फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 December 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: देश में बढ़ सकती है ठंड, आज संसद जा सकती है पुलिस और जयशंकर का US दौरा; श्याम बेनेगल के निधन से शोक

Tue, 24 Dec 2024 06:44 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 24 Dec 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 December 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ राजधानी समेत मैदानों में कई जगह बूंदाबांदी से पूरे उत्तर भारत में ठिठुरन बढ़ गई। कश्मीर में चिल्ले कलां के तीसरे दिन श्रीनगर में सोमवार को बर्फबारी हुई और कई जगह पारा शून्य से नीचे दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश के शिमला में क्रिसमस से पहले सीजन की दूसरी बर्फबारी ने सैलानियों में जोश भर दिया। मैदानी क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान में सर्द हवाओं और कुछ जगहों पर बारिश के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कई हिस्सों में सुबह कोहरे की चादर भी छाई रही। इसके अलावा, दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच संसद परिसर में हुई झड़प के सिलसिले में 24 दिसंबर को संसद का दौरा कर सकती है। झड़प में दो भाजपा सांसद घायल हो गये थे। बीआर अंबेडकर के कथित अपमान को लेकर 19 दिसंबर को संसद परिसर में विपक्ष और एनडीए सांसदों के बीच आमने-सामने की झड़प में ओडिशा के पूर्व मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी और उत्तर प्रदेश के मुकेश राजपूत घायल हो गए। दूसरी तरफ, विदेश मंत्री एस जयशंकर आज अमेरिका के लिए रवाना होंगे। यह उनका छह दिवसीय दौरा है, जो 29 दिसंबर तक रहेगा। अपने दौरे के दौरान वह द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान वे भारत के महावाणिज्य दूत के सम्मेलन की अध्यक्षता भी करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 December 2024 Updates On Amar Ujala
शिमला में सोमवार को हुई बर्फबारी के दौरान रिज मैदान पर मस्ती करते सैलानी व स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों पर बर्फ... मैदानों में बूंदाबांदी से ठिठुरन
पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ राजधानी समेत मैदानों में कई जगह बूंदाबांदी से पूरे उत्तर भारत में ठिठुरन बढ़ गई। कश्मीर में चिल्ले कलां के तीसरे दिन श्रीनगर में सोमवार को बर्फबारी हुई और कई जगह पारा शून्य से नीचे दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश के शिमला में क्रिसमस से पहले सीजन की दूसरी बर्फबारी ने सैलानियों में जोश भर दिया। मैदानी क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान में सर्द हवाओं और कुछ जगहों पर बारिश के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कई हिस्सों में सुबह कोहरे की चादर भी छाई रही। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 December 2024 Updates On Amar Ujala
राहुल गांधी - फोटो : ANI

आज संसद का दौरा कर सकती है दिल्ली क्राइम ब्रांच
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच संसद परिसर में हुई झड़प के सिलसिले में 24 दिसंबर को संसद का दौरा कर सकती है। झड़प में दो भाजपा सांसद घायल हो गये थे। बीआर अंबेडकर के कथित अपमान को लेकर 19 दिसंबर को संसद परिसर में विपक्ष और एनडीए सांसदों के बीच आमने-सामने की झड़प में ओडिशा के पूर्व मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी और उत्तर प्रदेश के मुकेश राजपूत घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 December 2024 Updates On Amar Ujala
एस. जयशंकर, विदेश मंत्री, भारत - फोटो : X / @DrSJaishankar

विदेश मंत्री जयशंकर छह दिवसीय दौरे पर आज अमेरिका रवाना होंगे
विदेश मंत्री एस जयशंकर आज अमेरिका के लिए रवाना होंगे। यह उनका छह दिवसीय दौरा है, जो 29 दिसंबर तक रहेगा। अपने दौरे के दौरान वह द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान वे भारत के महावाणिज्य दूत के सम्मेलन की अध्यक्षता भी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 December 2024 Updates On Amar Ujala
श्याम बेनेगल के निधन से भारतीय सिनेमा में कभी न भरा जा सकने वाला शून्य पैदा हुआ - फोटो : अमर उजाला

Shyam Benegal: 5 लाख किसानों के दो-दो रुपये से बनाई फिल्म, समाज को आईना दिखाया
जाने-माने फिल्मकार व समानांतर सिनेमा के जनक माने जाने वाले श्याम बेनेगल का 90 साल की आयु में निधन हुआ। भारत में 8 बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले सिनेमा जगत के दिग्गज श्याम बेनेगल ने अंकुर, निशांत, मंथन और भूमिका और मंडी जैसी फिल्मों से सिनेमा जगत को अलग पहचान दिलाई। उनकी बेटी पिया ने बताया कि किडनी की समस्या से जूझ रहे बेनेगल ने मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली। पद्मश्री व पद्मभूषण से सम्मानित बेनेगल की टीवी शृंखला भारत एक खोज बेहद लोकप्रिय हुई थी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 December 2024 Updates On Amar Ujala
शेख हसीना - फोटो : ANI

शेख हसीना का प्रत्यर्पण: बांग्लादेश की मांग पर तत्काल जवाब नहीं देगा भारत
बांग्लादेश में तख्ता पलट के करीब चार महीने बाद देश की अंतरिम सरकार की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को प्रत्यर्पित करने की मांग की। हालांकि, प्रत्यर्पण संबंधी आग्रह को भारत गंभीरता से नहीं लेगा। इसके उलट भारत की योजना बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को नपे-तुले अंदाज में जवाब देने की है। भारत अब मान कर चुका है कि कनाडा की तरह बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के रहते द्विपक्षीय संबंधों को पटरी पर लाने के सारे प्रयास किसी सकारात्मक नतीजे में नहीं बदलेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 December 2024 Updates On Amar Ujala
खनौरी बॉर्डर पर अनशन पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल - फोटो : किसान

Farmers Protest: डल्लेवाल की बिगड़ रही हालत, आज अनशन के समर्थन में कैंडल मार्च
खनौरी बॉर्डर पर सोमवार को 28वें दिन भी किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन जारी रहा। इस दौरान चिकित्सकों की रिपोर्ट में सामने आया कि उनके शरीर में जो क्षति हो रही है, उसकी भरपाई करनी मुश्किल होगी। इसके अलावा बारिश के कारण मोर्चे पर खड़ी ट्रॉलियों में पानी टपक रहा है, लेकिन किसान मजबूती से डटे हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 December 2024 Updates On Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : ANI

इस बार गणतंत्र नहीं, वीर बाल दिवस पर मिलेगा बहादुर बच्चों को पुरस्कार
प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार इस बार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के बजाय 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के मौके पर दिए जाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में बाल पुरस्कार बांटेंगीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके बाद भारत मंडपम में बच्चों से मिलेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 December 2024 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

Report: लगातार नौवें साल बिरयानी भारतीयों की पहली पसंद
लगातार नौवें साल भारतीयों की पहली पसंद बिरयानी रही। इस साल एक जनवरी से 22 नवंबर के बीच 8.3 करोड़ बिरयानी ऑर्डर की गई। यानी लोगों ने हर मिनट 158 और हर सेकंड दो बिरयानी ऑर्डर किए। इसके बाद डोसा 2.3 करोड़ ऑर्डर के साथ दूसरे स्थान पर रहा। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 December 2024 Updates On Amar Ujala
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

ट्रंप शपथ लेते ही US को विश्व स्वास्थ्य संगठन से अलग करेंगे; विशेषज्ञ बोले- खतरे की घंटी
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल के पहले दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से हटने का फैसला कर सकते हैं। इसके लिए उनकी टीम तैयारी कर रही है। हालांकि, विशेषज्ञों ने इस फैसले के बाद सामने आने वाली चुनौतियों और खतरे के प्रति आगाह किया है।  पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 December 2024 Updates On Amar Ujala
भारतीय शेयर बाजार (फाइल) - फोटो : एएनआई

SBI Report: इस साल खुले रिकॉर्ड 3.9 करोड़ डीमैट खाते, 10 वर्ष में 39 गुना बढ़ गई संख्या
बेहतर रिटर्न की उम्मीद में घरेलू शेयर बाजारों में निवेशकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। डीमैट खातों की संख्या में तेज बढ़ोतरी इसकी तस्दीक कर रही है। एसबीआई की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले 10 साल में नए डीमैट खातों की संख्या में 39 गुना की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 2014 में देश में 10 लाख डीमैट खाते खुले थे, जिनकी संख्या अक्तूबर, 2024 तक बढ़कर रिकॉर्ड 3.91 करोड़ पहुंच गई। उम्मीद है कि इस साल नए डीमैट खातों की संख्या चार करोड़ के पार निकल जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 December 2024 Updates On Amar Ujala
पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

CBCI द्वारा आयोजित समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, जर्मनी में क्रिसमस बाजार में हुए हादसे पर जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी दिल्ली में कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (सीबीसीआई) द्वारा आयोजित क्रिसमस समारोह में पहुंचे। यह पहली बार है जब कोई प्रधानमंत्री भारत में कैथोलिक चर्च के मुख्यालय में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचा। इस दौरान अपने संबोधन में जर्मनी में क्रिसमस बाजार पर हुए हमले और श्रीलंका में 2019 ईस्टर बम विस्फोटों का हवाला देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे संकट से एक साथ मिलकर लड़ना होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास जताया कि सबके सामूहिक प्रयास से हम देश को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत सभी का लक्ष्य है और हमें इसे मिलकर पाना है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 December 2024 Updates On Amar Ujala
फोन कॉल। - फोटो : अमर उजाला।

TRAI: दूरसंचार कंपनियों को वॉयस कॉल और SMS के जारी करने होंगे 'रिचार्ज पैक'
दूरसंचार नियामक भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सोमवार को टैरिफ नियमों में संशोधन किया है। इसके तहत मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों को डाटा का उपयोग नहीं करने वाले ग्राहकों के लिए सिर्फ वॉयस कॉल, एसएमएस के लिए भी रिचार्ज कूपन मुहैया कराना होगा। अभी कंपनियां, इंटरनेट डाटा, वॉयस कॉल और एसएमएस रिचार्ज कूपन मुहैया कराती हैं। साथ ही ट्राई ने विशेष रिचार्ज कूपन पर 90 दिनों की सीमा को हटा दिया और इसे 365 दिनों तक बढ़ा दिया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed