फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   warning of three days heavy rains in Indus-Ganga plains aria know all weather updates

Weather: सिन्धु-गंगा के मैदानी क्षेत्र में अगले तीन दिन झमाझम बारिश का अनुमान; मुंबई-सूरत में बाढ़ जैसे हालात

Tue, 23 Jul 2024 05:49 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 23 Jul 2024 05:49 AM IST
सार

विदर्भ क्षेत्र में 740 घरों को नुकसान पहुंचा है और 100 ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है और सोमवार को स्कूलों बंद करना पड़ा। मौसम विभाग ने सिन्धु-गंगा के मैदानी इलाके में अगले तीन भारी बारिश की चेतावनी दी है।
 

विज्ञापन
warning of three days heavy rains in Indus-Ganga plains aria know all weather updates
झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसूनी बारिश ने पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड से लेकर गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में भारी तबाही मचाई है। पहाड़ी राज्यों में जगह-जगह भूस्खलन होने से सड़कों पर चलना जोखिमभरा हो गया है। केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को अत्यधिक सावधान रहने और भारी बारिश के बीच यात्रा नहीं करने की सलाह दी गई है। मुंबई और सूरत में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

विज्ञापन


विदर्भ क्षेत्र में 740 घरों को नुकसान पहुंचा है और 100 ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है और सोमवार को स्कूलों बंद करना पड़ा। मौसम विभाग ने सिन्धु-गंगा के मैदानी इलाके में अगले तीन भारी बारिश की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में अगले दो दिन भारी बारिश
उत्तराखंड में अगले दो दिन भारी बारिश को लेकर जारी अलर्ट के बीच रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने केदरानाथ जाने वाले श्रद्धालुओं को सावधान किया है। पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं से यात्रा के वक्त अत्यधिक सावधान रहने को कहा है। मौसम की सही जानकारी लेने के बाद ही यात्रा शुरू करने की सलाह दी गई है। चूंकि सावन के महीने में केदारनाथ जाने वाले भक्तों की संख्या में इजाफा हुआ है, इसलिए प्रशासन की चिंता और अधिक बढ़ गई है। प्रशासन ने केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा, गौरीकुंड और लिंचोली में पहाड़ी से चट्टानें और मलबा गिरने का खतरा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र : कई इलाकों में घरों में घुसा पानी
महाराष्ट्र का विदर्भ इलाका भी पिछले कुछ दिनों से मानसूनी बारिश की मार झेल रहा है। नागपुर और चंद्रपुर सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। मूसलाधार बारिश के चलते चंद्रपुर के इराई बांध का जल स्तर एक मीटर से भी अधिक बढ़ गया, जिसके चलते उसके सात गेट खोलने पड़े। इसके परिणामस्वरूप चंद्रपुर के कई गांवों में पानी भर गया। 740 मकानों को भारी नुकसान पहुंचा और कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया। 33 सड़कों पर पानी भर गया है और भंडारा जिले में पानी में घिरे 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया। मौसम विभाग ने नागपुर, वर्धा, चंद्रपुर और अमरावती में अगले दो से पांच दिन अत्यधिक वर्षा की चेतावनी दी है।

मायानगरी मुंबई में बीते 24 घंटे के दौरान 200 मिमी से अधिक वर्षा हुई है। उपनगरों में भी पानी भर गया है। भारी बारिश के चलते सुबह के समय कल्याण और ठाकुरली के बीच कुछ समय के लिए लोकल ट्रेन सेवा भी बाधित रही। किसी भी हालात से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की तीन टीमें मुंबई में तैनात की गई हैं।


हिमाचल प्रदेेश में यलो अलर्ट, पहाड़ों से गिर रहीं चट्टानें
हिमाचल प्रदेश में खराब मौसम के यलो अलर्ट के बीच रविवार रात और सोमवार तड़के धर्मशाला, शिमला, बिलासपुर में भारी बारिश हुई। मंडी में चंडीगढ़-मनाली एनएच तीन घंटे बंद रहा। मंडी से कुल्लू का सफर फिर से असुरक्षित बन गया है। मंडी से पंडोह तक चट्टानें गिरने का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में 26 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। मंगलवार के लिए कांगड़ा, मंडी और चंबा के कुछ क्षेत्रों में बाढ़ आने की चेतावनी भी है। प्रदेश में 14 सड़कें और 31 बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed