फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ALH Army and Air Force Versions Cleared for Operations -Hindustan Aeronautics Limited, news in Hindi

ALH Dhruv: भारतीय थल-वायुसेना की ताकत बढ़ाएगा ध्रुव; उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर बेड़े को छह साल बाद परिचालन मंजूरी

Thu, 01 May 2025 06:19 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 01 May 2025 06:19 PM IST
सार

ALH Dhruv: एएलएच ध्रुव के सेना वर्जन और नौसेना वर्जन के परिचालन को फिर से शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। बता दें कि, जनवरी महीने में पोरबंदर एयरपोर्ट पर हुए हादसे के बाद से एएलएच ध्रुव के दोनों वर्जन के उड़ान पर रोक लगा दी गई थी।

विज्ञापन
ALH Army and Air Force Versions Cleared for Operations -Hindustan Aeronautics Limited, news in Hindi
एएलएच ध्रुव - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्र सरकार ने सेना और वायुसेना के उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर ध्रुव के परिचालन को फिर से शुरू करने की मंजूरी दे दी है। हालांकि मामले से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर का नौसेना संस्करण अभी भी उड़ान नहीं भरेगा।
विज्ञापन


इस वजह से एएलएच ध्रुव के बेड़े की उड़ान पर लगी थी रोक
सेना, नौसेना, वायुसेना और तटरक्षक बल की तरफ से संचालित 330 से अधिक ध्रुव हेलीकॉप्टरों के पूरे बेड़े को जनवरी की शुरुआत में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उड़ान भरने से रोक दिया गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - आतंकियों को अमित शाह की चेतावनी: 'चुन-चुन कर जवाब मिलेगा'; 27 नागरिकों की जान लेकर लड़ाई नहीं जीते दहशतगर्द
विज्ञापन
विज्ञापन


एएलएच ध्रुव की खासिसत
स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित उन्नत हल्का हेलीकॉप्टर (एएलएच-ध्रुव) 5.5 टन भार वर्ग में एक जुड़वां इंजन, बहु-भूमिका, बहु-मिशन नई पीढ़ी का हेलीकॉप्टर है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की तरफ से अब तक 340 से अधिक ध्रुव हेलीकॉप्टरों का उत्पादन किया जा चुका है।


HAL ने साझा की जानकारी
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने बताया कि, एएलएच सेना और वायु सेना संस्करणों को संचालन के लिए मंजूरी दी गई है। 11 अप्रैल 2025 के स्पष्टीकरण के अनुसार, अब यह सूचित किया जाता है कि उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव सेना और वायु सेना संस्करणों को दोष जांच (डीआई) समिति की सिफारिशों के आधार पर संचालन के लिए मंजूरी दे दी गई है। उपयोगकर्ताओं के साथ संचालन को फिर से शुरू करने के लिए एक समयबद्ध योजना तैयार की गई है।

यह भी पढ़ें - 26/11 Mumbai Attack: 'लश्कर-ए-तैयबा की आतंकी साजिशों से जुड़े बड़े खुलासा कर सकता है राणा, एनआईए का बड़ा दावा

पांच जनवरी 2025 को हुआ था हादसा
बता दें कि, तटरक्षक बल का एक ध्रुव हेलीकॉप्टर पांच जनवरी को गुजरात के पोरबंदर हवाई अड्डे के रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस घटना में हेलीकॉप्टर के दो पायलट और एक एयरक्रू गोताखोर की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed