फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 April 2025 Updates

Top: पीएम आवास पर CCS की बैठक खत्म; तंगमर्ग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़; पढ़ें सुर्खियां

Wed, 23 Apr 2025 09:06 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 23 Apr 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 April 2025 Updates
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानंत्री आवास पर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीएस) की बैठक खत्म हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल सहित कई शीर्ष अधिकारी भी शामिल हुए। वहीं कुलगाम के तंगमर्ग में बुधवार की शाम सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। अब गोलीबारी बंद हो गई है। तलाशी अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने कुलगाम जिले के तंगमर्ग इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी की गई, जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। एक तरफ कश्मीर के पहलगाम के आतंकी हमले में गोली लगने से करनाल के नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की मौत हो गई है। बुधवार को विनय की पत्नी हिमांशी ने अपने पति को भावभीनी विदाई दी। विनय के पार्थिव शरीर से लिपटकर हिमांशी बार-बार रोए जा रही थीं। उनका विलाप देखकर परिजन भी अपने आंसू रोक नहीं पाए। परिवार के अनुसार, शादी के बाद विनय और हिमांशी ने हनीमून के लिए यूरोप जाने का मन बनाया था। इसके लिए वे शादी से पहले ही तैयारी कर रहे थे। लेकिन वीजा नहीं मिलने के कारण उनका यह प्लान रद्द हो गया। इसके बाद वे कश्मीर घूमने गए थे। वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज बुधवार शाम श्रीनगर स्थित राजभवन में सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी और सभी वरिष्ठ नागरिक प्रशासन और पुलिस अधिकारी शामिल हुए। सूत्रों का कहना है कि उपराज्यपाल ने अधिकारियों से पहलगाम में नागरिकों की हत्या का बदला हर तरह से लेने को कहा है। अधिकारियों को पूरी ताकत प्रदान की गई है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...

विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास पर CCS की बैठक खत्म

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 April 2025 Updates
सीसीएस की बैठक - फोटो : एएनआई

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानंत्री आवास पर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीएस) की बैठक खत्म हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल सहित कई शीर्ष अधिकारी भी शामिल हुए। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
विज्ञापन

तंगमर्ग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 April 2025 Updates
Pahalgam Terror Attack - फोटो : PTI

कुलगाम के तंगमर्ग में बुधवार की शाम सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। अब गोलीबारी बंद हो गई है। तलाशी अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने कुलगाम जिले के तंगमर्ग इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी की गई, जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

नेवी अफसर विनय के शव से लिपटकर रोईं पत्नी हिमांशी

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 April 2025 Updates
लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को श्रद्धांजलि देतीं पत्नी हिमांशी - फोटो : ANI

कश्मीर के पहलगाम के आतंकी हमले में गोली लगने से करनाल के नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की मौत हो गई है। बुधवार को विनय की पत्नी हिमांशी ने अपने पति को भावभीनी विदाई दी। विनय के पार्थिव शरीर से लिपटकर हिमांशी बार-बार रोए जा रही थीं। उनका विलाप देखकर परिजन भी अपने आंसू रोक नहीं पाए। परिवार के अनुसार, शादी के बाद विनय और हिमांशी ने हनीमून के लिए यूरोप जाने का मन बनाया था। इसके लिए वे शादी से पहले ही तैयारी कर रहे थे। लेकिन वीजा नहीं मिलने के कारण उनका यह प्लान रद्द हो गया। इसके बाद वे कश्मीर घूमने गए थे। पढ़ें पूरी खबर...

एलजी मनोज सिन्हा ने सुरक्षा को लेकर की समीक्षा बैठक

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 April 2025 Updates
जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : @ANI

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज बुधवार शाम श्रीनगर स्थित राजभवन में सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी और सभी वरिष्ठ नागरिक प्रशासन और पुलिस अधिकारी शामिल हुए। सूत्रों का कहना है कि उपराज्यपाल ने अधिकारियों से पहलगाम में नागरिकों की हत्या का बदला हर तरह से लेने को कहा है। अधिकारियों को पूरी ताकत प्रदान की गई है। पढ़ें पूरी खबर...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- हमें डरा नहीं सकते

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 April 2025 Updates
राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री - फोटो : ANI
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में शामिल लोगों को जल्द ही करारा जवाब मिलेगा और भारत ऐसी किसी भी आतंकी गतिविधि से डरने वाला नहीं है। रक्षा मंत्री की यह टिप्पणी पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की हत्या के एक दिन बाद की है। पढ़ें पूरी खबर..

यूपी में रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और एयरपोर्ट पर अलर्ट, सुरक्षा बढ़ी

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 April 2025 Updates
लखनऊ एयरपोर्ट पर आपात लैडिंग। - फोटो : अमर उजाला।

पहलगाम(जम्मू-कश्मीर) में आतंकी हमले के बाद लखनऊ के रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों व अमौसी एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हाई अलर्ट जारी कर यात्रियों से अपील की गई है कि जांच में सहयोग करें। श्वान व बम निरोधक दस्तों की मदद से जांच-पड़ताल की जा रही है। वहीं एयरलाइनों की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई है। पढ़ें पूरी खबर..

आतंकी हमले पर हार्दिक-कमिंस ने जताया दुख, काली पट्टी बांधकर उतरे खिलाड़ी

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 April 2025 Updates
मुंबई बनाम हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 मैच के दौरान  खिलाड़ी और अंपायर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। मंगलवार को हुए इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई है जिसमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इस घटना से काफी दुखी है और हैदराबाद और मुंबई के बीच बुधवार को मैच से पहले पीड़ितों की श्रद्धांजलि दी गई। पढ़ें पूरी खबर...

पहलगाम हमले को लेकर किस पर क्यों बरसे जावेद अख्तर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 April 2025 Updates
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

पहलगाम में मंगलवार (22 अप्रैल 2025) को हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस हमले में 26 मासूम लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हुए। इस जघन्य घटना के बाद जहां पूरा देश शोक और गुस्से में है। वहीं, मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी। हालांकि, उनकी पोस्ट पर कुछ लोगों के आपत्तिजनक कमेंट्स ने उन्हें नाराज कर दिया। जावेद अख्तर ने ऐसे लोगों को एक्स पर करारा दिया है। पढ़ें पूरी खबर..

पहलगाम हमले पर रॉबर्ट वाड्रा का विवादित बयान

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 23 April 2025 Updates
रॉबर्ट वाड्रा - फोटो : पीटीआई
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने विवादित बयान दे दिया है। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि देश में हिंदू-मुस्लिम हो रहा है, इससे मुसलमान असहज महसूस कर रहे हैं और यही कारण है कि पहचान पूछकर आतंकवादी हत्याएं कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने साथ में ये भी साफ कर दिया है कि ये उनकी अपनी सोच है। कांग्रेस या उनके परिवार का इससे कोई लेना-देना नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed