फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pahalgam terror attack Robert Vadra says Muslims are feeling weakened in India

Pahalgam: रॉबर्ट वाड्रा के विवादित बोल; BJP ने आतंकियों की भाषा बताया, सोनिया-राहुल-प्रियंका से भी मांगा जवाब

Wed, 23 Apr 2025 05:40 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 23 Apr 2025 05:40 PM IST
सार

पहलगाम हमले को लेकर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि देश में हिंदू-मुस्लिम हो रहा है, इससे मुसलमान असहज महसूस कर रहे हैं और यही कारण है कि पहचान पूछकर आतंकवादी हत्याएं कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र के लिए भी संदेश है कि देश का मुसलमान और अल्पसंख्यक कमजोर महसूस कर रहा है। भाजपा ने वाड्रा के बयान की निंदा करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा है। 

विज्ञापन
Pahalgam terror attack Robert Vadra says Muslims are feeling weakened in India
रॉबर्ट वाड्रा - फोटो : एएनआई

विस्तार

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने विवादित बयान दे दिया है। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि देश में हिंदू-मुस्लिम हो रहा है, इससे मुसलमान असहज महसूस कर रहे हैं और यही कारण है कि पहचान पूछकर आतंकवादी हत्याएं कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने साथ में ये भी साफ कर दिया है कि ये उनकी अपनी सोच है। कांग्रेस या उनके परिवार का इससे कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा ने वाड्रा के इस बयान की कड़ी निंदा की। भाजपा ने आरोप लगाया कि वाड्रा ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के इशारे पर चरमपंथियों से मेल खाने वाली भाषा का इस्तेमाल किया है। भाजपा ने वाड्रा से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा से अपना रुख स्पष्ट करने की अपील की। 

विज्ञापन


अल्पसंख्यक समुदाय असहज और परेशान महसूस करता है- वाड्रा
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि मुझे बहुत बुरा लग रहा है और मेरी गहरी संवेदना उन लोगों के साथ है, जिनकी इस आतंकी घटना में जान चली गई।' वाड्रा ने देश के माहौल पर चिंता जताते हुए कहा कि सरकार अक्सर हिंदुत्व की बात करती है। इससे अल्पसंख्यक समुदाय असहज और परेशान महसूस करता है। वाड्रा ने कहा अगर आप इस आतंकी घटना को देखें, अगर वे (आतंकवादी) लोगों की पहचान देख  रहे हैं, तो वे ऐसा क्यों कर रहे हैं? क्योंकि हमारे देश में हिंदुओं और मुसलमानों के बीच एक विभाजन आ गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Pahalgam Attack: पत्नी और बेटे के सामने हुई भरत की हत्या; आतंकी हमले में गमगीन हुए कर्नाटक के ये परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन


वाड्रा ने आगे कहा कि ऐसी घटनाओं से आतंकी संगठनों को यह लग सकता है कि हिंदू, मुसलमानों के लिए परेशानी खड़ी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहचान देखना और फिर किसी को मार देना, यह प्रधानमंत्री के लिए एक संदेश है, क्योंकि मुसलमान कमजोर महसूस कर रहे हैं। अल्पसंख्यक कमजोर महसूस कर रहे हैं...यह ऊपर से आना चाहिए कि हम अपने देश में सुरक्षित और धर्मनिरपेक्ष महसूस करते हैं और हम इस तरह के कृत्य होते नहीं देखेंगे।

इससे पहले आज सुबह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को घटनास्थल का दौरा किया तथा सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से संवाद किया। बता दें कि, आतंकवादियों ने मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में एक प्रमुख पर्यटक स्थल पर हमला किया, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए और कई घायल हो गए। इनमें ज्यादातर पर्यटक थे। शाह हमले के कुछ घंटों के भीतर मंगलवार रात को श्रीनगर पहुंचे थे।

आंतक को सही ठहराने के लिए वाड्रा का बयान शर्मनाक: पूनावाला
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने वाड्रा के बयान को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के इशारे पर ऐसा बयान दिया है। पूनावाला ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी की तरफ से पाकिस्तानी आतंकवादियों को बचाने की कोशिश है। वाड्रा का यह बयान इस्लामिक जिहाद के इस अपराध को सफेद करने और हिंदुओं को दोषी ठहराने और आतंक को सही ठहराने के लिए किया गया सबसे शर्मनाक बयान है। पूनावाला ने अतीत की घटनाओं के साथ समानताएं जोड़ते हुए कहा कि पहले भी 26/11 के मुंबई हमलों के बाद कांग्रेस ने हिंदुओं को दोषी ठहराया। पुलवामा हमले के बाद, उन्होंने सुरक्षा बलों को दोषी ठहराया। 

आतंकवादियों की भाषा बोल रहे वाड्रा: नलिन कोहली
भाजपा नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली ने भी वाड्रा के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति 'पूरी तरह से असंवेदनशील' है। कोहली ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब की अपनी यात्रा बीच में छोड़कर वापस आ गए और हवाई अड्डे पर बैठकें कीं। गृह मंत्री अमित शाह तुरंत घाटी पहुंचे। एक तरफ कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सरकार के साथ खड़े होने की बात करते हैं। दूसरी तरफ वाड्रा इस तरह की बयानबाजी कर गंदी राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं। कोहली ने कहा कि वे वही भाषा बोल रहे हैं, जो हम अक्सर आतंकवादियों से सुनते हैं। उन्होंने वाड्रा से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा। साथ ही कांग्रेस नेतृत्व-सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से अपना रुख स्पष्ट करने की अपील की। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed