फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 November 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: डोमिनिका के सर्वोच्च सम्मान अवार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित हुए PM मोदी; उत्तर भारत में पांच दिन घने कोहरे

Thu, 21 Nov 2024 07:21 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 21 Nov 2024 07:21 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 November 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

डोमिनिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया है। डोमिनिका की राष्ट्रपति सिलवेनी बर्टन ने प्रधानमंत्री मोदी को इस सम्मान से सम्मानित किया। फरवरी 2021 में प्रधानमंत्री मोदी ने डोमिनिका को एक बहुमूल्य उपहार देते हुए कोरोना वैक्सीन एस्ट्राजेनेका की 70 हजार डोज की आपूर्ति की थी। उनकी इसी उदारता के चलते डोमिनिका सरकार ने उन्हें सम्मानित करने का फैसला किया था। इसके अलावा, उत्तर भारत में हवा अब भी खराब है। पांच दिन घने कोहरे के आसार हैं। पूरे एनसीआर में हवा जहरीली बनी हुई है। इसे देते हुए गंभीर वायु प्रदूषण के बीच बड़ा फैसला करते हुए दिल्ली सरकार ने अपने 50 फीसदी कर्मचारियों के लिए घर से काम करने की व्यवस्था लागू कर दी है। दूसरी तरफ, भारत ने खालिस्तान समर्थक आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के संबंध में कनाडा की मीडिया में आई रिपोर्टों का दृढ़ता से खंडन किया है और कहा है कि इसे मानहानि मानते हुए खारिज कर दिया जाना चाहिए। विदेश मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि इस तरह के बदनाम करने वाले अभियान दोनों देशों के पहले से ही तनावपूर्ण संबंधों को और नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 November 2024 Updates On Amar Ujala
डोमिनिका के सर्वोच्च सम्मान अवार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित हुए PM मोदी - फोटो : ani

डोमिनिका के सर्वोच्च सम्मान अवार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित हुए PM मोदी
डोमिनिका  ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया है।  डोमिनिका की राष्ट्रपति सिलवेनी बर्टन ने प्रधानमंत्री मोदी को इस सम्मान से सम्मानित किया। फरवरी 2021 में प्रधानमंत्री मोदी ने डोमिनिका को एक बहुमूल्य उपहार देते हुए कोरोना वैक्सीन एस्ट्राजेनेका की 70 हजार डोज की आपूर्ति की थी। प्रधानमंत्री मोदी की इसी उदारता को पहचानते हुए डोमिनिका की सरकार ने उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने का फैसला किया था। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 November 2024 Updates On Amar Ujala
delhi pollution - फोटो : अमर उजाला

उत्तर भारत में हवा अब भी खराब, पांच दिन घने कोहरे के आसार
उत्तर भारत में हवा अब भी खराब है। पांच दिन घने कोहरे के आसार हैं। पूरे एनसीआर में हवा जहरीली बनी हुई है। इसे देते हुए गंभीर वायु प्रदूषण के बीच बड़ा फैसला करते हुए दिल्ली सरकार ने अपने 50 फीसदी कर्मचारियों के लिए घर से काम करने की व्यवस्था लागू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 November 2024 Updates On Amar Ujala
भारत कनाडा झंडा - फोटो : istock

PM मोदी को निज्जर हत्याकांड से जोड़ने वाली कनाडाई रिपोर्ट विदेश मंत्रालय ने की खारिज
भारत ने खालिस्तान समर्थक आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के संबंध में कनाडा की मीडिया में आई रिपोर्टों का दृढ़ता से खंडन किया है और कहा है कि इसे मानहानि मानते हुए खारिज कर दिया जाना चाहिए। विदेश मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि इस तरह के बदनाम करने वाले अभियान दोनों देशों के पहले से ही तनावपूर्ण संबंधों को और नुकसान पहुंचाते हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा, हम आम तौर पर मीडिया की खबरों पर टिप्पणी नहीं करते। हालांकि एक कनाडाई सरकारी सूत्र की ओर से कथित तौर पर एक समाचार पत्र में दिए गए ऐसे हास्यास्पद बयानों को उस अवमानना के साथ खारिज कर दिया जाना चाहिए जिसके वे हकदार हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 November 2024 Updates On Amar Ujala
चुनावी लड़ाई में किसके सिर सजेगा ताज। - फोटो : अमर उजाला

राजनीति: क्या बजेगी जनगणना वाली डफली या एक हैं तो सेफ हैं के नारे में है दम?
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के साथ ही उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जनगणना वाली डफली बजेगी या एक हैं तो सेफ हैं के नारे का दम दिखाई देगा, इसका जवाब अब 23 को होने वाली मतगणना के बाद मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 November 2024 Updates On Amar Ujala
गुयाना में भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई

Guyana: 'कैरिकॉम' से मजबूत संबंधों के लिए PM मोदी के सात प्रस्ताव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को गुयाना पहुंचे, जो पिछले 50 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला दौरा है। यहां वह दूसरे भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन के लिए कैरेबियाई देशों के नेताओं के साथ शामिल हुए और उनसे व्यापार, प्रौद्योगिकी और पर्यटन जैसे मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत और 'कैरीकॉम' (कैरेबियन समुदाय) के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए सात प्रमुख स्तंभों का प्रस्ताव रखा। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 November 2024 Updates On Amar Ujala
यूपी उपचुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

यूपी उपचुनाव: दलित वोट बनेंगे निर्णायक, लड़ाई से बाहर दिखी बसपा
यूपी के उपचुनाव में कमोबेश सभी जगह बसपा मुख्य लड़ाई से गायब दिखी। इससे भाजपा और सपा सीधी लड़ाई में आ गए। कई सीटों पर दलित मतदाता बंटे हुए दिखाई दिए, जिसने गुणा-भाग को थोड़ा मुश्किल बना दिया। जिसके पक्ष में दलित मतदाता ज्यादा गए, परिणाम उसी के पक्ष में रहेगा। कुंदरकी में भाजपा मुस्लिम मतों में सेंध लगाते हुए दिखी, जिसे काफी चौंकाने वाला माना जा रहा है। सीसामऊ में सपा और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर होने को अनुमान है। यहां के कुल 48 मतदान केंद्रों में से आधे से ज्यादा में बसपा और किसी में भी निर्दलीय प्रत्याशी का बस्ता नहीं दिखा। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 November 2024 Updates On Amar Ujala
Etawah Murder Case - फोटो : अमर उजाला

इटावा हत्याकांड में नया मोड़: पत्नी और तीन बच्चों के कत्ल में अकेले नहीं था मुकेश...
पत्नी, दो बेटियों और बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी मुकेश वर्मा की प्रेमिका स्वाति सोनी को गिरफ्तार कर लिया। स्वाति मुकेश की पहली पत्नी की रिश्तेदार है। वह बुधवार को किसी अधिवक्ता से चोरी छिपे मिलने कोर्ट पहुंची थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि 11 नवंबर को मुकेश ने पत्नी रेखा वर्मा, बेटी भव्या, काव्या और बेटे अभीष्ट को नींद गोलियां खिलाकर बेहोश करने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 November 2024 Updates On Amar Ujala
दिल्ली-एनसीआर में वाय प्रदूषण चिंताजनक - फोटो : एएनआई/अमर उजाला

देश के 76 फीसदी से ज्यादा शहरों में प्रदूषण से हालत खराब
देश में बढ़ता प्रदूषण का थमने का नाम ही नहीं ले रहा। देश के 76 फीसदी से ज्यादा शहरों में प्रदूषण से हालात चिंताजनक बने हुए हैं। वहीं महज 4 फीसदी शहरों में हवा साफ है। इन दिनों भारत के कई शहरों में प्रदूषित जहरीली हवा में सांस लेना एक पैकेट सिगरेट पीने के बराबर है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 November 2024 Updates On Amar Ujala
एग्जिट पोल 2024: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र के नौ, झारखंड के छह एग्जिट पोल्स किसकी सरकार बना रहे? यहां देखें सारे आंकड़े
महाराष्ट्र में बीते पांच साल के दौरान कई नाटकीय सियासी घटनाक्रम हुए। इसके बाद विधानसभा चुनाव की बारी आई। यहां भाजपा बनाम कांग्रेस के साथ-साथ दो शिवसेना और दो एनसीपी के बीच मुकाबला था। यानी एकनाथ शिंदे की शिवसेना बनाम उद्धव ठाकरे की शिवसेना और अजीत पवार की एनसीपी बनाम शरद पवार की एनसीपी। दोनों क्षेत्रीय दलों के ये धड़े भाजपा और कांग्रेस की अगुआई वाले गठबंधनों का हिस्सा हैं। 288 सीटों वाले इस राज्य में मतदान की प्रक्रिया बुधवार को खत्म हो गई। इसके बाद एग्जिट पोल्स का सिलसिला शुरू हुआ। इसी के साथ 81 सीटों वाले झारखंड और उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव से जुड़े एग्जिट पोल्स भी सामने आए। आइए जानते हैं कि ये एग्जिट पोल्स क्या कह रहे हैं... पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 November 2024 Updates On Amar Ujala
सीबीएसई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं परीक्षा की डेट शीट, 15 फरवरी से होंगे शुरू
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार रात 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा डेट शीट जारी कर दी। आमतौर पर बोर्ड नवंबर के महीने के अंत तक, या फिर दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह तक परीक्षा तिथियां घोषित करता है। लेकिन इस बार अचानक डेट शीट जारी कर बोर्ड ने सभी को चौंका दिया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed