फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Stones and bottles thrown at Sonu Nigam in a concert at Delhi University

Sonu Nigam: कॉन्सर्ट के दौरान सोनू निगम पर पत्थर फेंकने का दावा, सिंगर ने सोशल मीडिया पर नकारा; कही ये बात

Tue, 25 Mar 2025 07:30 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 25 Mar 2025 07:30 PM IST
सार

Sonu Nigam Concert: रविवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी में सोनू निगम एक म्यूजिकल कॉन्सर्ट कर रहे थे। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि इस दौरान सिंगर और उनकी टीम पर भीड़ ने बोतलें और पत्थर फेंके। बाद में खुद सोनू ने इन दावों की सच्चाई बयां की।

विज्ञापन
Stones and bottles thrown at Sonu Nigam in a concert at Delhi University
सोनू निगम - फोटो : इंस्टाग्राम @sonunigamofficial

विस्तार

दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के ‘इंजीफेस्ट 2025’ में रविवार को सोनू निगम को अपना कॉन्सर्ट बीच में ही रोकना पड़ा। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक शो के दौरान तब अफरा-तफरी मच गई, जब भारी भीड़ में से छात्र-छात्राओं ने मंच पर पत्थर और बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं, जिससे उनकी टीम मुश्किल में पड़ गई।

विज्ञापन

हालांकि, ऐसा कोई वीडियो सामने नहीं आया जिसमें सिंगर के ऊपर पब्लिक कुछ फेंकती नजर आई हो। बाद में खुद सोनू निगम ने भी इन दावों को खारिज कर दिया। जानिये क्या है पूरा मामला... 

विज्ञापन


सोनू निगम ने की विनती
कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि पत्थर और बोतल फेंके जाने के बाद सोनू ने स्टेज से विनती की। उन्होंने कहा, "मैं आपके लिए आया हूं यहां पर ताकि हम सब अच्छा समय बिता सकें। मैं आपसे यह नहीं कह रहा कि आप मजा ना लें, लेकिन कृपया ऐसा ना करें।" उन्होंने जोर देकर कहा कि इस अफरा-तफरी में उनकी टीम के सदस्य घायल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Celebs Marriage: 2025 में कौन सी जोड़ी बंधेगी शादी के बंधन में? जानिए किसके घर बज सकती है सबसे पहले शहनाई


शो के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सोनू निगम के शो के कई वीडियो  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, हालांकि, कोई भी घटना से संबंधित वीडियो अभी तक सामने नहीं आया है। वायरल हो रहे वीडियो में सोनू निगम की प्रस्तुति का शांतिपूर्ण ढंग से लोग आनंद उठाते दिख रहे हैं। 

 
 
खुद सोनू ने दी सफाई
बाद में खुद सोनू निगम ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) में अपने लाइव कॉन्सर्ट में कथित पत्थरबाजी की घटना के बारे में बात की। गायक ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि पत्थरों या बोतलों से ऐसा कोई हमला नहीं हुआ, जैसा कि कुछ मीडिया की खबरों ने बताया है।
इंस्टाग्राम पर कॉन्सर्ट की तस्वीरें साझा करते हुए सोनू ने खुलासा किया कि भीड़ में से किसी ने उन पर केवल एक वेप फेंका था, जिसके बाद उन्होंने छात्रों से शो का आनंद लेने और मंच पर चीजें न फेंकने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed