फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Womens T20 World Cup final will be played at Lords stadium next year, ICC confirmed, know

T20 World Cup: अगले साल लॉर्ड्स में खेला जाएगा टी20 विश्व कप का फाइनल, आईसीसी ने की पुष्टि, जानें

Thu, 01 May 2025 03:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 01 May 2025 03:15 PM IST
सार

लॉर्ड्स के अलावा महिला टी20 विश्व कप के मैच ओल्ड ट्रैफर्ड, हेडिंग्ले, एडबस्टन, ओवल, हैंपशर बाउल और ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड पर खेले जाएंगे।

विज्ञापन
Womens T20 World Cup final will be played at Lords stadium next year, ICC confirmed, know
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : ANI

विस्तार

अगले साल होने वाले महिला टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला पांच जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यह टूर्नामेंट 12 टीमों के बीच खेला जाएगा। इसकी शुरुआत 12 जून को होगी। महिला टी20 विश्व कप में कुल 33 मैच खेले जाएंगे। लॉर्ड्स में 2017 महिला वनडे विश्व कप का फाइनल भी खेला जा चुका है।
विज्ञापन


लॉर्ड्स के अलावा महिला टी20 विश्व कप के मैच ओल्ड ट्रैफर्ड, हेडिंग्ले, एडबस्टन, ओवल, हैंपशर बाउल और ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड पर खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में टीमों को दो ग्रुप्स में बांटा जाएगा। ग्रुप राउंड के मैचों के बाद नॉकआउट खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज समेत आठ टीमें क्वालिफाई कर चुकी हैं, जबकि बाकी चार टीमों का चयन आईसीसी महिला टी20 विश्व कप क्वालिफायर 2025 से होगा।
विज्ञापन


आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने कहा, 'ब्रिटेन में सभी टीमों को अपार समर्थन मिलता है। 2017 में लॉडर्स पर महिला विश्व कप फाइनल में स्टेडियम खचाखच भरा था और फाइनल के लिए इससे बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती।' उन्होंने कहा, 'हम टूर्नामेंट की तैयारी पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हमें यकीन है कि रोमांचक टी20 क्रिकेट न केवल यहां प्रशंसकों को लुभाएगा बल्कि लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 में ओलंपिक मंच पर क्रिकेट की वापसी के लिए शोकेस भी होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 2020 टी20 विश्व कप फाइनल देखने मेलबर्न में रिकॉर्ड 86,174 दर्शक उमड़े थे। इसके बाद केपटाउन (2023) और दुबई (2024) टी20 विश्व कप फाइनल में भी मैदान खचाखच भरे थे। इस बीच इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने नेट सिवर ब्रंट को इंग्लैंड की महिला टीम का कप्तान नियुक्त किया है। ब्रंट डब्ल्यूपीएल में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करती हैं और वह हीथर नाइट की जगह महिला इंग्लैंड टीम की कमान संभालेंगी। नाइट ने लगातार खराब परिणामों के बाद कप्तान पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने नौ साल तक टीम की कमान संभाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed