फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Brazilian Foreign Minister Mauro Vieira reaches india updates in hindi

MEA: ब्राजील के विदेश मंत्री विएरा दिल्ली पहुंचे, भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती के लिए करेंगे चर्चा

Mon, 26 Aug 2024 02:40 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 26 Aug 2024 02:40 AM IST
सार

ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा के दिल्ली पहुंचने पर विदेश मंत्रालय ने स्वागत किया। साथ ही कहा कि विएरा की यात्रा से भारत और ब्राजील के बीच रणनीतिक साझेदारी को और गति मिलेगी।

विज्ञापन
Brazilian Foreign Minister Mauro Vieira  reaches india updates in hindi
मौरो विएरा - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई

विस्तार

 ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा रविवार देर रात भारत की चार दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंच चुके हैं। यात्रा के दौरान वह भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर विचार-विमर्श करेंगे। इसके साथ ही वह रियो डी जेनेरियो में होने वाले आगामी जी-20 शिखर सम्मेलन से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे। 

विज्ञापन


ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा के दिल्ली पहुंचने पर विदेश मंत्रालय ने स्वागत किया। साथ ही कहा कि विएरा की यात्रा से भारत और ब्राजील के बीच रणनीतिक साझेदारी को और गति मिलेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, '9वीं संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करने के लिए नई दिल्ली पहुंचने पर ब्राजील के विदेश मंत्री विएरा का हार्दिक स्वागत है। यह यात्रा दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और गति प्रदान करेगी।'

विदेश मंत्रालय ने कहा, ब्राजील के विदेश मंत्री 25-28 अगस्त तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। वह विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ 27 अगस्त को 9वीं भारत-ब्राजील संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। जयशंकर और विएरा इस बात पर बात करेंगे कि ट्रोइका के हिस्से के रूप में दोनों देश पिछले साल भारत की जी20 अध्यक्षता के प्रमुख जी20 परिणामों को कैसे आगे बढ़ा सकते हैं। ब्राजील के जी-20 प्रेसीडेंसी के तहत जी-20 तिकड़ी (ट्रोइका) में भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।
 
वार्षिक जी-20 शिखर सम्मेलन 18-19 नवंबर को ब्राजील के शहर रियो डी जेनेरियो में होने वाला है। जी-20 में 19 देश अर्जेंटीना, भारत, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, रूस, तुर्किये, ब्रिटेन, अमेरिका और दो क्षेत्रीय निकाय अफ्रीकी संघ और यूरोपीय संघ शामिल हैं। 

विदेश मंत्रालय ने कहा, 'भारत और ब्राजील साझा मूल्यों पर आधारित एक बहुआयामी संबंध साझा करते हैं। विदेश मंत्री विएरा की आगामी यात्रा 2006 में स्थापित रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने और द्विपक्षीय सहयोग के नए रास्ते तलाशने का अवसर प्रदान करेगी।'

इससे पहले जुलाई में, विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि ने रियो डी जनेरियो में जी20 विकास मंत्रियों की बैठक में भारत के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed