फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 july 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: वीर बलिदानियों को आज श्रद्धांजलि देंगे पीएम मोदी; भारी बारिश से गुजरात-महाराष्ट्र में 16 की मौत

Fri, 26 Jul 2024 07:14 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 26 Jul 2024 07:14 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 july 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

कारगिल विजय दिवस पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह करीब 9:20 बजे कारगिल युद्ध स्मारक का दौरा करेंगे। वह कारगिल युद्ध में प्राणों की आहुति देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। पीएम वर्चुअल रूप से शिंकुन ला सुरंग परियोजना का पहला विस्फोट भी करेंगे। इधर, हिमाचल के मनाली में सोलंगनाला से सटे सरेही नाले में बुधवार मध्यरात्रि बादल फटने से आई बाढ़ में पलचान में तीन मकान बह गए। वहीं, मनाली-लेह सड़क भी बंद हो गई। महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश से 16 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा, मुजफ्फर नगर में खुब्बापुर थप्पड़ कांड की आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। खुब्बापुर स्थित नेहा पब्लिक स्कूल में शिक्षिका तृप्ता त्यागी ने एक अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र को पहाड़ा न सुनाने पर उसके सहपाठियों से थप्पड़ लगवाए थे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 july 2024 Updates On Amar Ujala
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI (वीडियो ग्रैब)

कारगिल विजय दिवस आज, पीएम मोदी वीर बलिदानियों को देंगे श्रद्धांजलि
कारगिल विजय दिवस पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह करीब 9:20 बजे कारगिल युद्ध स्मारक का दौरा करेंगे। वह कारगिल युद्ध में प्राणों की आहुति देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। पीएम वर्चुअल रूप से शिंकुन ला सुरंग परियोजना का पहला विस्फोट भी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 july 2024 Updates On Amar Ujala
मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

हिमाचल में बादल फटा, भारी बारिश से गुजरात-महाराष्ट्र में 16 की मौत
हिमाचल के मनाली में सोलंगनाला से सटे सरेही नाले में बुधवार मध्यरात्रि बादल फटने से आई बाढ़ में पलचान में तीन मकान बह गए। एक मकान और महिला मंडल भवन को नुकसान पहुंचा। ब्यास नदी तट पर बने बिजली प्रोजेक्ट को भी भारी क्षति पहुंची। वहीं, मनाली-लेह सड़क भी बंद हो गई। वहीं महाराष्ट्र और गुजरात के कई इलाके बृहस्पतिवार को भारी बारिश से हलकान रहे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 july 2024 Updates On Amar Ujala
मुजफ्फरनगर का थप्पड़ कांड (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

सुप्रीम कोर्ट में मुजफ्फरनगर थप्पड़ कांड की सुनवाई आज
मुजफ्फर नगर में खुब्बापुर थप्पड़ कांड की आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। बेसिक शिक्षा विभाग ही पढ़ाई का खर्च उठा रहा है। खुब्बापुर स्थित नेहा पब्लिक स्कूल में शिक्षिका तृप्ता त्यागी ने एक अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र को पहाड़ा न सुनाने पर उसके सहपाठियों से थप्पड़ लगवाए थे। जिसकी वीडियो वायरल हो हुआ था और मामले ने तूल पकड़ लिया था। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते तुषार गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिस पर सुनवाई चल रही है। इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई होगी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 july 2024 Updates On Amar Ujala
कांवड़ यात्रा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

Kanwar Yatra: आज रात से हल्के वाहनों का भी बदल जाएगा रास्ता
कांवड़ यात्रा के दौरान हल्के वाहनों के लिए भी शुक्रवार रात से रूट डायवर्जन प्लान लागू हो जाएगा। गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग, पाइपलाइन मार्ग पर सभी वाहनों का आवागमन बंद हो जाएगा। यह डायवर्जन पांच अगस्त की रात आठ बजे तक लागू रहेगा। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 july 2024 Updates On Amar Ujala
जो बाइडन, कमला हैरिस, बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : एएनआई

गाजा युद्ध पर चर्चा के लिए बाइडन-कमला हैरिस से मिले नेतन्याहू
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडन और डेमोक्रेटिक की संभावित राष्ट्रपति उम्मीदवार कमला हैरिस के साथ गाजा में चल रहे युद्ध पर चर्चा की। 2020 के बाद नेतन्याहू पहली बार व्हाइट हाउस पहुंचे। बाइडन ने ओवल ऑफिस में नेतन्याहू का स्वागत किया। नेतन्याहू ने राष्ट्रपति को उनकी सेवा के लिए धन्यवाद दिया। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 july 2024 Updates On Amar Ujala
कुपोषण (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : istock

चिंताजनक: भुखमरी से जूझ रहा दुनिया का हर 11वां शख्स
दुनिया का हर 11वां शख्स भुखमरी से जूझ रहा है। साल 2023 के आंकड़े के अनुसार वैश्विक स्तर पर 73.3 करोड़ लोग ऐसे हैं, जिन्हें भरपेट खाना नसीब नहीं हो रहा। वहीं, 2019 की तुलना में इनकी संख्या में 15.2 करोड़ का इजाफा हुआ है। वहीं, अफ्रीका में हर पांचवें व्यक्ति के सामने पेट भरने का संकट है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 july 2024 Updates On Amar Ujala
ममता बनर्जी, भगवंत मान, संजय सिंह - फोटो : एएनआई

नीति आयोग की बैठक से अब तक सात मुख्यमंत्रियों का किनारा
नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होने वाले विपक्ष शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी जुड़ गए हैं। कांग्रेस शासित तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों-कर्नाटक के सिद्धरमैया, हिमाचल प्रदेश के सुखविंदर सिंह सुखू और तेलंगाना के रेवंत रेड्डी ने उनके राज्यों के साथ पक्षपात का आरोप लगाते हुए नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने भी बैठक में न पहुंचने की बात कही। वहीं अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली यात्रा रद्द कर दी। इससे साफ है कि वह बैठक में शामिल नहीं होंगी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 july 2024 Updates On Amar Ujala
अंतरिक्ष में फंसीं सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर (फाइल) - फोटो : PTI

डेढ़ महीने से अंतरिक्ष स्टेशन में फंसे हैं सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर
नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर करीब डेढ़ महीने से अतंरिक्ष में फंसे हैं। बोइंग स्टारलाइनर में खराबी आने की वजह से दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की अभी तक वापस नहीं हो पाई है। इस बीच नासा ने बृहस्पतिवार को जानकारी दी कि दोनों अंतरिक्ष यात्री कब वापस लौटेंगे इस बारे में अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 july 2024 Updates On Amar Ujala
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : एएनआई

भारत सीरम्स एंड वैक्सीन्स का अधिग्रहण करेगी मैनकाइंड फार्मा
मैनकाइंड फार्मा और भारत सीरम्स एंड वैक्सीन्स को लेकर चल रही बातचीत आखिरकार फाइनल हो गई है। मैनकाइंड फार्मा एडवेंट इंटरनेशनल से भारत सीरम्स एंड वैक्सीन्स का पूर्ण अधिग्रहण करेगी। इसके लिए 13, 630 करोड़ रुपये में डील फाइनल हुई है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 july 2024 Updates On Amar Ujala
बिहार विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

CAG: बिहार में वित्तीय प्रबंधन दोषपूर्ण, खराब योजना से पटना स्मार्ट सिटी परियोजना अधूरी
भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट में कहा गया कि दोषपूर्ण वित्तीय प्रबंधन, संबंधित अधिकारियों द्वारा तैयार की गई खराब योजना और अव्यवहार्य परियोजनाओं को शामिल करने के कारण पटना में 'स्मार्ट सिटीज मिशन' के तहत काम अधूरा रह गया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed