फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Commonwealth of Dominica bestows its highest national honour the Dominica Award of Honour, upon PM Modi

PM Modi: डोमिनिका के सर्वोच्च सम्मान अवार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित हुए PM मोदी; कोरोना में मदद का ऐसे चुकाया उपकार

Thu, 21 Nov 2024 02:59 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जॉर्जटाउन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जॉर्जटाउन Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 21 Nov 2024 02:59 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कई देशों ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है। बीते जुलाई माह में ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल', से सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन
Commonwealth of Dominica bestows its highest national honour the Dominica Award of Honour, upon PM Modi
डोमिनिका के सर्वोच्च सम्मान अवार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित हुए PM मोदी - फोटो : ani

विस्तार

डोमिनिका  ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया है।  डोमिनिका की राष्ट्रपति सिलवेनी बर्टन ने प्रधानमंत्री मोदी को इस सम्मान से सम्मानित किया। फरवरी 2021 में प्रधानमंत्री मोदी ने डोमिनिका को एक बहुमूल्य उपहार देते हुए कोरोना वैक्सीन एस्ट्राजेनेका की 70 हजार डोज की आपूर्ति की थी। प्रधानमंत्री मोदी की इसी उदारता को पहचानते हुए डोमिनिका की सरकार ने उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने का फैसला किया था।

विज्ञापन


डोमिनिका के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर पीएम मोदी ने राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन, प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट और डोमिनिका के लोगों का आभार जताया। डोमिनिका के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह सम्मान केवल मेरा नहीं बल्कि भारत के 140 करोड़ लोगों का, उनके संस्कार और उनकी परंपरा का है। हम दो लोकतंत्र हैं और हम दोनों पूरे विश्व के लिए महिला सशक्तिकरण के रोल मॉडल हैं। उन्होंने कहा कि  दोनों ही देशों में महिला राष्ट्रपति हैं...भारत और डोमिनिका के बीच सदियों पुराने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध हैं...भारत के लिए यह गहरे संतोष का विषय रहा है कि हम कोविड-19 जैसी आपदा के समय डोमिनिका के लोगों की सहायता कर सके। 
विज्ञापन


हाल ही में डोमिनिका की सरकार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी को गुयाना में आयोजित होने जा रहे आगामी भारत-कैरीकोम सम्मेलन के दौरान इस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उसमें पीएम मोदी को सच्चा दोस्त बताते हुए यह भी कहा गया था कि  पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने डोमिनिका को स्वास्थ्य, शिक्षा और आईटी के क्षेत्र में भी काफी मदद की है। भारत द्वारा डोमिनिका में जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने की दिशा में भी मदद की जा रही है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रधानमंत्री मोदी को कई देशों के सर्वोच्च सम्मान से किया गया है सम्मानित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कई देशों ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है। बीते जुलाई माह में ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल', से सम्मानित किया गया था। उससे पहले पीएम मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो से भी सम्मानित किया गया। भूटान ने पहली बार किसी गैर भूटानी व्यक्ति को यह सम्मान दिया है। प्रधानमंत्री मोदी को संयुक्त अरब अमीरात, अफगानिस्तान, बहरीन और सऊदी अरब, फ्रांस, मिस्त्र, फिजी, पापुआ न्यू गिनी, पलाऊ, अमेरिका, मालदीव, फलस्तीन के भी शीर्ष नागरिक पुरस्कार मिल चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed