फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ATM usage cost up by Rs 2 to Rs 23/withdrawal after free monthly usage limit

ATM Charges: एटीएम से पांच लेनदेन मुफ्त, लेकिन छठी बार पैसा निकालने पर देना पड़ेगा 23 रुपये; नए बदलाव लागू

Thu, 01 May 2025 05:04 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 01 May 2025 05:04 PM IST
सार

ATM Charges: अब ग्राहकों को एक महीने के दौरान एटीएम से मुफ्त स्वीकार्य सीमा से अधिक की निकासी पर प्रति लेनदेन 23 रुपये का भुगतान करना होगा। पहले बैंकों को ऐसे लेनदेन पर अधिकतम 21 रुपये तक शुल्क वसूलने की अनुमति थी। इससे पहले बैंकों को ऐसे लेनदेन पर 21 रुपये तक शुल्क लेने की अनुमति थी। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
ATM usage cost up by Rs 2 to Rs 23/withdrawal after free monthly usage limit
एटीएम से निकासी पर लगने वाला चार्ज बढ़ा। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

एटीएम से जुड़े आरबीआई के निर्देश गुरुवार से लागू हो गए। अब ग्राहकों को एक महीने के दौरान एटीएम से मुफ्त स्वीकार्य सीमा से अधिक की निकासी पर प्रति लेनदेन 23 रुपये का भुगतान करना होगा। पहले बैंकों को ऐसे लेनदेन पर अधिकतम 21 रुपये तक शुल्क वसूलने की अनुमति थी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ATF-LPG Price: एटीएफ की कीमत में की गई 4 प्रतिशत की कटौती, होटलों में इस्तेमाल होने वाला सिलेंडर भी सस्ता

विज्ञापन

दूसरे बैंक के एटीएम से निकासी पर मिलेगा यह लाभ

ग्राहक अपने बैंक की स्वचालित टेलर मशीनों (एटीएम) से हर महीने पांच निःशुल्क लेनदेन (वित्तीय और गैर-वित्तीय लेनदेन सहित) के लिए कर सकेंगे। वे अन्य बैंकों के एटीएम से भी मुफ्त लेनदेन (वित्तीय और गैर-वित्तीय लेनदेन सहित) के लिए पात्र हैं। मेट्रो शहरों में ग्राहक तीन लेनदेन और गैर-मेट्रो केंद्रों में पांच लेनदेन मुफ्त में कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IMF: टैरिफ, तेल की कीमतें और अन्य अनिश्चितताओं से मध्यपूर्व की अर्थव्यवस्थाएं प्रभावित, आईएमएफ का दावा

मुफ्त लेनदेन के बाद अब बैंक अब प्रति लेनदेन वसूल सकेंगे 23 रुपये

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 28 मार्च को 'ऑटोमेटेड टेलर मशीनों/कैश रिसाइक्लर मशीनों के उपयोग- इंटरचेंज शुल्क और ग्राहक प्रभार की समीक्षा' से जुड़े निर्देश जारी किए थे। आरबीआई के परिपत्र में कहा गया है, "मुफ्त लेनदेन के अलावा, ग्राहक से प्रति लेनदेन अधिकतम 23 रुपये का शुल्क लिया जा सकता है। यह 01 मई, 2025 से प्रभावी होगा।"

ये भी पढ़ें: RRB: 26 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों का एकीकरण आज से प्रभावी, क्या है इस कदम का मकसद? यहां जानिए

संशोधित निर्देश कैश रिसाइक्लर मशीनों (नकद जमा लेनदेन के अलावा) के जरिए किए गए लेनदेन पर भी लागू होते हैं। परिपत्र में यह भी कहा गया है कि एटीएम इंटरचेंज शुल्क एटीएम नेटवर्क की ओर से तय किया जाएगा। मार्च 2025 के अंत तक 2,55,885 बैंक एटीएम, कैश रिसाइक्लर मशीन (सीआरएम) और व्हाइट लेबल एटीएम (डब्ल्यूएलए) थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed