फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israeli PM Benjamin Netanyahu visits White House to discuss Gaza war with Joe Biden and Kamala Harris

US: गाजा युद्ध पर चर्चा के लिए बाइडन-कमला हैरिस से मिले नेतन्याहू, चार साल बाद व्हाइट हाउस का दौरा किया

Fri, 26 Jul 2024 03:12 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 26 Jul 2024 03:12 AM IST
सार

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने राष्ट्रपति जो बाइडन और डेमोक्रेटिक की संभावित राष्ट्रपति उम्मीदवार कमला हैरिस के साथ गाजा में चल रहे युद्ध पर चर्चा की। 2020 के बाद नेतन्याहू पहली बार व्हाइट हाउस पहुंचे। बाइडन ने ओवल ऑफिस में नेतन्याहू का स्वागत किया। 

विज्ञापन
Israeli PM Benjamin Netanyahu visits White House to discuss Gaza war with Joe Biden and Kamala Harris
जो बाइडन, कमला हैरिस, बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : एएनआई

विस्तार

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडन और डेमोक्रेटिक की संभावित राष्ट्रपति उम्मीदवार कमला हैरिस के साथ गाजा में चल रहे युद्ध पर चर्चा की। 2020 के बाद नेतन्याहू पहली बार व्हाइट हाउस पहुंचे। बाइडन ने ओवल ऑफिस में नेतन्याहू का स्वागत किया। नेतन्याहू ने राष्ट्रपति को उनकी सेवा के लिए धन्यवाद दिया।

विज्ञापन


रूढ़िवादी लिकुड पार्टी के नेता नेतन्याहू और मध्यमार्गी डेमोक्रेट बाइडन के बीच पिछले कुछ वर्षों में उतार-चढ़ाव भरे रिश्ते देख गए हैं। बता दें कि यह मुलाकात तब हो रही है जब नेतन्याहू पर नौ महीने से चल रहे युद्ध को समाप्त करने का दबाव है। युद्ध के दौरान गाजा में अब तक 39,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। दर्जनों इस्राइली नागरिक अभी भी हमास की कैद में हैं। बैठक के दौरान इस्राइल और हमास पर गाजा में शेष बंधकों को तीन चरणों में रिहा करने के लिए अमेरिका समर्थित प्रस्ताव को मंजूरी देने पर चर्चा की गई। व्हाइट हाउस के अधिकारियों का कहना है कि वार्ता अंतिम चरण में है, लेकिन कुछ ऐसे मुद्दे हैं जिन्हें हल करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस के नियमों के तहत नाम न बताने की शर्त पर एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि इस्राइल के मामले में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के बीच कोई मतभेद नहीं है। नेतन्याहू पर उन्हें बंधकों के परिवारों से दबाव का सामना करना पड़ रहा है, जो अपने प्रियजनों को घर वापस लाने के लिए संघर्ष विराम समझौते की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed