{"_id":"6808cc8c96075d65680e929b","slug":"defence-minister-rajnath-singh-on-pahalgam-terror-attack-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलगाम हमला: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- हमें डरा नहीं सकते, जिम्मेदार लोगों को मिलेगा करारा जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पहलगाम हमला: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- हमें डरा नहीं सकते, जिम्मेदार लोगों को मिलेगा करारा जवाब
Wed, 23 Apr 2025 04:48 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Wed, 23 Apr 2025 04:48 PM IST
सार
पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर राजनाथ सिंह ने कहा, मैं इस मंच से देशवासियों को आश्वस्त करता हूं कि घटना के मद्देनजर भारत सरकार हर वह कदम उठाएगी जो आवश्यक और उचित होगा।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री
- फोटो : ANI
विस्तार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में शामिल लोगों को जल्द ही करारा जवाब मिलेगा और भारत ऐसी किसी भी आतंकी गतिविधि से डरने वाला नहीं है। रक्षा मंत्री की यह टिप्पणी पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की हत्या के एक दिन बाद की है।
राजनाथ सिंह ने कहा, मैं इस मंच से देशवासियों को आश्वस्त करता हूं कि घटना के मद्देनजर भारत सरकार हर वह कदम उठाएगी जो आवश्यक और उचित होगा। उन्होंने कहा, हम न केवल इस घटना को अंजाम देने वालों का पता लगाएंगे, बल्कि उन लोगों तक भी पहुंचेंगे, जिन्होंने पर्दे के पीछे बैठकर भारत की धरती पर इस नापाक हरकत को अंजाम देने की साजिश रची है।
ये भी पढ़ें : Pahalgam Attack: कश्मीर में चुनौती बने हैं 76 आतंकी, इनमें अफगानिस्तान फ्रंट पर ट्रेंड 55 पाकिस्तानी; 21 लोकल
विज्ञापन
रक्षा मंत्री ने कहा, भारत इतनी पुरानी सभ्यता और इतना बड़ा देश है कि इसे ऐसी किसी भी आतंकी गतिविधि से डराया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा, ऐसी हरकतों के लिए जिम्मेदार लोगों को जल्द ही करारा जवाब देंगे।
राजनाथ सिंह ने पहलगाम में हुए हमले को बेहद अमानवीय बताया। उन्होंने कहा, इस हमले ने हम सभी को गहरे दुख और पीड़ा में डाल दिया है। उन्होंने कहा, मैं भारत के दृढ़ संकल्प को दोहराना चाहूंगा कि आतंकवाद के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है। उन्होंने कहा कि भारत का हर नागरिक इस कायराना हरकत के खिलाफ एकजुट है।
संबंधित वीडियो-