{"_id":"68336d98031baa429a0ac257","slug":"no-evidence-found-in-miss-england-milla-magee-allegations-telangana-govt-official-2025-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Milla Magee: मिस इंग्लैंड मिल्ला मैगी के आरोपों में नहीं मिला कोई सबूत, मिस वर्ल्ड की सीईओ ने किया खारिज","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Milla Magee: मिस इंग्लैंड मिल्ला मैगी के आरोपों में नहीं मिला कोई सबूत, मिस वर्ल्ड की सीईओ ने किया खारिज
Mon, 26 May 2025 12:53 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 26 May 2025 12:53 AM IST
सार
Milla Magee Allegations: तेलंगाना सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ने मिस इंग्लैंड मिल्ला मैगी द्वारा मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता के दौरान लगाए गए आरोपों की जांच की है। उन्हें कोई सबूत नहीं मिला है।
विज्ञापन
मिला मैगी
- फोटो : इंस्टाग्राम@milla.magee__
विस्तार
मिस इंग्लैंड मिला मैगी ने हैदराबाद में चल रहा पेजेंट छोड़ दिया है। उन्होंने मिस वर्ल्ड के ऑर्गनाइजर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मैगी ने कहा कि उन पर मिस वर्ल्ड के फाइनेंसर्स से मेलजोल बढ़ाने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
मिल्ला मैगी के आरोपों की हुई जांच
पीटीआई के अनुसार, अधिकारी जयेश रंजन ने बताया कि उन्हें इन आरोपों का कोई सबूत नहीं मिला। मिल्ला मैगी ने पारिवारिक कारणों, खासकर अपनी मां की बीमारी के कारण प्रतियोगिता छोड़ दी। उन्होंने ब्रिटिश मीडिया में कहा था कि प्रतियोगिता का माहौल उनकी उम्मीदों के मुताबिक नहीं था। उनके मुताबिक, प्रतियोगियों को हर समय मेकअप और बॉल गाउन पहनने के लिए कहा जाता था। मिस वर्ल्ड की सीईओ जूलिया मोर्ले ने इन आरोपों को खारिज किया और कहा कि ये झूठे और अपमानजनक हैं। बहरहाल, मिस वर्ल्ड 2025 हैदराबाद में जारी है, फिनाले 31 मई को होगा।

अब तक क्या हुआ
आयोजकों ने बताया कि मैगी ने अपनी मां के स्वास्थ्य के कारण प्रतियोगिता छोड़ी और उनकी वापसी की व्यवस्था की गई। इसके बाद, मिस इंग्लैंड की पहली रनर-अप चार्लोट ग्रांट ने उनका स्थान लिया। तेलंगाना में बीआरएस नेता के टी रामा राव ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि ऐसी घटना दुखद है, क्योंकि तेलंगाना में महिलाओं का सम्मान करने की परंपरा है।

कब छोड़ी प्रतियोगिता
24 साल की मिला मैगी 7 मई को हैदराबाद पहुंची थीं। 16 मई को ही मिला मैगी ने पेजेंट बीच में ही छोड़ दिया और यूके लौट गईं। मिस वर्ल्ड के 74 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब इंग्लैंड को रिप्रेजेंट कर रहीं कंटेस्टेंट को अचानक बदला गया। मिला को मिस इंग्लैंड रनर-अप रिप्लेस किया है।
यह भी पढ़ें: Pawan Kalyan: फैंस के लिए खुशखबरी, सामने आई ‘OG’ की रिलीज डेट; जानें कब आ रही है फिल्म