फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22th June 2025 Updates

Top: अमेरिका ने 25 मिनट में तबाह किए ईरान के परमाणु ठिकाने; एअर इंडिया ने घटाई उड़ानों की संख्या; सुर्खियां

Sun, 22 Jun 2025 08:12 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 22 Jun 2025 08:12 PM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22th June 2025 Updates
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका ने रविवार को तड़के सुबह ईरान के खिलाफ एक बेहद गुप्त और बड़ी सैन्य कार्रवाई की। इस ऑपरेशन का नाम 'ऑपरेशन मिडनाइट हैमर' रखा गया था। पेंटागन के मुताबिक, इस ऑपरेशन में अमेरिका के 125 से ज्यादा लड़ाकू विमान और मिसाइलें शामिल थीं। वहीं एअर इंडिया ने अपनी नैरोबॉडी नेटवर्क में अस्थायी कटौती का एलान किया है, जो 15 जुलाई 2025 तक लागू रहेगी। यह कदम एयरलाइन की ऑपरेशनल स्थिरता को बेहतर बनाने और यात्रियों को आखिरी समय की परेशानी से बचाने के उद्देश्य से उठाया गया है। एक तरफ आज भारत और इंग्लैंड के बीच जारी हेडिंग्ले टेस्ट का तीसरा दिन है। पहली पारी में भारत ने 471 रन बनाए हैं। इंग्लैंड ने तीसरे दिन का खेल 209/3 के स्कोर से शुरू किया है। दूसरी ओर अभिनेता विजय देवरकोंडा मुश्किल में आ गए हैं। उनके खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत शिकायत दर्ज की गई है। इल्जाम है कि वियज देवरकोंडा ने कथित तौर पर आदिवासी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली बयानबाजी की। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें.. 
विज्ञापन

अमेरिका ने 25 मिनट में तबाह किए ईरान के परमाणु ठिकाने

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22th June 2025 Updates
ईरान पर अमेरिका का 'ऑपरेशन मिडनाइट' - फोटो : अमर उजाला
अमेरिका ने रविवार को तड़के सुबह ईरान के खिलाफ एक बेहद गुप्त और बड़ी सैन्य कार्रवाई की। इस ऑपरेशन का नाम 'ऑपरेशन मिडनाइट हैमर' रखा गया था। पेंटागन के मुताबिक, इस ऑपरेशन में अमेरिका के 125 से ज्यादा लड़ाकू विमान और मिसाइलें शामिल थीं। संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के प्रमुख जनरल डैन केन ने रविवार को बताया कि यह हमला ईरान के दो प्रमुख परमाणु केंद्रों- फोर्दो और नतांज-  पर किया गया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

एअर इंडिया ने 15 जुलाई तक घटाई उड़ानों की संख्या

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22th June 2025 Updates
एयर इंडिया - फोटो : एएनआई (फाइल)
एअर इंडिया ने अपनी नैरोबॉडी नेटवर्क में अस्थायी कटौती का एलान किया है, जो 15 जुलाई 2025 तक लागू रहेगी। यह कदम एयरलाइन की ऑपरेशनल स्थिरता को बेहतर बनाने और यात्रियों को आखिरी समय की परेशानी से बचाने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस कटौती के तहत एअर इंडिया ने तीन मार्गों  पर अपनी सेवाएं पूरी तरह अस्थायी रूप से रोक दी हैं, जबकि 19 अन्य मार्गों पर उड़ानों की संख्या कम की गई है। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच का तीसरा दिन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22th June 2025 Updates
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI-X

आज भारत और इंग्लैंड के बीच जारी हेडिंग्ले टेस्ट का तीसरा दिन है। पहली पारी में भारत ने 471 रन बनाए हैं। इंग्लैंड ने तीसरे दिन का खेल 209/3 के स्कोर से शुरू किया है। पढ़ें पूरी खबर..

तनाव के बीच ईरान से 311 और भारतीय पहुंचे दिल्ली

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22th June 2025 Updates
ईरान से भारतीयों का एक और खेप दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा - फोटो : PTI
इस्राइल और ईरान के बीच दिन-प्रतिदिन तनाव और घातक होता हुआ जा रहा है। संघर्ष के बढ़ते स्वरूप को देखते हुए पिछले कई दिनों से ईरान में फंसे भारतीयों को वापस स्वदेश लाने के लिए भारत सरकार की तरफ से चलाया गया ऑपरशन सिंधु जारी है। इसी कड़ी में रविवार को भी एक विशेष उड़ान के जरिए 311 भारतीयों को ईरान के मशहद शहर से दिल्ली लाया गया। पढ़ें पूरी खबर...

मुश्किल में साउथ के एक्टर विजय देवरकोंडा

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22th June 2025 Updates
विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम-@thedeverakonda
भिनेता विजय देवरकोंडा मुश्किल में आ गए हैं। उनके खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत शिकायत दर्ज की गई है। इल्जाम है कि वियज देवरकोंडा ने कथित तौर पर आदिवासी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली बयानबाजी की। पढ़ें पूरी खबर..

बिहार चुनाव से पहले वोटर लिस्ट की जांच

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22th June 2025 Updates
चुनाव आयोग - फोटो : PTI
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग (ईसी) मतदाता सूची की समीक्षा के दौरान घर-घर जाकर वोटरों का सत्यापन करने की योजना पर गंभीरता से विचार कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, यह कदम निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से उठाया जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लिया-रायपुर में बोले गृहमंत्री शाह

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22th June 2025 Updates
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री - फोटो : PTI
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज रविवार को नवा रायपुर स्थित राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) के अस्थायी परिसर और आई-हब रायपुर का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के लिए क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम को आधुनिक और वैज्ञानिक बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक दिन है। एनएफएसयू के अस्थायी परिसर के साथ-साथ नवा रायपुर में स्थायी परिसर के लिए भूमि पूजन एवं केंद्रीय फॉरेंसिक साइंस लैब की स्थापना की भी शुरुआत की गई है। पढ़ें पूरी खबर..

ओवैसी ने पाकिस्तान को लगाई लताड़

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22th June 2025 Updates
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ईरान के तीन परमाणु प्रतिष्ठानों पर अमेरिकी हमलों को लेकर डोनाल्ड ट्रंप और उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार देने की सिफारिश करने वाले पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई। पढ़ें पूरी खबर..

राजा रघुवंशी हत्याकांड: एसआईटी ने बढ़ाई जांच की रफ्तार

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22th June 2025 Updates
पत्नी सोनम और राजा रघुवंशी - फोटो : अमर उजाला
राजा रघुवंशी हत्याकांड में आय दिन नए-नए खुलासे सामने आ रहे है। इसी बीच मेघालय पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में रविवार को मध्य प्रदेश से एक सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया। पढ़ें पूरी खबर..

Ro-Ko पर गांगुली की भविष्यवाणी; फिटनेस पर दिया बयान

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22th June 2025 Updates
रोहित-कोहली और गांगुली - फोटो : ANI/PTI
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट प्रारूप से संन्यास ले लिया है, लेकिन ये दोनों वनडे में खेलना जारी रखेंगे। इसमें कोई संदेह नहीं है कि रोहित और कोहली की नजरें 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप में खेलने पर टिकी हुई हैं। इसे लेकर अब भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी अपनी राय रखी है। गांगुली का कहना है कि रोहित और कोहली के लिए फिट बने रहना और विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह बना पाना आसान नहीं होगा। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed