फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Judicial accountability: No conclusion in meeting called by Dhankhar, one-on-one interactions to be held

All Party Meet: जज के घर नकदी बरामदगी मुद्दे पर नहीं निकला निष्कर्ष, बेनतीजा रही सर्वदलीय बैठक

Tue, 25 Mar 2025 10:10 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 25 Mar 2025 10:10 PM IST
सार

दिल्ली हाईकोर्ट के जज के यहां नकदी बरामदगी मामला दिन-प्रतिदिन और गर्म होता हुआ जा रहा है। जहां आज इस विषय पर चर्चा करने के लिए राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। हालांकि इस बैठक में भी इस मामले में कोई निष्कर्ष नहीं निकला और बैठक के बेनतीजा रहने का दावा किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Judicial accountability: No conclusion in meeting called by Dhankhar, one-on-one interactions to be held
सर्वदलीय बैठक - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के सरकारी आवास से भारी मात्रा में नकदी मिलने का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। जहां आज इस मामले में चर्चा के लिए राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को एक बैठक बुलाई। हालांकि बैठक खत्म होने के बाद इसके बारे में जानकारी देते हुए शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश के आवास से नकदी मिलने के आरोपों पर राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ द्वारा बुलाई गई बैठक में कोई निष्कर्ष नहीं निकला।

विज्ञापन


अगले सप्ताह हो सकती है आगे की चर्ची
पत्रकारों से बातचीत के दौरान चतुर्वेदी ने बताया कि इस मुद्दे पर संसद में अगले सप्ताह चर्चा हो सकती है। चतुर्वेदी ने कहा कि आज की बैठक में कोई निष्कर्ष नहीं निकला। अब सभापति सदन के नेताओं के साथ इस पर व्यक्तिगत रूप से चर्चा करेंगे और निष्कर्ष पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:-   Justice Varma: CJI का निर्देश, हाईकोर्ट का एक्शन; न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को कोर्ट की सुनवाई से किया गया अलग
विज्ञापन
विज्ञापन


टीएमसी के सांसदों ने की चर्चा की मांग

सूत्रों के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसदों ने इस मुद्दे पर सदन में चर्चा की मांग की, न कि केवल "एंटेचैम्बर" (अंदरूनी कमरे) में। एक टीएमसी नेता ने कहा कि मुद्दों पर सदन में चर्चा होनी चाहिए और इस प्रक्रिया को ठीक से पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार संसद का अपमान कर रही है।

ये भी पढ़ें:- नकदी मामला: वीडियो-फोटो किसने खींचे, कौन-कौन गए थे...? SC की जांच समिति ने पुलिस से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

भाजपा सांसद ने इसे बताया अच्छी पहल

वहीं, भाजपा सांसद किरण चौधरी ने इसे सभापति द्वारा की गई अच्छी पहल बताया। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका पर सभी का भरोसा है, लेकिन ऐसी घटनाएं चिंता का कारण बन सकती हैं। बता दें कि इस बैठक का आयोजन 21 मार्च को कांग्रेस नेता जयराम रमेश द्वारा नकदी वसूली विवाद को उठाने के बाद हुआ था। धनखड़ ने कहा था कि इस मुद्दे को आगे बढ़ाने से पहले सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस द्वारा नियुक्त जांच पैनल के नतीजों का इंतजार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed