फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1st May 2025 Updates

Top Headlines: नैनीताल से लौट रहे पर्यटक; शाह बोले- पहलगाम के दोषी दंडित होंगे; ALH ध्रुव को परिचालन मंजूरी

Thu, 01 May 2025 08:09 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 01 May 2025 08:09 PM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1st May 2025 Updates
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ सख्त हो गई है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने आतंकवादियों को कड़ी चेतावनी दी है। नैनीताल में नाबालिग से बुजुर्ग के दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा ऐसा फूटा कि लोग सड़क पर ही बदला लेने के लिए आमादा हो गए। दूसरे दिन भी शहर वासियों में आक्रोश है। कई संगठनों के साथ ही जिला कोर्ट के अधिवक्ताओं ने भी घटना के विरोध में सड़क पर उतरकर जुलूस निकाला। वहीं आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी सिलसिले में चुनाव आयोग ने मतदाता सूचियों को और ज्यादा सटीक और भरोसेमंद बनाने के लिए तीन नई पहलें शुरू की हैं, जिसका मकसद है कि मतदान की प्रक्रिया को लोगों के लिए आसान और भरोसेमंद बनाया जा सके। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...

विज्ञापन

अमित शाह ने आतंकियों को दी चेतावनी

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1st May 2025 Updates
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने दी अंजाम भुगतने की चेतावनी - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- Amit Shah
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ सख्त हो गई है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने आतंकवादियों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि सभी आतंकवादियों को चुन-चुन कर जवाब मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
विज्ञापन

नैनीताल को लगी ये किसकी नजर: नहीं थम रहा लोगों का गुस्सा

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1st May 2025 Updates
नैनीताल में बवाल - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल में नाबालिग से बुजुर्ग के दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा ऐसा फूटा कि लोग सड़क पर ही बदला लेने के लिए आमादा हो गए। दूसरे दिन भी शहर वासियों में आक्रोश है। कई संगठनों के साथ ही जिला कोर्ट के अधिवक्ताओं ने भी घटना के विरोध में सड़क पर उतरकर जुलूस निकाला। तल्लीताल पहुंची संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल, आक्रोशित जनता ने कमिश्नरी में पहुंचकर कमिश्नर दीपक रावत को ज्ञापन सौंपा। वहीं, नैनीताल में लॉकडाउन जैसा माहौल है, पर्यटक भागने को मजबूर हो रहा है। शहर में रिक्शा संचालन, रेस्टोरेंट व दुकानें भी बंद है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

मतदाता सूची को सटीक और वोटिंग प्रक्रिया को आसान बनाने की तैयारी

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1st May 2025 Updates
चुनाव आयोग - फोटो : अमर उजाला
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी सिलसिले में चुनाव आयोग ने मतदाता सूचियों को और ज्यादा सटीक और भरोसेमंद बनाने के लिए तीन नई पहलें शुरू की हैं, जिसका मकसद है कि मतदान की प्रक्रिया को लोगों के लिए आसान और भरोसेमंद बनाया जा सके। बता दें कि ये फैसले मार्च 2025 में हुई मुख्य निर्वाचन अधिकारियों की बैठक में लिए गए, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू व डॉ. विवेक जोशी मौजूद थे। पढ़ें पूरी खबर..

अमेरिकी रक्षा मंत्री को राजनाथ सिंह ने किया फोन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1st May 2025 Updates
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह (फाइल) - फोटो : एएनआई/ एक्स@SefDef
अमेरिकी रक्षा मंत्री के साथ राजनाथ सिंह ने फोन पर बात की है। दोनों की बातचीत को लेकर रक्षा मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर समझा जाता है कि दोनों नेताओं के बीच पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ी वार्ता हुई है। इस आतंकी वारदात के पीछे पाकिस्तान की भूमिका है। पढ़ें पूरी खबर..

ताजमहल के पांच किमी के भीतर बिना हमारी अनुमति के पेड़ नहीं काटे जाएंगे

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1st May 2025 Updates
ताजमहल के आसपास पेड़ों की कटाई पर 'सुप्रीम' निर्देश - फोटो : ANI
देश के सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल के पांच किलोमीटर के हवाई क्षेत्र में बिना अनुमति के पेड़ों की कटाई पर प्रतिबंध लगाने संबंधी अपने 2015 के निर्देश को दोहराया है। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति अभय एस ओका और उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने कहा कि ऐतिहासिक स्मारक से 5 किलोमीटर की दूरी से परे टीटीजेड के भीतर के क्षेत्रों में पेड़ों की कटाई के लिए केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति (सीईसी) के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) की पूर्व अनुमति की आवश्यकता होगी और अधिकारी उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों से बंधे होंगे। पढ़ें पूरी खबर...

एएलएच ध्रुव बेड़े के सेना और वायुसेना बेड़े को परिचालन की मंजूरी

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1st May 2025 Updates
एएलएच ध्रुव - फोटो : PTI
अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि सरकार ने सेना और वायुसेना के उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर ध्रुव के परिचालन को फिर से शुरू करने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर का नौसेना संस्करण अभी भी उड़ान नहीं भरेगा। पढ़ें पूरी खबर...

उपराष्ट्रपति धनखड़ बोले- संवैधानिक संस्थाएं अपने-अपने दायरे में सीमित रहें

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1st May 2025 Updates
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ - फोटो : अमर उजाला

राजधानी लखनऊ में गुरुवार को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के जीवन पर आधारित पुस्तक 'चुनौतियां मुझे पसंद हैं' के विमोचन कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम जानकीपुरम स्थित एकेटीयू में आयोजित हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र समेत कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे। स्वामी चिदानंद सरस्वती भी साथ में रहे। पढ़ें पूरी खबर...

अगले साल लॉर्ड्स में खेला जाएगा टी20 विश्व कप का फाइनल

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1st May 2025 Updates
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : ANI
अगले साल होने वाले महिला टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला पांच जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यह टूर्नामेंट 12 टीमों के बीच खेला जाएगा। इसकी शुरुआत 12 जून को होगी। महिला टी20 विश्व कप में कुल 33 मैच खेले जाएंगे। लॉर्ड्स में 2017 महिला वनडे विश्व कप का फाइनल भी खेला जा चुका है। पढ़ें पूरी खबर...

एक मंच पर नजर आए शाहरुख-आमिर से लेकर चिरंजीवी-मोहनलाल जैसे कलाकार

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1st May 2025 Updates
वेव्स 2025 में मनोरंजन जगत के सितारे - फोटो : एक्स

वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 का शानदार आगाज आज मुंबई में हुआ। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समिट का उद्घाटन किया। यह आयोजन न सिर्फ मनोरंजन जगत के लिए एक बड़ा मंच है, बल्कि इसने बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा के सितारों को एक साथ लाकर एकजुटता की मिसाल भी पेश की। सितारों की मौजूदगी ने समिट को और खास बना दिया और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। ऐसा बहुत कम ही होता है कि इंडस्ट्री के कई सितारे एक साथ नजर आते हैं और साथ में उनकी तस्वीरें वायरल होती हैं, जो चर्चा का केंद्र बन जाती हैं। आज भी कई सितारे साथ नजर आए तो चलिए आज की 10 वायरल तस्वीरों पर नजर डालें..पढ़ें पूरी खबर...

एटीएम से पांच लेनदेन मुफ्त, लेकिन छठी बार पैसा निकालने पर देना पड़ेगा 23 रुपये

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1st May 2025 Updates

एटीएम से जुड़े आरबीआई के निर्देश गुरुवार से लागू हो गए। अब ग्राहकों को एक महीने के दौरान एटीएम से मुफ्त स्वीकार्य सीमा से अधिक की निकासी पर प्रति लेनदेन 23 रुपये का भुगतान करना होगा। पहले बैंकों को ऐसे लेनदेन पर अधिकतम 21 रुपये तक शुल्क वसूलने की अनुमति थी। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed