणी में आ गया है, जो दो-तीन दिन पहले तक बहुत खराब श्रेणी में था। अगले कुछ दिनों तक हवा के अनुकूल बने रहने का अनुमान है, जिससे प्रदूषण बढ़ने की संभावना कम ही है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 October 2024 Updates On Amar Ujala
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री - फोटो : PTI

आज अमित शाह कोलकाता में नए यात्री टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार देर रात कोलकाता पहुंचे। जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बंगाल के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। जानकारी के अनुसार शाह रविवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के पेट्रापोल में भारत-बांग्लादेश भूमि सीमा क्रॉसिंग पर एक नवनिर्मित यात्री टर्मिनल और एक कार्गो गेट का उद्घाटन करने वाले हैं। बता दें कि रविवार दोपहर को शाह कोलकाता में एक संगठनात्मक बैठक भी करने वाले हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 October 2024 Updates On Amar Ujala
राहुल गांधी, नाना पटोले, उद्धव ठाकरे - फोटो : एएनआई

एमवीए में सीट बंटवारे पर राहुल नाराज; नाना पटोले ने उद्धव ठाकरे को पत्र लिख जताई आपत्ति
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अवधि महज तीन दिन शेष है, लेकिन विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) में अभी तक सीटों की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है। इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नाराजगी सामने आने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को पत्र भेजकर मनमाने तौर पर उम्मीदवार घोषित करने पर रोष जताया है। इससे दोनों पार्टियों के बीच अंदरूनी विवाद और गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 October 2024 Updates On Amar Ujala
वायु प्रदूषण - फोटो : एएनआई

दिल्ली की हवा कुछ सुधरी... पर अब भी खराब श्रेणी में
हवा के रुख में बदलाव और तेजी के कारण पिछले दो दिनों में राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार आया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) अब खराब श्रेणी में आ गया है, जो दो-तीन दिन पहले तक बहुत खराब श्रेणी में था। अगले कुछ दिनों तक हवा के अनुकूल बने रहने का अनुमान है, जिससे प्रदूषण बढ़ने की संभावना कम ही है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 October 2024 Updates On Amar Ujala
आरजी कर पीड़िता के लिए इंसाफ की मांग करते लोग - फोटो : पीटीआई

जूनियर डॉक्टर सीबीआई के खिलाफ 30 अक्तूबर को निकालेंगे रैली
पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलनकारी डॉक्टरों ने आरजी कर पीड़िता के लिए न्याय की मांग को लेकर अब 30 अक्तूबर को सीबीआई कार्यालय तक रैली निकालने का फैसला किया है। इससे पहले, जूनियर डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बैठक के बाद अपना अनशन खत्म कर दिया था। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 October 2024 Updates On Amar Ujala
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विदेश मंत्री जयशंकर बोले: चीन के साथ भरोसा बहाली और मिलकर काम करने में लगेगा वक्त
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि चीन के साथ रिश्तों को सामान्य होने, स्वाभाविक विश्वास कायम होने और साथ मिलकर काम करने की इच्छा फिर से स्थापित करने में अभी वक्त लगेगा। जयशंकर ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गश्त के लिए चीन के साथ हुए सफल समझौते का श्रेय सेना को दिया। उन्होंने कहा कि सेना ने बहुत ही अकल्पनीय परिस्थितियों में काम किया और कुशल कूटनीति का परिचय दिया। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 October 2024 Updates On Amar Ujala
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में अगले वर्ष के शुरू में पंचायत चुनाव कराने की तैयारी
लोकसभा और विधानसभा चुनावों के सफल और शांतिपूर्ण होने के बाद जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से अगले साल के शुरू में पंचायत चुनाव करवाए जा सकते हैं। जनवरी में ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) आयोग की आरक्षण सिफारिशों के साथ अंतिम पंचायत मतदाता सूची जारी होने की उम्मीद है, जिसके साथ पंचायत चुनाव की घोषणा की जा सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 October 2024 Updates On Amar Ujala
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

इसरो दिसंबर में भेजेगा बिजली से चलने वाला सैटेलाइट
भारत दिसंबर में सैटेलाइटों को वांछित कक्षा में पहुंचाने के लिए अपने घरेलू इलेक्ट्रिक थ्रस्टर का परीक्षण करेगा। यह ऐसी तकनीक है जो अंतरिक्ष यान को हल्का और अधिक शक्तिशाली बनाती है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि स्वदेशी रूप से विकसित विद्युत प्रणोदन का उपयोग करने वाला पहला प्रौद्योगिकी प्रदर्शन सैटेलाइट (टीडीएस-01) दिसंबर में प्रक्षेपित किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 October 2024 Updates On Amar Ujala
चीन और भारत - फोटो : सोशल मीडिया

चीन बोला- देपसांग-डेमचोक से सैनिकों की सुचारु रूप से हो रही वापसी, अन्य इलाकों पर वार्ता जारी
चीन ने कहा है कि नई दिल्ली-बीजिंग के बीच हाल ही में हुए समझौते के बाद देपसांग व डेमचोक से चीनी और भारतीय सैनिकों की वापसी ‘सुचारू रूप से’ हो रही है। पीएम नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 23 अक्तूबर को रूस के कजान में ब्रिक्स सम्मेलन से इतर अपनी द्विपक्षीय बातचीत में देपसांग व डेमचोक में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास से सैनिकों के पीछे हटने और गश्त को लेकर हुए समझौते का अनुमोदन किया था। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने बताया कि सीमा क्षेत्र से संबंधित मुद्दों पर चीन और भारत के बीच हाल ही में हुए समझौते के तहत दोनों देशों की सेनाएं अपने-अपने जवानों की वापसी में जुटे हैं और यह प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 October 2024 Updates On Amar Ujala
चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ का बयान - फोटो : अमर उजाला

CJI चंद्रचूड़ बोले- संस्थागत सुधार की गुंजाइश का मतलब उसकी बुनियादी में ही खामी होना नहीं
भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने शनिवार को कॉलेजियम प्रणाली के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि हर संस्थान में सुधार किया जा सकता है, लेकिन इससे यह मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए कि इसमें बुनियादी तौर पर ही खामियां है। बता दें कि सीजेआई एक मराठी चैनल के द्वारा आयोजित एक श्रृंखला में उद्घाटन व्याख्यान देने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये बातें बोली। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 October 2024 Updates On Amar Ujala
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

केंद्र सरकार ने अदालत को बताया- यौन उत्पीड़न पर सबक सिखाना आसान
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि 29 अगस्त, 2024 को शी-बॉक्स को नया रूप दिया है। अब इसके जरिये पीड़ित आसानी से उत्पीड़न करने वाले को सबक सिखा सकती है। इससे पहले शीर्ष अदालत ने कहा था कि कुछ निर्देश जारी किए जाने की आवश्यकता है, ताकि यौन उत्पीड़न का सामना करने वाली महिला को प्रभावी ढंग से अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। बता दें कि सरकार ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से निपटने के लिए पोर्टल लॉन्च किया था जिसका नाम यौन उत्पीड़न इलेक्ट्रानिक बॉक्स (शी बॉक्स) है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed