फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: बारिश के कारण जल्दी खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत ने हासिल की 96 रन की बढ़त; केएल-गिल क्रीज पर

Sun, 22 Jun 2025 10:38 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 22 Jun 2025 10:38 PM IST
खास बातें

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल बारिश के कारण जल्दी समाप्त हो गया। भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 90 रन बना लिए हैं। इसी के साथ उनकी बढ़त 96 रनों की हो गई है। केएल राहुल 47 और शुभमन गिल छह रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।

विज्ञापन
IND vs ENG Test Live Score Day 3: Tendulkar Anderson Trophy 2025 India vs England Match Scorecard Updates
केएल राहुल - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

10:38 PM, 22-Jun-2025

बारिश के कारण जल्दी खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल बारिश के कारण जल्दी समाप्त हो गया। भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 90 रन बना लिए हैं। इसी के साथ उनकी बढ़त 96 रनों की हो गई है। केएल राहुल 47 और शुभमन गिल छह रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।

भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में ओली पोप के शतक और हैरी ब्रूक की 99 रनों की पारी की बदौलत 10 विकेट पर 465 रन बनाए। इस तरह भारत ने छह रन की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने दो विकेट पर 90 रन बनाए और उनकी बढ़त 96 रनों की हो गई।

दूसरी पारी में भारत की शुरुआत झटके के साथ हुई। ब्रायडन कार्स ने 16 के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल को विकेटकीपर जेमी स्मिथ के हाथों कैच कराया। वह 11 गेंदों में सिर्फ चार रन बना पाए। इसके बाद मोर्चा केएल राहुल और साई सुदर्शन ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी हुई जिसे बेन स्टोक्स ने तोड़ा। उन्होंने सुदर्शन को जैक क्रॉली के हाथों कैच कराया। वह 48 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए। दिन का खेल समाप्त होने तक सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 75 गेंदों में सात चौके की मदद से 47 और शुभमन गिल 10 गेंदों में एक चौके की मदद से छह रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।
10:22 PM, 22-Jun-2025

IND vs ENG Live Score: साई सुदर्शन 30 रन बनाकर आउट

भारत को दूसरा झटका बेन स्टोक्स ने दिया। उन्होंने साई सुदर्शन को क्रॉली के हाथों कैच कराया। वह 48 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए। सुदर्शन ने दूसरे विकेट के लिए केएल राहुल के साथ 66 रन जोड़े। अब क्रीज पर कप्तान शुभमन गिल आए हैं।
विज्ञापन
09:51 PM, 22-Jun-2025

IND vs ENG Live Score: केएल राहुल और साई सुदर्शन के बीच 40+ रन की साझेदारी

केएल राहुल और साई सुदर्शन के बीच 40 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। टीम का स्कोर एक विकेट पर 64 रन हो गया है। इस तरह टीम इंडिया ने 70 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
09:34 PM, 22-Jun-2025

IND vs ENG Live Score: भारत की बढ़त 50 के पार पहुंची

केएल राहुल और साई सुदर्शन के बीच 30+ रन की साझेदारी हो चुकी है। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। भारत ने इसी के साथ 50 से ज्यादा रनों की बढ़त हासिल कर ली है।
08:57 PM, 22-Jun-2025

IND vs ENG Live Score: भारत को लगा पहला झटका

इग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भारत को पहला झटका 16 रन के स्कोर पर लगा है। ओपनर यशस्वी जायसवाल चार रन बनाकर ब्रायडन कार्स का शिकार बने हैं। अब क्रीज पर केएल राहुल का साथ देने साई सुदर्शन आए हैं।
08:41 PM, 22-Jun-2025

IND vs ENG Live Score: भारत की दूसरी पारी शुरू

तीसरे सत्र का खेल शुरू हो चुका है। भारत छह रन की बढ़त हासिल करने के बाद दूसरी पारी का आगाज कर रहा है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:21 PM, 22-Jun-2025

IND vs ENG Live Score: 465 रन पर ऑलआउट हुआ इंग्लैंड

इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 465 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारत को छह रन की बढ़त मिल गई। इससे पहले भारत ने 471 रन बनाए थे। तीसरे दिन का खेल इंग्लैंड ने 209/3 के स्कोर से शुरू किया था। उस वक्त ओली पोप 101 और हैरी ब्रूक बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद थे। 

प्रसिद्ध कृष्णा ने इंग्लैंड को तीसरे दिन के पहले सत्र में करारा झटका दिया। उन्होंने ओली पोप को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया। वह 137 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 106 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मोर्चा हैरी ब्रूक और बेन स्टोक्स ने संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी हुई जिसे मोहम्मद सिराज ने तोड़ा। उन्होंने कप्तान स्टोक्स को पंत के हाथों कैच कराया। वह 52 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। इसी के साथ पंत ने भी टेस्ट में 150 कैच पूरे कर लिए। वह टेस्ट में 150 विकेट पूरे करने वाले तीसरे भारतीय विकेटकीपर बन गए।

276 पर पांच विकेट खो चुकी इंग्लैंड को एक बड़ी साझेदारी की जरूरत थी। उनकी इस दरकार को ब्रूक और जेमी स्मिथ ने पूरा किया। दोनों ने छठे विकेट के लिए 88 गेंदों में 73 रन जोड़े और स्कोर 350 के करीब पहुंचा दिया। प्रसिद्ध कृष्णा ने दूसरे सत्र में फिर अपनी गेंदबाजी का जादू बिखेरा और विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ को अपना शिकार बनाया। वह पांच चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ब्रूक को वोक्स का साथ मिला। उन्होंने सातवें विकेट के लिए 49 रन जोड़े। ब्रूक पहली पारी में 99 रन बनाकर आउट हो गए। वह अपने नौवें टेस्ट शतक से सिर्फ एक रन से चूक गए। उन्हें भी प्रसिद्ध कृष्णा ने ही पवेलियन भेजा। इसके बाद वोक्स को ब्रायडन कार्स का साथ मिला और दोनों ने 55 रनों की साझेदारी निभाई। सिराज ने कार्स को बोल्ड किया। वह 23 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए। क्रिस वोक्स को बुमराह ने अपना शिकार बनाया। वह 55 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुए। जोश टंग 11 रन बना पाए जबकि शोएब बशीर एक रन बनाकर नाबाद रहे। 

पहली पारी में भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट लिए। उन्होंने टेस्ट में 14वीं बार एक पारी में पांच विकेट अपने नाम किए। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा को तीन और मोहम्मद सिराज को दो विकेट मिले। रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर के हाथ खाली रहे।
08:11 PM, 22-Jun-2025

IND vs ENG Live Score: बुमराह ने दिया इंग्लैंड को नौवां झटका

बुमराह ने इंग्लैंड को नौवां झटका दिया। उन्होंने क्रिस वोक्स को बोल्ड किया। वह 38 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर शोएब बशीर आए हैं। इंग्लैंड का स्कोर 460/9 है।
07:51 PM, 22-Jun-2025

IND vs ENG Live Score: सिराज ने दिया इंग्लैंड को आठवां झटका

सिराज ने इंग्लैंड को आठवां झटका दिया। उन्होंने ब्रायडन कार्स को अपना शिकार बनाया। वह 22 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर जोश टंग आए हैं। इंग्लैंड का स्कोर 450 के पार पहुंच गया है।
07:35 PM, 22-Jun-2025

IND vs ENG Live Score: वोक्स-कार्स के बीच 30+ रन की साझेदारी

वोक्स और कार्स के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही है। दोनों के बीच 30 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड का स्कोर 440 के पार पहुंच गया है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed