फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People protest continues after the misdeed of a girl in Nainital

नैनीताल को लगी ये किसकी नजर: नहीं थम रहा लोगों का गुस्सा, पर्यटक लौटने को मजबूर, रेस्टोरेंट-दुकानें सब बंद

Thu, 01 May 2025 07:04 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 01 May 2025 07:04 PM IST
सार

बच्ची से दरिंदगी के आरोपी को हल्द्वानी जजी कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के दौरान आरोपी को देख अधिवक्ताओं ने हंगामा किया। आरोपी को कोर्ट तक ले जाने में पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस ने आरोपी को बमुश्किल कोर्ट तक पहुंचाया। कोर्ट ने उस्मान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
People protest continues after the misdeed  of a girl in Nainital
नैनीताल में बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल में नाबालिग से बुजुर्ग के दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा ऐसा फूटा कि लोग सड़क पर हिंसात्मक हो गए। दूसरे दिन भी शहर वासियों में आक्रोश है। कई संगठनों के साथ ही जिला कोर्ट के अधिवक्ताओं ने भी घटना के विरोध में सड़क पर उतरकर जुलूस निकाला। तल्लीताल पहुंची संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल, आक्रोशित जनता ने कमिश्नरी में पहुंचकर कमिश्नर दीपक रावत को ज्ञापन सौंपा। वहीं, नैनीताल में लॉकडाउन जैसा माहौल है, पर्यटक लौटने को मजबूर हो रहा है। शहर में रिक्शा संचालन, रेस्टोरेंट व दुकानें भी बंद हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


14 दिन की हिरासत में भेजा गया आरोपी
वहीं, बच्ची से दरिंदगी के आरोपी को हल्द्वानी जजी कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के दौरान आरोपी को देख अधिवक्ताओं ने हंगामा किया। आरोपी को कोर्ट तक ले जाने में पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस ने आरोपी उस्मान को बमुश्किल कोर्ट तक पहुंचाया। कोर्ट ने उस्मान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहलगाम हमले के बाद से लोगों में गुस्सा
पिछले कुछ समय से तमाम कारणों से गुस्साए लोगों में पहलगाम की आतंकी घटना के बाद जबरदस्त गुस्सा भरा हुआ था। इसलिए भीड़ ने उपद्रव के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के भी नारे लगाए। बच्ची से दुष्कर्म की घटना की जानकारी पुलिस को देर शाम हुई। पुलिस करीब साढ़े आठ बजे बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए ले गई तो लोगों को इसकी भनक लगी। धीरे-धीरे भीड़ कोतवाली पहुंचने लगी। नौ बजे तक बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। 

धार्मिक स्थल पर किया पथराव
ज्यों-ज्यों रात बढ़ने लगी, मामला और गर्म होने लगा। भीड़ धीरे-धीरे अराजक होती गई और बाजार में हर तरफ तोड़फोड़ दिखने लगी। दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थल के सामने भीड़ ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान लोग पहलगाम की घटना को लेकर भी नारेबाजी करने लगे। कहा कि अराजकतत्त्व उनके शहर की फिजा खराब कर रहे हैं। धार्मिक स्थल पर पथराव भी किया गया। 


वाहन गिराए, घरों के तोड़े शीशे 
उग्र भीड़ ने गाड़ी पड़ाव बाजार में खड़े वाहन गिरा दिए। वहां दुकानों के आगे रखे सामान को भी इधर-उधर फेंक दिया। साथ ही कई घरों पर ईंट पत्थर फेंके। इस दौरान कई घरों के शीशे टूट गए। तब पुलिस ने वहां से अराजकता फैला रहे लोगों को खदेड़ा। 

500 मीटर तक फैलाते रहे अराजकता 
उग्र भीड़ ने 500 मीटर तक अराजकता फैलाई। कोतवाली और गाड़ी पड़ाव तक कई बार उग्र लोग आते-जाते रहे और पत्थर चलाते रहे। पुलिस एक जगह से भीड़ को हटाती तो लोग दूसरी ओर एकत्र हो जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed