फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   NASA Indian origin Sunita Williams and Barry Wilmore stuck in space for one and a half month

NASA: अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी की अभी कोई तारीख तय नहीं, डेढ़ महीने से फंसे सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर

Fri, 26 Jul 2024 05:37 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 26 Jul 2024 05:37 AM IST
सार

नासा ने बृहस्पतिवार को जानकारी दी कि दोनों अंतरिक्ष यात्री कब वापस लौटेंगे इस बारे में अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है। बता दें कि जून के मध्य में दोनों यात्रियों को वापस लौटना था, लेकिन बोइंग के नए स्टारलाइनर कैप्सूल के थ्रस्टर में हीलियम रिसाव के कारण नासा और बोइंग को उन्हें और अधिक समय तक वहां रोकना पड़ा।
 

विज्ञापन
NASA Indian origin Sunita Williams and Barry Wilmore stuck in space for one and a half month
अंतरिक्ष में फंसीं सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर - फोटो : PTI

विस्तार

नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर करीब डेढ़ महीने से अतंरिक्ष में फंसे हैं। बोइंग स्टारलाइनर में खराबी आने की वजह से दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की अभी तक वापस नहीं हो पाई है। इस बीच नासा ने बृहस्पतिवार को जानकारी दी कि दोनों अंतरिक्ष यात्री कब वापस लौटेंगे इस बारे में अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है।

विज्ञापन


बता दें कि जून के मध्य में दोनों यात्रियों को वापस लौटना था, लेकिन बोइंग के नए स्टारलाइनर कैप्सूल के थ्रस्टर में हीलियम रिसाव के कारण नासा और बोइंग को उन्हें और अधिक समय तक वहां रोकना पड़ा। नासा के वाणिज्यिक चालक दल कार्यक्रम प्रबंधक स्टीव स्टिच ने कहा कि बैकअप विकल्पों की समीक्षा की जा रही है। इंजीनियरों ने पिछले सप्ताह न्यू मैक्सिको के रेगिस्तान में एक स्पेयर थ्रस्टर पर परीक्षण पूरा किया और डॉकिंग के दौरान क्या गलत हुआ, यह समझने की कोशिश की जा रही है। उम्मीद है कुछ दिनों में अच्छी खबर आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed