फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   complaint has been filed against actor Vijay Deverakonda for allegedly making remarks on tribal community

Vijay Deverakonda: मुश्किल में साउथ के एक्टर विजय देवरकोंडा, इस आरोप में दर्ज हुई शिकायत

Sun, 22 Jun 2025 04:12 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 22 Jun 2025 04:12 PM IST
सार

Complaint Against Vijay Deverakonda: अभिनेता विजय देवरकोंडा मुश्किल में आ गए हैं। उनके खिलाफ कथित तौर पर आदिवासी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली बयानबाजी के आरोप में शिकायत दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
complaint has been filed against actor Vijay Deverakonda for allegedly making remarks on tribal community
विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम-@thedeverakonda

विस्तार

Complaint Against Vijay Deverakonda: अभिनेता विजय देवरकोंडा मुश्किल में आ गए हैं। उनके खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत शिकायत दर्ज की गई है। इल्जाम है कि वियज देवरकोंडा ने कथित तौर पर आदिवासी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली बयानबाजी की।
विज्ञापन

रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई शिकायत
यह शिकायत 'ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ ट्राइबल कम्युनिटी' के अध्यक्ष नेनावथ अशोक कुमार ने दर्ज कराई है। उन्होंने दावा किया कि फिल्म 'रेट्रो' के प्री-रिलीज कार्यक्रम के दौरान देवरकोंडा की टिप्पणियां आपत्तिजनक थीं। इनसे आदिवासी समुदाय का अपमान हुआ। साइबराबाद के रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में देवरकोंडा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

complaint has been filed against actor Vijay Deverakonda for allegedly making remarks on tribal community
रेट्रो - फोटो : सोशल मीडिया
विजय देवरकोंडा ने की विवादित टिप्पणी
आपको बता दें कि हैदराबाद में 'रेट्रो' फिल्म के प्रमोशन के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में विजय देवरकोंडा को मुख्य अतिथी के तौर पर बुलाया गया था। उस वक्त कश्मीर के पहलगाम में हमला हुआ था। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद चर रहा था। ऐसे में विजय पाकिस्तान के खिलाफ बोल रहे थे। इसी कड़ी में उन्होंने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा 'जैसे पहले आदिवासी कबीले लड़ते थे, वैसे ही अब भारत और पाकिस्तान लड़ रहे हैं।' यह बात संगठन 'ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ ट्राइबल कम्युनिटी' को पसंद नहीं आई।

यह खबर भी पढ़ें: पत्नि जेनेलिया की फिल्म 'सितारे जमीन पर' की कमाई से गदगद हुए रितेश, सोशल मीडिया पर लिखी दिल छूने वाली बात 
 
विज्ञापन

आदिवासी संगठन हैं नाराज
संगठन ने विजय की टिप्पणी की आलोचना करते हुए इसे आदिवासियों का अपमान बताया है। उन्होंने कहा आदिवासी समुदाय का हजारों साल पुराना समृद्ध इतिहास है। पर्यावरण संरक्षण में उनकी विशेष भूमिका है। उन्होंने मांग की है कि अभिनेता बोलते समय तथ्यों पर विचार करें।
विजय देवरकोंडा की टिप्पणियों को लेकर आदिवासी और जनजातीय समूहों ने पूरे राज्य में आंदोलन किया है। कई जगहों पर पुलिस को शिकायतें मिली हैं। अब रायदुर्गम पुलिस ने विजय देवरकोंडा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

रेट्रो के बारे में
फिल्म 'रेट्रो' कार्तिक सुब्बाराजू द्वारा निर्देशित और सूर्या द्वारा अभिनीत फिल्म है। यह फिल्म 1 मई को रिलीज हुई थी। इसमें पूजा हेगड़े ने नायिका की भूमिका निभाई थी। फिल्म का प्री-रिलीज इवेंट 26 अप्रैल को हैदराबाद में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed