फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Foreign Policy India Maldives Ties EAM Jaishankar counterpart Khalil bilateral Talk Updates in Hindi

India-Maldives Ties: आज विदेश मंत्री जयशंकर और मालदीव के समकक्ष खलील की बातचीत; आर्थिक-समुद्री सुरक्षा पर नजर

Mon, 26 May 2025 02:24 AM IST
ज्योति भास्कर नई दिल्ली
नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 26 May 2025 02:24 AM IST
सार

मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला खलील भारत दौरे पर हैं। विदेश मंत्री आज भारतीय समकक्ष डॉ एस जयशंकर के साथ आर्थिक-समुद्री सुरक्षा के कार्यान्वयन की समीक्षा को लेकर बातचीत करेंगे। खास बात ये है कि खलील इस साल महज पांच महीने में ही तीसरी बार भारत दौरे पर आए हैं।

विज्ञापन
Foreign Policy India Maldives Ties EAM Jaishankar counterpart Khalil bilateral Talk Updates in Hindi
एस. जयशंकर, विदेश मंंत्री - फोटो : X / @DrSJaishankar

विस्तार

भारत और मालदीव के रिश्ते तेजी से पटरी पर लौट रहे हैं। मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला खलील सोमवार को अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर से नई दिल्ली में मुलाकात करेंगे। इस दौरान जयशंकर और खलील दोनों देशों के बीच आर्थिक व समुद्री सुरक्षा साझेदारी के कार्यान्वयन की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन


रविवार शाम तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे खलील
व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी पर भारत-मालदीव विजन दस्तावेज को पिछले साल अक्तूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने अपनाया था। रविवार शाम भारत पहुंचे खलील की तीन दिवसीय यात्रा पर उनके साथ उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है। उनका इस साल भारत का यह तीसरा दौरा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- PM Modi: आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर प्रधानमंत्री; 82,950 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
विज्ञापन
विज्ञापन


जयशंकर के साथ द्विपक्षीय चर्चा, मालदीव से आया उच्च स्तरीय कोर ग्रुप
भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि खलील की यात्रा भारत और मालदीव के बीच उच्च स्तरीय राजनीतिक आदान-प्रदान के सिलसिले में है। वह भारत-मालदीव विजन दस्तावेज के कार्यान्वयन में प्रगति की निगरानी के लिए दूसरे उच्च स्तरीय कोर ग्रुप (एचएलसीजी) की बैठक में अपने देश का नेतृत्व करेंगे। वह भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय चर्चा भी करेंगे।

ये भी पढ़ें- Amit Shah In Maharashtra: आज से तीन दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर शाह; नागपुर-नांदेड़ और मुंबई में कई कार्यक्रम

भारत ने बढ़ाए मदद के हाथ
बता दें कि अक्तूबर, 2024 में भारत दौरे पर आए मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने कई मुद्दों पर बात की थी। भारत ने भी मदद का हाथ आगे बढ़ाया था। मालदीव के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर के द्विपक्षीय मुद्रा विनिमय समझौते और 30 अरब रुपये (360 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की सहायता प्रदान करने के भारत सरकार के फैसले के लिए धन्यवाद भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed