फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal CM Mamata, Punjab CM Mann and Delhi government also distanced themselves from NITI Aayog meeting

सियासत: नीति आयोग की बैठक से अब तक सात CM का किनारा; कांग्रेस, TMC, AAP और तमिलनाडु-केरल ने भी किया बहिष्कार

Fri, 26 Jul 2024 06:28 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/ कोलाकता
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/ कोलाकता Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 26 Jul 2024 06:28 AM IST
सार

कांग्रेस शासित तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों-कर्नाटक के सिद्धरमैया, हिमाचल प्रदेश के सुखविंदर सिंह सुखू और तेलंगाना के रेवंत रेड्डी ने उनके राज्यों के साथ पक्षपात का आरोप लगाते हुए नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने भी बैठक में न पहुंचने की बात कही। 

विज्ञापन
Bengal CM Mamata, Punjab CM Mann and Delhi government also distanced themselves from NITI Aayog meeting
ममता बनर्जी, भगवंत मान, संजय सिंह - फोटो : एएनआई

विस्तार

नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होने वाले विपक्ष शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी जुड़ गए हैं। 

विज्ञापन


कांग्रेस शासित तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों-कर्नाटक के सिद्धरमैया, हिमाचल प्रदेश के सुखविंदर सिंह सुखू और तेलंगाना के रेवंत रेड्डी ने उनके राज्यों के साथ पक्षपात का आरोप लगाते हुए नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने भी बैठक में न पहुंचने की बात कही। वहीं अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली यात्रा रद्द कर दी। इससे साफ है कि वह बैठक में शामिल नहीं होंगी।
विज्ञापन


केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने बैठक का बहिष्कार करने का एलान किया है। इस बीच, आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने कहा कि न तो पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और न ही दिल्ली सरकार का कोई प्रतिनिधि बैठक में शामिल होगा। वहीं, विपक्षी दलों की आलोचना करते हुए भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, विपक्ष हताश है, उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। वे सिर्फ अफवाहें फैलाते हैं और उसके आधार पर बयानबाजी करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed