फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi reached function organized by Catholic Bishops Conference of India, know what he said

PM Modi: CBCI द्वारा आयोजित समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, जर्मनी में क्रिसमस बाजार में हुए हादसे पर जताया दुख

Mon, 23 Dec 2024 08:21 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 23 Dec 2024 08:21 PM IST
सार

कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (सीबीसीआई) की स्थापना 1944 हुई थी। यह देश भर में कैथोलिकों का प्रतिनिधित्व करता है।

विज्ञापन
PM Modi reached function organized by Catholic Bishops Conference of India, know what he said
पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी दिल्ली में कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (सीबीसीआई) द्वारा आयोजित क्रिसमस समारोह में पहुंचे। यह पहली बार है जब कोई प्रधानमंत्री भारत में कैथोलिक चर्च के मुख्यालय में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचा। इस दौरान अपने संबोधन में जर्मनी में क्रिसमस बाजार पर हुए हमले और श्रीलंका में 2019 ईस्टर बम विस्फोटों का हवाला देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे संकट से एक साथ मिलकर लड़ना होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास जताया कि सबके सामूहिक प्रयास से हम देश को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत सभी का लक्ष्य है और हमें इसे मिलकर पाना है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, ये आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा दायित्व है कि हम उन्हें एक उज्ज्वल भारत देकर जाएं। प्रधानमंत्री ने कार्निडनल जॉर्ज कुवाकाड को पोप फ्रांसिस की ओर से कार्निडनल की उपाधि से सम्मानित किए जाने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा जब भारत का कोई बेटा सफलता की इस ऊंचाई पर पहुंचता है, तो पूरे देश को गर्व होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में भारत सरकार ने केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन के नेतृत्व में आधिकारिक रूप से एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजा था।

विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (CBCI) द्वारा आयोजित क्रिसमस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह अवसर, यह दिन हम सबके लिए यादगार रहने वाला है। यह अवसर इसलिए भी खास है क्योंकि इसी वर्ष सीबीसीआई की स्थापना के 80 वर्ष पूरे हो रहे हैं। मैं सीबीसीआई से जुड़े सभी लोगों को बधाई देता हूं। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे हमेशा आपसे स्नेह मिला है। पोप फ्रांसिस से भी मुझे वही स्नेह मिलता है। इटली में G7 की बैठक के दौरान, मैं उनसे मिला। यह तीन साल में मेरी उनसे दूसरी मुलाकात थी। मैंने उन्हें भारत आने का निमंत्रण भी दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (CBCI) द्वारा आयोजित क्रिसमस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे लिए वह बहुत संतोषजनक क्षण था जब हम एक दशक पहले युद्धग्रस्त अफगानिस्तान से फादर एलेक्सिस प्रेम कुमार को सुरक्षित बचाकर वापस लाए थे। वे आठ महीने तक वहां बड़ी विपत्ति में फंसे हुए थे, बंधक बने हुए थे। हमारी सरकार ने उन्हें वहां से निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए। हमारे लिए ये सभी मिशन महज कूटनीतिक मिशन नहीं हैं, बल्कि परिवार के सदस्यों को वापस लाने की भावनात्मक प्रतिबद्धता है। आज का भारत, भारत के हर बेटे को, चाहे वे किसी भी मुश्किल परिस्थिति में फंसे हों, साथ लाता है। 

इस दौरान पीएम मोदी ने आगे कहा कि बाइबिल कहती है - एक-दूसरे का बोझ उठाओ। हमारे संस्थान और संगठन इसी आदर्श वाक्य के साथ काम करते हैं। यीशु मसीह ने दुनिया को करुणा और निस्वार्थ सेवा का मार्ग दिखाया। आज देश 'सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास' के साझा लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। हमने संवेदनशीलता को काम का एक मापदंड बनाया है। 

आज का भारत अपनी संतान को विपत्ति से निकाल कर लाता है
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की संतान, दुनिया में कहीं भी हो और किसी भी विपत्ति में हो, आज का भारत, उन्हें हर संकट से बचाकर लाता है और ऐसा करना अपना कर्तव्य समझता है। कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया ने भारत की क्षमता कोउन्होंने कहा कि आज भारत अपनी विदेश नीति में भी राष्ट्रीय हित के साथ-साथ मानवीय हित को प्राथमिकता देता है। कोरोना महामारी के समय पूरी दुनिया ने इसे देखा भी और महसूस भी किया। उन्होंने कहा कि भारत ने कोविड के दौरान गरीब देशों की मदद करने के लिए अपनी क्षमताओं से आगे बढ़कर 150 से अधिक देशों को दवाइयां उपलब्ध कराईं।

देश भर में कैथोलिकों का प्रतिनिधित्व करता है सीबीसीआई
बता दें कि कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (सीबीसीआई) की स्थापना 1944 हुई थी। यह देश भर में कैथोलिकों का प्रतिनिधित्व करता है। इससे पहले गुरुवार को पीएम मोदी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन के आवास पर क्रिसमस समारोह में शामिल हुए थे। समारोह के दौरान उन्होंने ईसाई समुदाय के प्रमुख सदस्यों के साथ मुलाकात भी की। पीएम मोदी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी। 


हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है क्रिसमस
हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाता है। यह ईसा मसीह के जन्म का प्रतीक है और दुनिया भर के अरबों लोग इसे एक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में मनाते हैं। क्रिसमस के दिन लोग अपने घरों को रोशनी और क्रिसमस ट्री से सजाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed