{"_id":"6769f5705a08a76463021f74","slug":"india-food-trend-report-biryani-dosa-pasta-snacks-lunch-dinner-know-hindi-news-updates-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Report: लगातार नौवें साल बिरयानी भारतीयों की पहली पसंद, डोसा 2.3 करोड़ ऑर्डर के साथ दूसरे स्थान पर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Report: लगातार नौवें साल बिरयानी भारतीयों की पहली पसंद, डोसा 2.3 करोड़ ऑर्डर के साथ दूसरे स्थान पर
Tue, 24 Dec 2024 05:12 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Tue, 24 Dec 2024 05:12 AM IST
सार
स्विगी की 'फूड ट्रेंड रिपोर्ट' के मुताबिक, बिरयानी लगातार नौवें साल सबसे ज्यादा ऑर्डर किया जाने वाला खाद्य पदार्थ रहा। इसमें चिकन बिरयानी 4.9 ऑर्डर के साथ सर्वाधिक पसंद किया जाने वाली श्रेणी रही। दक्षिण भारत में हैदराबाद के लोगों ने सबसे ज्यादा 97 लाख चिकन बिरयानी ऑर्डर किए।
विज्ञापन
खान-पान में भारतीय लोगों की पसंद पर रोचक रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लगातार नौवें साल भारतीयों की पहली पसंद बिरयानी रही। इस साल एक जनवरी से 22 नवंबर के बीच 8.3 करोड़ बिरयानी ऑर्डर की गई। यानी लोगों ने हर मिनट 158 और हर सेकंड दो बिरयानी ऑर्डर किए। इसके बाद डोसा 2.3 करोड़ ऑर्डर के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
स्विगी की 'फूड ट्रेंड रिपोर्ट' के मुताबिक, बिरयानी लगातार नौवें साल सबसे ज्यादा ऑर्डर किया जाने वाला खाद्य पदार्थ रहा। इसमें चिकन बिरयानी 4.9 ऑर्डर के साथ सर्वाधिक पसंद किया जाने वाली श्रेणी रही। दक्षिण भारत में हैदराबाद के लोगों ने सबसे ज्यादा 97 लाख चिकन बिरयानी ऑर्डर किए। बंगलूरू 77 लाख ऑर्डर के साथ दूसरे और चेन्नई 46 लाख के साथ तीसरे स्थान पर रहा। चिकन बर्गर के बाद बिरयानी देर रात खाई जाने वाली दूसरी सबसे पसंदीदा डिश रही। देर रात 12 से 2 बजे के बीच चिकन बर्गर के 18.4 लाख ऑर्डर हुए।
विज्ञापन
मसाला डोसा खाने में बंगलूरू ने इस साल भी अपना दबदबा कायम रखा है। वहां के लोगों ने एक जनवरी से 22 नवंबर के बीच 25 लाख डोसा ऑर्डर किए। दिल्ली, चंडीगढ़ और कोलकाता में छोले, आलू पराठा और कचौरी सबसे ज्यादा ऑर्डर की गई।
विज्ञापन
बंगलूरू के ग्राहक ने खाया सबसे महंगा 49,900 रुपये का पास्ता
बंगलूरू के एक ग्राहक ने इस साल पास्ता पर 49,900 रुपये खर्च किए। उसने लगभग 55 अल्फ्रेडो, 40 मैक एंड चीज और 30 स्पेगेटी प्लेट्स ऑर्डर कीं। डिनर के ऑर्डर लंच से 29% ज्यादा कुल 21.5 करोड़ रहे।
लंच पर भारी पड़ा डिनर
स्विगी के मंच पर इस साल डिनर के लिए 21.5 करोड़ ऑर्डर किए गए, जो लंच की तुलना में करीब 29 फीसदी अधिक है।
स्नैक्स में चिकन रोल पसंदीदा
चिकन रोल 24.8 लाख ऑर्डर के साथ सबसे पसंदीदा स्नैक्स रहा। चिकन मोमोज 16.3 लाख ऑर्डर के साथ दूसरे और पोटैटो फ्राइज 13 लाख ऑर्डर के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
डिलीवरी के लिए 1.96 अरब किमी की यात्रा
रिपोर्ट के मुताबिक, स्विगी के डिलीवरी पार्टनर्स ने कुल 1.96 अरब किलोमीटर की यात्रा तय की। यह कश्मीर से कन्याकुमारी तक 5.33 लाख बार जाने के बराबर है। मुंबई के कपिल कुमार पांडे ने 10,703 ऑर्डर डिलीवर किए, जो सबसे ज्यादा है। कोयंबटूर की कलीश्वरी एम 6,658 ऑर्डर डिलीवर कर महिला पार्टनर्स में सबसे आगे रहीं।
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन