Kunal Kamra Row: कुणाल कामरा के खिलाफ ठाणे में FIR दर्ज, डिप्टी सीएम शिंदे के खिलाफ आपत्ति जनक टिप्पणी का आरोप
कॉमेडियन कुणाल कामरा विवाद में अब एक नया मोड़ आ गया है। जहां ठाणे जिले में कामरा के खिलाफ एकनाथ शिंदे को कथित रूप से बदनाम करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।
विस्तार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ शिवसेना प्रमुख और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को कथित रूप से बदनाम करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। यह शिकायत सोमवार को ठाणे के डोंबिवली पुलिस स्टेशन में एक शिवसेना पदाधिकारी द्वारा की गई थी।
मामले में पुलिस ने मंगलवार को बताया कि कामरा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 356(2) (मानहानि) के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि शिवसेना पदाधिकारी ने एक ऑनलाइन लिंक पर शिंदे के खिलाफ अपमानजनक वीडियो क्लिप देखी, जिसमें कामरा ने मुंबई के एक होटल के बेसमेंट में रिकॉर्ड किए गए अपने शो के दौरान शिंदे पर देशद्रोही जैसे कटाक्ष किए थे। यह टिप्पणी 2022 में शिवसेना के विभाजन को लेकर की गई थी, जिसने विवाद खड़ा कर दिया।
कामरा के वकील ने मांगा सात दिनों का समय
साथ ही मामले में मुंबई पुलिस ने बताया कि कॉमेडियन कुणाल कामरा के वकील ने उनसे 7 दिन का समय मांगा है। आज कुणाल को बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस ने बुलाया था, लेकिन वे नहीं आए। पुलिस अब कानूनी सलाह लेकर आगे की कार्रवाई करेगी।
ये भी पढ़ें:- Kunal Kamra: 'मन में अंधविश्वास, देश का सत्यानाश', कुणाल कामरा ने नया वीडियो जारी करके फिर शिवसेना पर कसा तंज
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़
बता दें कि कामरा की इस टिप्पणी और पैरोडी गाने के कारण शिवसेना कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप रविवार को स्टूडियो में तोड़फोड़ की। मुंबई पुलिस ने इस मामले में कामरा के खिलाफ शिवसेना विधायक की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और उन्हें व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए नोटिस जारी किया। साथ ही पुलिस ने खार इलाके में हैबिटेट स्टूडियो में तोड़फोड़ करने के आरोप में 40 शिवसेना कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी मामला दर्ज किया। सोमवार को 12 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें बाद में स्थानीय अदालत ने जमानत दे दी।
ये भी पढ़ें:- Kunal Kamra Row: कुणाल कामरा के बयान पर बवाल जारी, उद्धव के बाद अब आदित्य ठाकरे ने भी किया कॉमेडियन का बचाव
क्या है मामला?
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.