Top News: आज पेश होगा मोदी 3.0 का पहला आम बजट; सिन्धु-गंगा के मैदानी क्षेत्र में अगले तीन दिन बारिश का अनुमान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई यानी आज वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश करेंगी। इस बजट में करदाताओं को वित्त मंत्री से किसी बड़े राहत के एलान की उम्मीद है। वहीं इस सत्र को लेकर विपक्षी गठबंधन इंडिया की ओर केंद्र सरकार को घेरने के लिए आज एक अहम बैठक का आयोजन किया जा रहा है।
विस्तार
आज मोदी 3.0 का पहला आम बजट पेश होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई यानी आज वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश करेंगी। वहीं इस सत्र को लेकर विपक्षी गठबंधन इंडिया की ओर केंद्र सरकार को घेरने के लिए आज एक अहम बैठक का आयोजन किया जा रहा है। मानसूनी बारिश ने पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड से लेकर गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में भारी तबाही मचाई है। पहाड़ी राज्यों में जगह-जगह भूस्खलन होने से सड़कों पर चलना जोखिमभरा हो गया है। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की निदेशक किम्बर्ली चीटल ने स्वीकार किया कि एजेंसी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रक्षा करने में विफल रही। रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ट्रंप पर 13 जुलाई को पेंसिल्वेनिया में अभियान रैली के दौरान हमला हुआ था। बांग्लादेश में नौकरी में आरक्षण को लेकर फैली अशांति के बीच प्रधानमंत्री कार्यालय, सेंट्रल बैंक और पुलिस की आधिकारिक वेबसाइटें हैंक हो गई हैं। "द R3SISTANC3" नामक एक समूह द्वारा साइट हैक करने का दावा किया जा रहा है।
ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Budget 2024 Live: आज पेश होगा मोदी 3.0 का पहला आम बजट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई यानी आज वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश करेंगी। इस बजट में करदाताओं को वित्त मंत्री से किसी बड़े राहत के एलान की उम्मीद है। पढे़ं पूरी खबर...
Parliament: संसद सत्र को लेकर विपक्षी गठबंधन इंडिया की अहम बैठक आज, केंद्र सरकार को घेरने की बनेगी रणनीति
संसद सत्र के दौरान मोदी 3.0 सरकार की ओर से आज केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा। वहीं इस सत्र को लेकर विपक्षी गठबंधन इंडिया की ओर केंद्र सरकार को घेरने के लिए आज एक अहम बैठक का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर ये बैठक होगी। पढ़ें पूरी खबर...
Weather: सिन्धु-गंगा के मैदानी क्षेत्र में अगले तीन दिन झमाझम बारिश का अनुमान
मानसूनी बारिश ने पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड से लेकर गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में भारी तबाही मचाई है। पहाड़ी राज्यों में जगह-जगह भूस्खलन होने से सड़कों पर चलना जोखिमभरा हो गया है। पढ़ें पूरी खबर...
US: 13 जुलाई को सीक्रेट सर्विस से हुई भारी 'चूक'
अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की निदेशक किम्बर्ली चीटल ने स्वीकार किया कि एजेंसी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रक्षा करने में विफल रही। रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ट्रंप पर 13 जुलाई को पेंसिल्वेनिया में अभियान रैली के दौरान हमला हुआ था, जिसमें गोली उनके कान को छूते हुए निकल गई थी। पढ़ें पूरी खबर...
Bangladesh: बांग्लादेश में PM कार्यालय, पुलिस की वेबसाइट हैक
बांग्लादेश में नौकरी में आरक्षण को लेकर फैली अशांति के बीच प्रधानमंत्री कार्यालय, सेंट्रल बैंक और पुलिस की आधिकारिक वेबसाइटें हैंक हो गई हैं। "द R3SISTANC3" नामक एक समूह द्वारा साइट हैक करने का दावा किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
Delhi Excise Policy Case: के कविता ने AAP के लिए गोवा पैसे भेजने में की मदद
अदालत ने आबकारी नीति से संबंधित भ्रष्टाचार मामले में जेल में बंद बीआरएस नेता के कविता के खिलाफ दायर पूरक आरोप पत्र पर सोमवार को संज्ञान लिया। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) मामलों की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने आरोपपत्र पर ध्यान दिया और कहा कि मामले में उनके खिलाफ आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त सबूत हैं। पढे़ं पूरी खबर...
Israel: ‘इस्राइल अमेरिका का सहयोगी बना रहेगा’, नेतन्याहू ने कहा- राष्ट्रपति चुनाव परिणाम की परवाह नहीं
इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि इस्राइल हमेशा संयुक्त राज्य अमेरिका का सहयोगी बना रहेगा। राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों की परवाह किए बिना हम अमेरिका के साथ अपने गठबंधन के लिए प्रतिबद्ध हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Turkey: तुर्की में 4.7 तीव्रता का भूकंप, सरकार ने कहा- किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं
तुर्की में 4.7 तीव्रता का भूकंप आया है। आपदा और आपातकालीन प्रबंधन प्रेसीडेंसी (एएफएडी) ने जानकारी देते हुए बताया कि तुर्की के उत्तर-पश्चिमी प्रांत कनाक्कले में स्थानीय समयानुसार शाम 5:39 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। पढ़ें पूरी खबर...
किसान आंदोलन 2.0 की आहट: संयुक्त किसान मोर्चा का दिल्ली कूच का एलान, 15 अगस्त को करेंगे ट्रैक्टर रैली
न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी समेत 12 पुरानी मांगों पर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने नए सिरे से किसान आंदोलन 2.0 की रणनीति बनाई है। नई रणनीति के तहत एक अगस्त से 22 सितंबर तक एसकेएम पूरे देश में कई विरोध कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। पढे़ं पूरी खबर...
Abhinav Bindra: आईओसी ने लिया बड़ा फैसला, भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को मिलेगा ओलंपिक ऑर्डर सम्मान
भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को ओलंपिक आंदोलन में उनकी उत्कृष्ट योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) द्वारा ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार समारोह ओलंपिक के समापन से एक दिन पहले 10 अगस्त को पेरिस में 142वें आईओसी सत्र के दौरान आयोजित किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...