Top News: देशभर में धूमधाम से मनाई जाएगी जन्माष्टमी; जम्मू-कश्मीर में भाजपा ने तय किए 50 नाम...एलान आज संभव
देशभर में आज धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा के लिए लोग आज के दिन व्रत रखेंगे। इसके अलावा, रामनगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीरामलला का दरबार मध्य रात्रि में भी खुलेगा। रामलला के दर्शन अभी सुबह 6:30 बजे से रात दस बजे तक होते हैं। रात दस बजे की शयन आरती के बाद मंदिर का पट बंद किया जाता है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मध्यरात्रि 12 बजे मनाया जाएगा, इसलिए सोमवार को रामलला का दरबार मध्यरात्रि में भी खुलेगा। हालांकि इसमें भक्त शामिल नहीं हो पाएंगे। दूसरी तरफ, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें जम्मू-कश्मीर के लिए संभावित प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि पार्टी ने 50 नाम तय कर लिए हैं और सोमवार को इसकी घोषणा की जा सकती है। अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के बाद यह पहला चुनाव है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
देशभर में आज धूमधाम से मनाई जाएगी जन्माष्टमी
श्रीकृष्ण पूर्ण अवतार हैं। वे योगेश्वर हैं, रास के नायक हैं, मुरली के सम्राट हैं तो गीता के जनक भी हैं। इसीलिए उनकी भक्ति मन का उत्सव बन जाती है। भक्त जब उनके समक्ष समर्पण करता है तो ‘गोपी’ बन जाता है। जन्माष्टमी हमें श्रीकृष्ण की भक्ति और समर्पण की शक्ति प्राप्त करने का अवसर देती है, जो इस वर्ष 26 अगस्त को है। पढ़ें पूरी खबर...
जम्मू-कश्मीर में भाजपा ने तय किए 50 नाम...एलान आज संभव
जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें जम्मू-कश्मीर के लिए संभावित प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि पार्टी ने 50 नाम तय कर लिए हैं और सोमवार को इसकी घोषणा की जा सकती है। अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के बाद यह पहला चुनाव है। पढ़ें पूरी खबर...
Krishna Janmashtami : आज मध्यरात्रि में भी खुलेगा अयोध्या का राम दरबार
रामनगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीरामलला का दरबार मध्य रात्रि में भी खुलेगा। रामलला के दर्शन अभी सुबह 6:30 बजे से रात दस बजे तक होते हैं। रात दस बजे की शयन आरती के बाद मंदिर का पट बंद किया जाता है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मध्यरात्रि 12 बजे मनाया जाएगा इसलिए सोमवार को रामलला का दरबार मध्यरात्रि में भी खुलेगा। हालांकि इसमें भक्त शामिल नहीं हो पाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
22 राज्यों में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट
गुजरात और पश्चिमी राजस्थान में आफत की बारिश हो रही है। मुंबई समेत पश्चिमी और मध्य महाराष्ट्र और गोवा में भी मूसलाधार बारिश हुई है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश और इससे सटे पूर्वी राजस्थान पर बना दबाव गहरे दबाव में तब्दील हो गया है। इसके कारण दोनों राज्यों तथा गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अगले दो से तीन दिनों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...
भारत और सिंगापुर के बीच मंत्री स्तरीय बैठक आज से
भारत और सिंगापुर के बीच दूसरे राउंड की मंत्री स्तरीय बैठक आज यानी 26 अगस्त 2024 को सिंगापुर में होगी। बैठक में भारत की ओर से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और रेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव भाग लेंगे। इस दौरान भारतीय मंत्री अपने समकक्षों के साथ बातचीत करेंगे और सिंगापुर के नेतृत्व से भी मुलाकात करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा दिल्ली पहुंचे
ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा रविवार देर रात भारत की चार दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंच चुके हैं। यात्रा के दौरान वह भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर विचार-विमर्श करेंगे। इसके साथ ही वह रियो डी जेनेरियो में होने वाले आगामी जी-20 शिखर सम्मेलन से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
वेंस बोले- दोबारा चुने जाने पर संघीय गर्भपात प्रतिबंध नहीं लगाएंगे ट्रंप, वीटो करेंगे
रिपब्लिकन पार्टी से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वेंस ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यदि पुन: निर्वाचित होते हैं तो वह संघीय गर्भपात प्रतिबंध नहीं लगाएंगे। यदि कांग्रेस द्वारा ऐसा कोई विधेयक पारित किया जाता है तो वह उसे वीटो कर देंगे। वेंस का यह बयान कमला हैरिस की उस चेतावनी के कुछ दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ट्रंप देश भर में गर्भपात पर प्रतिबंध लगा देंगे। पढ़ें पूरी खबर...
हमास ने अमेरिकी नेतृत्व वाली युद्ध विराम वार्ता की नई शर्तों को खारिज किया
हमास ने गाजा युद्धविराम प्रस्ताव में नई शर्तों को खारिज कर दिया है। जिसे अमेरिकी नेतृत्व वाले मध्यस्थों ने कतर में दो दिनों की वार्ता के दौरान प्रस्तुत किया था। हालांकि हमास इस वार्ता में शामिल नहीं हुआ था। कूटनीतिक प्रयास अब तक युद्ध के 10 महीने से अधिक समय से चली आ रही पीड़ा को कम करने में विफल रहे हैं। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस दौर की वार्ता के बाद जोर देकर कहा कि "हम पहले से कहीं ज्यादा करीब हैं"। पढ़ें पूरी खबर...
Israel-Hezbollah: युद्ध से जूझ रहे पश्चिम एशिया में जंग तेज होने की आशंका
इस्राइल व ईरान समर्थित लेबनान के शिया मिलिशिया हिजबुल्ला के बीच रविवार को भीषण वार-पलटवार हुआ। इस्राइली सेना ने शिया मिलिशिया हिजबुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाकर रविवार तड़के लेबनान में हवाई हमले किए। पढ़ें पूरी खबर...
बांग्लादेश में छात्र-अंसार बल के सदस्य भिड़े, कई घायल
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सचिवालय के पास रविवार रात नौ बजे के बाद छात्रों और अंसार सदस्यों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच शांति बहाल करने के लिए हस्तक्षेप किया। पढ़ें पूरी खबर...
हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए आरएसएस ने कसी कमर
अक्तूबर में होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक दिलाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सभी अनुषांगिक संगठन पूरी ताकत के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ खड़े होंगे। चुनाव में टिकट वितरण से लेकर रणनीति तैयार करने जैसे सभी मामले में संघ हस्तक्षेप कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर...