फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Elections 2024 MVA Seat sharing Updates Congress Rahul gandhi Nana patole letter Uddhav thackeray

Maharashtra: एमवीए में सीट बंटवारे पर राहुल नाराज; पटोले का उद्धव को पत्र, प्रत्याशी घोषित करने पर आपत्ति जताई

Sun, 27 Oct 2024 07:17 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई/नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई/नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 27 Oct 2024 07:17 AM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नाराजगी सामने आने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को पत्र भेजकर मनमाने तौर पर उम्मीदवार घोषित करने पर रोष जताया है। इससे दोनों पार्टियों के बीच अंदरूनी विवाद और गहरा गया है।

विज्ञापन
Maharashtra Elections 2024 MVA Seat sharing Updates Congress Rahul gandhi Nana patole letter Uddhav thackeray
राहुल गांधी, नाना पटोले, उद्धव ठाकरे - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अवधि महज तीन दिन शेष है, लेकिन विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) में अभी तक सीटों की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है। इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नाराजगी सामने आने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को पत्र भेजकर मनमाने तौर पर उम्मीदवार घोषित करने पर रोष जताया है। इससे दोनों पार्टियों के बीच अंदरूनी विवाद और गहरा गया है।

विज्ञापन


राहुल ने खासतौर से विदर्भ और मुंबई की सीटों के बंटवारे पर सवाल उठाया है। नाना पटोले ने उद्धव को पत्र लिखा है कि जिन सीटों पर फैसला नहीं हुआ है उन पर उम्मीदवार घोषित कर और एबी फार्म जारी करना अनुचित है। वहीं, पटोले के पत्र से उद्धव ठाकरे नाखुश हो गए हैं। सूत्रों का कहना है कि शिवसेना (यूबीटी) कुछ सीटों पर कांग्रेस से अदला-बदली के लिए तैयार थी, लेकिन नाना पटोले के पत्र के बाद उद्धव ने कड़ा रुख अपना लिया है।
विज्ञापन


राउत ने कांग्रेस को दी नसीहत, कहा-सबका साथ, सबका विकास एमवीए की जरूरत...
इस बीच शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि एमवीए को सबका साथ, सबका विकास की जरूरत है। राउत ने एक तरह से कांग्रेस को नसीहत दी और हरियाणा के चुनाव परिणाम को लेकर आईना दिखाया। राउत ने कहा, कांग्रेस को सबको साथ लेकर चलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नया फार्मूला - 90-90 सीटों पर लड़ सकते हैं तीनों दल
एमवीए में शामिल कांग्रेस, एनसीपी (एसपी) और शिवसेना (यूबीटी) ने पहले 85-85 का फार्मूला तय किया था। ठाकरे की पार्टी ने अब तक सबसे अधिक 83 उम्मीदवार घोषित किए हैं। पटोले के पत्र के बाद बढ़ी तल्खी को कम करने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोरात ने शनिवार को उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। इसके बाद नया फार्मूला सामने आया कि तीनों दल 90-90 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जबकि सहयोगी दलों को 18 सीटें तय की गई हैं।

एनसीपी (एसपी) ने जारी की दूसरी सूची 22 उम्मीदवारों  के नाम घोषित
शरद पवार गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 22 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा की। मुंबई में एनसीपी (एसपी) के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने उम्मीदवारों के नामों का खुलासा किया। पाटिल ने कहा, अब तक 67 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है और हम सभी निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल करेंगे। पार्टी ने अरंडोल से अन्ना पाटिल, गंगापुर से सतीश चव्हाण, शाहपुर से पांडुरंग बरोरा, परांदा से राहुल मोटे, बीड से संदीप क्षीरसागर, अरवी से मयूरा काले, बागलान से दीपिका चव्हाण, येवला से माणिकराव शिंदे को चुनाव मैदान में उतारा है। इससे पहले, 24 अक्तूबर को एनसीपी (एसपी) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 45 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी।

शिवसेना (यूबीटी) ने 18 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की, मुंबई में उतारा मुस्लिम उम्मीदवार
विधानसभा चुनाव को लेकर शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को 18 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। इसमें मुंबई की वर्सोवा सीट से एक मुस्लिम हारून खान को मैदान में उतारा है। इससे शिवसेना (यूबीटी) में ही बगावत की स्थिति खड़ी हो गई है। स्थानीय नेता राजू पेडणेकर ने हारुन खान के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। 23 अक्तूबर को 65 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इस तरह पार्टी ने अब तक अपने 83 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।

कांग्रेस की दो और सूचियों में 39 नामों का एलान
कांग्रेस ने शनिवार को महाराष्ट्र में दूसरी और तीसरी सूची में क्रमश: 23 और 16 नामों का एलान किया। पहली सूची के 48 नामों को मिलाकर पार्टी अब तक 87 प्रत्याशियो का एलान कर चुकी है। भुसावल से डॉ. राजेश तुकाराम मानवाटकर जलगांव से स्वाति संदीप बरेकर, अकोट से महेश गंगे, वर्धा से शेखर प्रमोद बाबू शिंदे को मैदान में उतर गया है। सावनेर से अनुज सुनील केदार, नागपुर दक्षिण से गिरीश कृष्ण राव पांडव, कमाती से सुरेश यादव राव भाया, बांद्रा से पूजा गणेश थपकर, अर्जुनी मोरगण से दिलीप वामन बंसर चुनाव लड़ेंगे। यहां से अजीत पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने पूर्व भाजपा मंत्री राजकुमार बेडेल को उम्मीदवार बनाया है। वह 2009 और 2014 से भी इसी सीट से चुनाव लड़े थे और हाल ही में एनसीपी में शामिल हुए हैं।


सुरेश भोयर का मुकाबला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले से
विपक्षी दल ने जालना से विधायक कैलाश गोरंट्याल को बरकरार रखा है, जबकि पहली सूची में 25 मौजूदा विधायकों को बरकरार रखा था। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी स्पीकर वसंत पुरके को रालेगांव (यवतमाल) से फिर से मैदान में उतारा गया है। पुरके 2019 का चुनाव हार गए थे। शिवाजीराव मोघे 2019 में चुनाव हार गए थे। अरनी सीट (यवतमाल) से उनके बेटे जितेंद्र को मैदान में उतारा है। पार्टी ने कांदिवली पूर्व सीट से कालू बधेलिया, सायन कोलीवाड़ा से गणेश यादव और चारकोप से यशवंत सिंह की उम्मीदवारी की घोषणा की है। कैम्पटी (नागपुर) में सुरेश भोयर राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले से मुकाबला करेंगे, जबकि वर्धा में पार्टी ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिवंगत प्रमोद शेंडे के बेटे शेखर शेंडे को मैदान में उतारा है। औरंगाबाद पूर्व से मधुकर कृष्ण राव देशमुख, वसई से विजय गोविंद पाटिल, श्रीरामपुर से लेकर हेमंत उगले, निलंगा से अभय कुमार सतीश राव, शिरोल से गणपत राव अप्पा साहेब पाटिल चुनावी मैदान में होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed