Pahalgam Terror Attack: आतंकी हमले पर हार्दिक-कमिंस ने जताया दुख, काली पट्टी बांधकर उतरे खिलाड़ी; रखा मौन
मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 मैच के दौरान खिलाड़ी और अंपायर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। मंगलवार को हुए इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई है जिसमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टॉस के वक्त हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस और मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या काली पट्टी बांधकर उतरे। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। कप्तान पांड्या ने कहा- मैं सबसे पहले आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं। हम एक टीम और एक फ्रैंचाइज़ी के रूप में ऐसे किसी भी हमले की निंदा करते हैं। वहीं, पैट कमिंस ने भी इस हमले पर दुख जताते हुए कहा- यह हमारे लिए भी दिल दहला देने वाला है, हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।
मैच के दौरान जहां दोनों टीमों के खिलाड़ी और अंपायर काली पट्टी बांधकर उतरे, वहीं मैच शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन भी रखा गया। इतना ही नहीं इस मैच के लिए मैदान पर कोई चीयरलीडर्स भी नहीं होंगी। खेल जगत के लोगों ने पहलगाम आतंकी हमले पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इस आतंकी हमले के बाद कई पूर्व खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी है।
Let's all stand for peace and humanity.
— IndianPremierLeague (@IPL) April 23, 2025
A minute's silence was observed in Hyderabad to pay respect to the victims of Pahalgam terror attack.
All the players, support staff, commentators & match officials are wearing black armbands for tonight's game. #TATAIPL | #SRHvMI pic.twitter.com/PIVOrIyexY
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम शहर के निकट ‘मिनी स्विटरलैंड’ नाम से मशहूर पर्यटन स्थल पर मंगलवार दोपहर हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर पर्यटक हैं। यह 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे घातक हमला है। पहलगाम शहर से लगभग छह किलोमीटर दूर बैसरन चीड़ के पेड़ों के घने जंगलों और पहाड़ों से घिरा एक विशाल घास का मैदान है तथा देश व दुनिया के पर्यटकों के बीच पसंदीदा स्थान है। पहलगाम हमले के संबंध में अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हथियारबंद आतंकवादी 'मिनी स्विट्जरलैंड' में घुस आए और भोजनालयों के आसपास घूम रहे, खच्चर की सवारी कर रहे, पिकनिक मना रहे पर्यटकों पर गोलीबारी शुरू कर दी। पाकिस्तान में स्थित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के छद्म संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

