फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Axiom-4 astronauts, including India's Shukla, move into quarantine ahead of space travel on Jun 8

Axiom-4: अंतरिक्ष मिशन से पहले क्वारंटीन हुए शुभांशु शुक्ला और उनके तीनों साथी, आठ जून को US से होगी लॉन्चिंग

Sun, 25 May 2025 11:43 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 25 May 2025 11:43 PM IST
सार

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और उनके तीन साथी एक्सिओम-4 मिशन के तहत आईएसएस जाने से पहले क्वारंटीन में भेजे गए हैं। यह मिशन इसरो, नासा, ईएसए और एक्सिओम स्पेश के सहयोग से भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन
Axiom-4 astronauts, including India's Shukla, move into quarantine ahead of space travel on Jun 8
पैगी व्हिटसन, स्लावोज उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की, टिबोर कापू और शुभांशु शुक्ला - फोटो : x/@SpaceX

विस्तार

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और उनके तीन साथियों को एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए जाने से पहले क्वारंटीन में भेजा गया हैं। इस बात की जानकारी अमेरिकी निजी अंतरिक्ष कंपनी एक्सिओम स्पेसने ने रविवार को दी। 

विज्ञापन


बता दें कि यह मिशन एक्सिओम स्पेस, नासा, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) और इसरो के सहयोग से किया जा रहा है। मिशन की लॉन्चिंग 8 जून को भारतीय समयानुसार शाम 6:41 बजे अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से होगी। अंतरिक्ष यात्री स्पेस एक्स के फॉल्कन 9 रॉकेट के जरिए ड्रैगन अंतरिक्षयान में रवाना होंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Assam: भारत को धमकी देने वालों को सरमा की दो टूक: बांग्लादेश के दो 'चिकन नेक' सिलीगुड़ी से भी ज्यादा असुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन

14 दिन अंतरिक्ष में रहेंगे यात्री
देखा जाए तो ये पहली बार है कि कोई भारतीय अंतरिक्ष यात्री आईएसएस पर जाएगा। मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्री वहां 14 दिन रहेंगे और वैज्ञानिक प्रयोग, तकनीक का प्रदर्शन और वैश्विक जागरूकता अभियान जैसे काम करेंगे। हालांकि इन अंतरिक्ष यात्रियों के रवाना होने से पहले एक्सिओम स्पेस ने एक सेरेमोनियल सेंड-ऑफ (विदाई समारोह) आयोजित किया, जिसमें कंपनी के कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं गई। इस अवसर पर एक्सिओम-4 ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह एक परंपरा है, जिससे मिशन पर जाने से पहले कर्मचारियों की मेहनत को सम्मान दिया जाता है।


ये भी पढ़ें:-  SpaceX: स्टारलिंक ने लॉन्च किया फॉल्कन 9 रॉकेट, अंतरिक्ष में एक साथ भेजे 28 सैटेलाइट

पायलट की भूमिका में होंगे शुक्ला

गौरतलब है कि शुभांशु शुक्ला, जो इसरो के गगनयान मिशन के लिए चुने गए चार अंतरिक्ष यात्री उम्मीदवारों में से एक हैं, इस मिशन में पायलट की भूमिका में होंगे। एक्सिओम स्पेस की मानव अंतरिक्ष उड़ान निदेशक और पूर्व नासा अंतरिक्ष यात्री पेगी व्हिटसन इस मिशन की कमांडर होंगी। मिशन में पोलैंड के स्लावोस उज्नान्स्की-विश्नेव्स्की और हंगरी के टिबोर कपु भी शामिल हैं। वहीं इसरो ने इस मिशन में शुक्ला की भागीदारी के लिए 550 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस मिशन से मिले अनुभव का उपयोग भविष्य के गगनयान मिशन में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed