फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 March 2025 Updates

Top News: लोकसभा से वित्त विधेयक 2025 पारित; योगी सरकार स्कूलों में लगाएगी समर कैंप; पढ़ें दिनभर की सुर्खियां

Tue, 25 Mar 2025 10:21 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 25 Mar 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 March 2025 Updates
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लोकसभा ने 35 सरकारी संशोधनों को शामिल करने के बाद वित्त विधेयक 2025 पारित कर दिया। इससे पहले, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त विधेयक 2025 को करदाताओं के लिए अभूतपूर्व कर राहत देने वाला बताया। लोकसभा में बोलते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि इस विधेयक के जरिए मध्यम वर्ग और व्यवसायों को राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राज्यसभा में आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक 2024 पर चर्चा के दौरान विपक्ष पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि 15-20 साल तक किसी का नंबर नहीं लगने वाला है। जो कुछ करेंगे लंबे समय तक हम ही करेंगे। विपक्ष को लगता है कि शायद हम आएंगे तो बदलेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। इसमें बहुत देर है। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। एक तरफ दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के सरकारी आवास से भारी मात्रा में नकदी मिलने का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। जहां आज इस मामले में चर्चा के लिए राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को एक बैठक बुलाई। हालांकि बैठक खत्म होने के बाद इसके बारे में जानकारी देते हुए शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश के आवास से नकदी मिलने के आरोपों पर राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ द्वारा बुलाई गई बैठक में कोई निष्कर्ष नहीं निकला। दूसरी ओर परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के लिए अब गर्मी की छुट्टियों में समर कैंप लगाए जाएंगे। इनमें बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई के साथ ही अतिरिक्त गतिविधियों से भी जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें

विज्ञापन

लोकसभा से वित्त विधेयक 2025 पारित

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 March 2025 Updates
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। - फोटो : PTI

लोकसभा ने 35 सरकारी संशोधनों को शामिल करने के बाद वित्त विधेयक 2025 पारित कर दिया। इससे पहले, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त विधेयक 2025 को करदाताओं के लिए अभूतपूर्व कर राहत देने वाला बताया। लोकसभा में बोलते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि इस विधेयक के जरिए मध्यम वर्ग और व्यवसायों को राहत मिलने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

अमित शाह बोले- '15-20 साल तक किसी का नंबर नहीं लगने वाला, हम ही सब कुछ करेंगे',

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 March 2025 Updates
अमित शाह - फोटो : PTI
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राज्यसभा में आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक 2024 पर चर्चा के दौरान विपक्ष पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि 15-20 साल तक किसी का नंबर नहीं लगने वाला है। जो कुछ करेंगे लंबे समय तक हम ही करेंगे। विपक्ष को लगता है कि शायद हम आएंगे तो बदलेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। इसमें बहुत देर है। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

बेनतीजा रही सर्वदलीय बैठक

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 March 2025 Updates
सर्वदलीय बैठक - फोटो : PTI

दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के सरकारी आवास से भारी मात्रा में नकदी मिलने का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। जहां आज इस मामले में चर्चा के लिए राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को एक बैठक बुलाई। हालांकि बैठक खत्म होने के बाद इसके बारे में जानकारी देते हुए शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश के आवास से नकदी मिलने के आरोपों पर राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ द्वारा बुलाई गई बैठक में कोई निष्कर्ष नहीं निकला। पढ़ें पूरी खबर...

सीएम योगी का निर्देश: गर्मी की छुट्टी के दौरान भी खुलेंगे स्कूल

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 March 2025 Updates
मेडिकल कॉलेज में प्रदर्शनी का अवलोकन करते सीएम योगी।

 परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के लिए अब गर्मी की छुट्टियों में समर कैंप लगाए जाएंगे। इनमें बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई के साथ ही अतिरिक्त गतिविधियों से भी जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...

नई उद्योग नीति लाएगी दिल्ली सरकार, व्यापारियों ने किया स्वागत

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 March 2025 Updates
दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : दिल्ली विधानसभा
अमर उजाला ने अपने पाठकों को पांच मार्च को बताया था कि भाजपा सरकार दिल्ली में नई औद्योगिक नीति लाने की घोषणा कर सकती है। इसमें दिल्ली में व्यापार करने को सरल-सुगम बनाते हुए व्यापार-रोजगार के नए अवसरों की वृद्धि की जाएगी। आज दिल्ली का बजट पेश करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में नई उद्योग नीति लाने की घोषणा कर दी है। सरकार ने कहा है कि दिल्ली में नई औद्योगिक नीति में राजधानी में व्यापार के अनुकूल माहौल बनाया जाएगा। इससे दिल्ली को विकसित करने और लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। व्यापारियों ने सरकार की इस घोषणा का स्वागत किया है। पढ़ें पूरी खबर..

Disha Salian Case: वकील बोले- पार्टी में दिशा के साथ सुशांत-आदित्य भी मौजूद थे

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 March 2025 Updates
वकील नीलेश सी ओझा, दिशा सालियान - फोटो : एएनआई, एक्स

दिशा सालियान की मौत का मामला फिर से चर्चा में है। उनके पिता सतीश सालियान के वकील नीलेश सी ओझा ने इस केस में नए सवाल उठाए हैं और इसकी पूरी जांच की मांग की है। वकील ने कहा है कि यह साफ होना चाहिए कि दिशा की मौत से जुड़े सभी लोग उस समय कहां थे और क्या हुआ था। पढ़ें पूरी खबर...

कॉन्सर्ट के दौरान सोनू निगम पर हमला

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 March 2025 Updates
सोनू निगम - फोटो : इंस्टाग्राम @sonunigamofficial

दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के ‘इंजीफेस्ट 2025’ में रविवार को सोनू निगम को अपना कॉन्सर्ट बीच में ही रोकना पड़ा। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक शो के दौरान तब अफरा-तफरी मच गई, जब भारी भीड़ में से छात्र-छात्राओं ने मंच पर पत्थर और बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं, जिससे उनकी टीम मुश्किल में पड़ गई। पढ़ें पूरी खबर..

इंटर की टॉप-5 रैंक लिस्ट में 18 लड़कियां

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 March 2025 Updates
Bihar Board 12th Topper List 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
BSEB 12th Topper's List 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने कक्षा 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस साल कुल 86.5% छात्र सफल हुए हैं। विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों स्ट्रीम के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। वाणिज्य (Commerce) स्ट्रीम में सबसे अधिक 94.77%, विज्ञान (Science) में 89.66%, और कला (Arts) में 82.75% छात्र पास हुए हैं। इस साल प्रिया जायसवाल ने राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। बिहार बोर्ड ने टॉप-5 रैंक हासिल करने वाले छात्रों के नाम जारी किए हैं। इसमें 10 लड़के और 18 लड़कियां शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...

भारी वाहनों की आवाजाही पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को दिया आदेश

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 March 2025 Updates
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में भारी वाहनों की आवाजाही हमेशा से ही एक बड़ी समस्या के तौर पर रही है। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली सरकार से राष्ट्रीय राजधानी में भारी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाने को कहा है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने यह आदेश दिल्ली उच्च न्यायालय के 2006 के फैसले के खिलाफ दायर अपील का निपटारा करते हुए दिया। बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले में शहर के बाहरी रिंग रोड के भीतर ट्रकों के प्रवेश पर 24 घंटे का प्रतिबंध लगाया गया था, खासकर माल लोड और अनलोड करने के लिए। पढ़ें पूरी खबर..

कुणाल कामरा के खिलाफ ठाणे में FIR दर्ज

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 March 2025 Updates
कुणाल कामरा - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ शिवसेना प्रमुख और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को कथित रूप से बदनाम करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। यह शिकायत सोमवार को ठाणे के डोंबिवली पुलिस स्टेशन में एक शिवसेना पदाधिकारी द्वारा की गई थी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed