फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Disha Salian Case Lawyer Demands Full Probe State Open to CBI Investigation

Disha Salian Case: वकील बोले- पार्टी में दिशा के साथ सुशांत-आदित्य भी मौजूद थे, याचिका पर सरकार को आपत्ति नहीं

Tue, 25 Mar 2025 07:40 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 25 Mar 2025 07:40 PM IST
सार

Disha Salian Case Update: दिशा सालियान की मौत एक बार फिर चर्चा में है। उनके पिता सतीश सालियान के वकील नीलेश सी ओझा ने इस मामले में नए सवाल उठाए हैं और मामले की पुनः जांच की मांग की है।

विज्ञापन
Disha Salian Case Lawyer Demands Full Probe State Open to CBI Investigation
वकील नीलेश सी ओझा, दिशा सालियान - फोटो : एएनआई, एक्स

विस्तार

दिशा सालियान की मौत का मामला फिर से चर्चा में है। उनके पिता सतीश सालियान के वकील नीलेश सी ओझा ने इस केस में नए सवाल उठाए हैं और इसकी पूरी जांच की मांग की है। वकील ने कहा है कि यह साफ होना चाहिए कि दिशा की मौत से जुड़े सभी लोग उस समय कहां थे और क्या हुआ था।

विज्ञापन

Disha Salian Case: दिशा सालियान केस में फिर बवाल, आदित्य और उद्धव ठाकरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत
विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस में वकील नीलेश ओझा ने कही ये मुख्य बातें
नीलेश ओझा ने अपनी ताजा शिकायत में कहा कि दिशा सालियान की मौत के पीछे कई अनसुलझे सवाल हैं। आइए पॉइंट्स के जरिए समझते हैं कि वकील ने क्या कहा है...
  • नई शिकायत में यह मांग की गई है कि सभी पहलुओं की जांच होनी चाहिए।
  • जांच में यह पता लगाया जाए कि क्या सुशांत सिंह राजपूत, दिशा सालियान, परमबीर सिंह और आदित्य ठाकरे उस समय (पार्टी के दौरान) वहां मौजूद थे?
  • यह साफ हो कि दिशा उस जगह पर पहुंची थीं या नहीं, और उनके साथ क्या हुआ।
  • इन सभी सवालों का जवाब सामने आना चाहिए।
  • राज्य सरकार को हमारी याचिका पर कोई आपत्ति नहीं है।
  • राज्य ने कहा है कि अगर कोर्ट सीबीआई जांच का आदेश देता है, तो उन्हें कोई ऐतराज नहीं होगा।

पांच साल बाद नए सिरे से जांच की मांग
दिशा सालियान की मौत 8 जून 2020 को हुई थी। मुंबई के मलाड में एक इमारत की 14वीं मंजिल से नीचे गिरने के बाद उनकी जान चली गई थी।  उस समय पुलिस ने इसे आत्महत्या करार दिया था। इसके कुछ दिन बाद, 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने बांद्रा के फ्लैट में मृत पाए गए थे। दोनों घटनाओं को लेकर कई सवाल उठे थे, लेकिन सीबीआई ने 2022 में अपनी जांच में दिशा की मौत को हादसा बताया था। रिपोर्ट में कहा गया था कि दिशा ने पार्टी में शराब पी थी, जिसके बाद वह गिरीं और उनकी मौत हो गई। उस समय दिशा के पिता सतीश सालियान ने पुलिस जांच पर भरोसा जताया था, लेकिन अब पांच साल बाद वह नए सिरे से जांच की मांग कर रहे हैं।
Bombay HC: दिशा सालियान के पिता की अर्जी पर सुनवाई दो को, आदित्य ठाकरे के खिलाफ FIR कराने के लिए लगाई याचिका
 


दिशा के पिता ने की है शिकायत

सतीश सालियान ने सोमवार को मुंबई पुलिस आयुक्त के सामने एक लिखित शिकायत पेश की। इसमें उन्होंने अपनी बेटी दिशा सालियान के साथ कथित तौर पर गैंगरेप और हत्या के संबंध में आदित्य ठाकरे और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। उनके वकील नीलेश ओझा ने कहा कि इस शिकायत को संयुक्त पुलिस आयुक्त ने स्वीकार कर लिया है। शिकायत में आदित्य ठाकरे, पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह, पुलिस अधिकारी सचिन वाझे और अभिनेता सूरज पंचोली को आरोपी के तौर पर नाम शामिल किया है।

कौन थीं दिशा सालियान?

दिशा सालियान दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं। उनकी मौत बिल्डिंग से कथित तौर पर गिरने से हुई थी। शुरू में इसे आत्महत्या माना गया। उनकी मौत के छह दिन बाद यानी 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद दोनों मौतों को जोड़कर कई सिद्धांत और आरोप सामने आए। बीजेपी नेता नितेश राणे और उनके पिता नारायण राणे ने दावा किया कि दिशा की हत्या हुई थी, जिसमें शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे का नाम भी जोड़ा गया था। हालांकि, उस समय पुलिस को  साजिश के कोई सबूत नहीं मिले थे। हाल ही में दिशा के पिता सतीश सालियान ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की, जिसमें उन्होंने दावा किया कि उनकी बेटी की हत्या हुई थी। इसमें आदित्य ठाकरे की भूमिका की जांच की भी मांग की गई है। इस याचिका के बाद यह मामला फिर से सुर्खियों में आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed