फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26th May 2025 Updates

Top News: आज BFS की लॉन्चिंग; PM गुजरात, गृह मंत्री शाह महाराष्ट्र दौरे पर; महिलाएं रखेंगी का वट सावित्री व्रत

Mon, 26 May 2025 07:08 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 26 May 2025 07:08 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26th May 2025 Updates
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज की बड़ी खबरों में भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का विदेश दौरा लगातार चौथे दिन भी सुर्खियों में है। इसके अलावा आज भारत मौसम प्रणाली यानी बीएफएस की लॉन्चिंग होनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। गुजरात में पीएम हजारों करोड़ रुपये की परियोजना का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री के अलावा गृह मंत्री अमित शाह तीन दिनों के महाराष्ट्र दौरे पर हैं। आज की एक अन्य अहम खबर धार्मिक क्षेत्र की है। हिंदू धर्म के वट सावित्री व्रत में सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। एक अन्य अहम खबर केंद्र सरकार से जुड़ी है। आतंकवाद के लिहाज से जम्मू-कश्मीर के 10 संवेदनशील जिलों में सेवारत कर्मचारियों को तीन साल का सेवा विस्तार मिला है। अब घाटी में तैनात केंद्रीय कर्मियों को 31 जुलाई 2027 तक इसका लाभ मिलेगा। कारोबार जगत की अहम खबरों में केंद्र सरकार की तरफ से 11 दवाओं के निर्माण के लिए पीएलआई योजना शुरू करना है। खेल जगत में इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL के मुकाबले में अपने इतिहास की सबसे बड़ी हार झेलने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला सर्वाधिक चर्चा में रहा। फिल्म-मनोरंजन जगत की बड़ी खबर तेलंगाना से सामने आई। यहां मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता बीच में छोड़ने के कारण सुर्खियों में आईं मिस इंग्लैंड मिल्ला मैगी के आरोपों को आयोजकों ने सिरे से खारिज कर दिया है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26th May 2025 Updates
मौसम पूर्वानुमान होगा और सटीक (प्रतीकात्मक) - फोटो : एएनआई

आज बीएफएस की लॉन्चिंग: अब और सटीक होगी मौसम की भविष्यवाणी
देश में अब मौसम की भविष्यवाणी और सटीक होगी। भारत मौसम प्रणाली यानी बीएफएस की लॉन्चिंग आज होनी है। इस सुपर कंप्यूटर की मदद से 6 किमी रिजॉल्यूशन के साथ पूर्वानुमान मिलेगा। स्थानीय स्तर पर दो घंटे के अनुमान जैसी छोटी जानकारी भी उपलब्ध होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26th May 2025 Updates
फ्रांस पहुंचे भारतीय शिष्टमंडल में शामिल लोग - फोटो : एक्स@पेरिस का भारतीय दूतावास

All Party Delegation: अब सातों भारतीय शिष्टमंडल सक्रिय, PAK को बेनकाब करने फ्रांस पहुंचा रविशंकर प्रसाद नीत दल
भारत के सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल 33 देशों की राजधानियों का दौरा कर रहे हैं। अलग-अलग दलों में शामिल 51 सांसदों के अलावा कई राजनयिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री और नौकरशाह  'टीम इंडिया' की तरह पाकिस्तानी दुष्प्रचार को धराशायी करने में जुटे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद नीत शिष्टमंडल आज फ्रांस पहुंचा। इससे पहले एक दल न्यूयॉर्क के रास्ते गुयाना पहुंचा, जबकि अन्य दल बहरीन, कतर, रूस, जापान और यूएई जैसे देशों का दौरा कर चुके हैं। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत की कूटनीतिक मुहिम जारी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर प्रधानमंत्री

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26th May 2025 Updates
पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। अपने गुजरात दौरे के दौरन वे दाहोद, भुज और गांधीनगर में 82,950 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

आज से तीन दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर शाह

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26th May 2025 Updates
अमित शाह - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब

गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर रविवार रात नागपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एयरपोर्ट शाह का स्वागत किया। पढ़ें पूरी खबर...

इन पूजन सामग्री के बिना अधूरी मानी जाती है वट सावित्री पूजा

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26th May 2025 Updates
Vat Savitri Vrat 2025 - फोटो : अमर उजाला
कल, 26 मई 2025 को वट सावित्री व्रत का त्योहार है। हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व होता है। यह त्योहार हर वर्ष ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को सुहागिन महिलाएं मनाती हैं, जिसमें व्रत रखते हुए अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद प्राप्ति करते हुए पति की लंबी आयु की मनोकामना के लिए किया जाता है। पढ़ें पूरी खबर..

आज विदेश मंत्री जयशंकर और मालदीव के समकक्ष खलील की बातचीत

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26th May 2025 Updates
एस. जयशंकर, विदेश मंंत्री - फोटो : X / @DrSJaishankar

भारत और मालदीव के रिश्ते तेजी से पटरी पर लौट रहे हैं। मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला खलील सोमवार को अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर से नई दिल्ली में मुलाकात करेंगे। इस दौरान जयशंकर और खलील दोनों देशों के बीच आर्थिक व समुद्री सुरक्षा साझेदारी के कार्यान्वयन की समीक्षा करेंगे। पढ़ें पूरी खबर..

10 संवेदनशील जिलों में कार्यरत केंद्रीय कर्मियों का बढ़ा कार्यकाल

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26th May 2025 Updates
कुपवाड़ा में मुठभेड़ - फोटो : साकिव नबी

केंद्र सरकार ने आतंकवाद के लिहाज से संवेदनशील दस जिलों में सेवारत कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने कश्मीर में तैनात कर्मचारियों के लिए तीन साल की प्रोत्साहन विस्तार योजना को आगे बढ़ा दिया है। अब घाटी में तैनात केंद्रीय कर्मियों को इस योजना के तहत 31 जुलाई 2027 तक लाभ मिलेंगे। पढ़ें पूरी खबर..

अंतरिक्ष मिशन से पहले क्वारंटीन हुए शुभांशु शुक्ला और उनके तीनों साथी

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26th May 2025 Updates
पैगी व्हिटसन, स्लावोज उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की, टिबोर कापू और शुभांशु शुक्ला - फोटो : x/@SpaceX

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और उनके तीन साथियों को एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए जाने से पहले क्वारंटीन में भेजा गया हैं। इस बात की जानकारी अमेरिकी निजी अंतरिक्ष कंपनी एक्सिओम स्पेसने ने रविवार को दी। पढ़ें पूरी खबर...

नए सिरे से शुरू होगा भारत-कनाडा का रिश्ता

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26th May 2025 Updates
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और कनाडा के विदेश मंत्री अनीता आनंद - फोटो : PTI/ANI

भारत और कनाडा के रिश्तों में लंबे समय से चली आ रही तनातनी के बीच अब सुधार के संकेत नजर आ रहे हैं। रविवार को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और कनाडा की नई विदेश मंत्री अनीता आनंद के बीच पहली बार फोन पर बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने आर्थिक सहयोग बढ़ाने और आपसी प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। इस बात की जानकारी एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। पढ़ें पूरी खबर...

शकूरबस्ती-बठिंडा सेक्शन पर आज रेलवे करेगा ट्रैफिक ब्लॉक, कुछ ट्रेनें निरस्त

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26th May 2025 Updates
भारतीय रेल - फोटो : Adobe Stock

दिल्ली से रोहतक, जींद, पानीपत, बहादुरगढ़ समेत अन्य रूट पर दिल्ली के आसपास के लोगों को ट्रेन से सफर करने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सोमवार को रेलवे ने शकूरबस्ती-बठिंडा सेक्शन पर निर्माण कार्य की वजह से ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इस कारण इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी तो कई परिवर्तित समय से चलेंगी। पढ़ें पूरी खबर...

देवगढ़ पहुंचे अधिकारियों पर मधुमक्खियों का हमला, सीडीओ बेहोश

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26th May 2025 Updates
1 - फोटो : अमर उजाला

देवगढ़ में रविवार को निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों को मधुमक्खियों ने हजारों डंक मारे। इससे सीडीओ कमलाकांत पांडेय बेहोश हो गए। वहीं, विशेष सचिव सुनील कुमार वर्मा, एडीएम नमामि गंगे राजेश कुमार श्रीवास्तव सहित 9 अधिकारी और कर्मचारी जख्मी हो गए। पढ़ें पूरी खबर..

सनराइजर्स हैदराबाद ने छठी जीत के साथ किया सत्र का समापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26th May 2025 Updates
कोलकाता बनाम हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 278 रन बनाए। यह आईपीएल का तीसरा सर्वोच्च स्कोर है। जवाब में कोलकाता 18.4 ओवर में 168 रन पर ऑलआउट हो गई। पढ़ें पूरी खबर..

मिस इंग्लैंड मिल्ला मैगी के आरोपों में नहीं मिला कोई सबूत

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26th May 2025 Updates
मिला मैगी - फोटो : इंस्टाग्राम@milla.magee__
मिस इंग्लैंड मिला मैगी ने हैदराबाद में चल रहा पेजेंट छोड़ दिया है। उन्होंने मिस वर्ल्ड के ऑर्गनाइजर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मैगी ने कहा कि उन पर मिस वर्ल्ड के फाइनेंसर्स से मेलजोल बढ़ाने का दबाव बनाया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed