फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19 October 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: आज कर्मयोगी सप्ताह की शुरुआत करेंगे PM मोदी; बदायूं में सात साल की बच्ची का गला काटकर हत्या

Sat, 19 Oct 2024 07:12 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 19 Oct 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19 October 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में कर्मयोगी सप्ताह यानी राष्ट्रीय शिक्षण सप्ताह का शुभारंभ करेंगे। इसका उद्देश्य सभी लोकसेवकों के बीच आजीवन शिक्षण का बढ़ावा देना और उन्हें खुद को राष्ट्रीय लक्ष्यों के साथ जुड़ना सिखाना है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के बदायूं स्थित बिल्सी इलाके में सात वर्षीय बच्ची की गला काटकर और सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे बच्ची का शव खंडहरनुमा एक मकान में पड़ा मिला। शव अर्धनग्न अवस्था में कपड़े से लिपटा हुआ था। पिता ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। उधर, पश्चिम बंगाल के जूनियर डॉक्टरों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर सोमवार तक उनकी दस सूत्रीय मांगें नहीं मानी गईं तो मंगलवार से वे फिर से अनिश्चीतकालीन हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर हो जाएंगे। शुक्रवार को जूनियर डॉक्टरों ने वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ बैठक के बाद सरकार को यह चेतावनी दी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19 October 2024 Updates On Amar Ujala
पीएम मोदी - फोटो : PTI

कर्मयोगी सप्ताह की शुरुआत करेंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में कर्मयोगी सप्ताह यानी राष्ट्रीय शिक्षण सप्ताह का शुभारंभ करेंगे। इसका उद्देश्य सभी लोकसेवकों के बीच आजीवन शिक्षण का बढ़ावा देना और उन्हें खुद को राष्ट्रीय लक्ष्यों के साथ जुड़ना सिखाना है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19 October 2024 Updates On Amar Ujala
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बदायूं में सात साल की बच्ची की गला काटकर हत्या
बिल्सी इलाके में सात वर्षीय बच्ची की गला काटकर और सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे बच्ची का शव खंडहरनुमा एक मकान में पड़ा मिला। शव अर्धनग्न अवस्था में कपड़े से लिपटा हुआ था। पिता ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19 October 2024 Updates On Amar Ujala
आरजी कर मामला - फोटो : ANI

Kolkata: मांगें नहीं मानीं तो फिर शुरू करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल
पश्चिम बंगाल के जूनियर डॉक्टरों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर सोमवार तक उनकी दस सूत्रीय मांगें नहीं मानी गईं तो मंगलवार से वे फिर से अनिश्चीतकालीन हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर हो जाएंगे।शुक्रवार को जूनियर डॉक्टरों ने वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ बैठक के बाद सरकार को यह चेतावनी दी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19 October 2024 Updates On Amar Ujala
साफ हवा की खातिर... - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली की सांसों में घुलने लगा जहर : सर्दी शुरू होने से पहले ही एक्यूआई 292
सर्दियों का मौसम शुरू होने से पहले ही प्रदूषण बढ़ने से सांसों में जहर घुलने लगा है। राष्ट्रीय राजधानी की हवा बेहद खराब श्रेणी की ओर पहुंच गई है। शुक्रवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 292 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। कमोबेश ऐसी ही स्थिति शनिवार को भी बने रहने की आशंका है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का अनुमान है कि रविवार से वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी यानी एक्यूआई 301 से ज्यादा हो सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में सांसों पर संकट और गहराएगा। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19 October 2024 Updates On Amar Ujala
बिहार में पदस्थापित आईएएस संजीव हंस को लेकर असहज होगी नीतीश कुमार सरकार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

Bihar News: चर्चित IAS संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव गिरफ्तार
सीनियर आईएएस अधिकारी संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। संजीव हंस के ठिकाने पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की थी। टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले को लेकर संजीव हंस के चार ठिकानों पर रेड की है। इतना ही नहीं संजीव हंस से जुड़े लोगों के तीन-तीन अलग ठिकानों पर भी छापेमारी चल रही थी। इस कारण संजीव हंस और करीबीयों में हड़कंप मचा था। घर के अंदर बाहर से आने वाले लोगों की इंट्री बंद कर दी गई थी। ईडी के अधिकारी संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव की तलाश कर रहे थे। हालांकि 'अमर उजाला' ने सबसे पहले 1 अगस्त को ही इस बात की आशंका जता दी थी कि इनके पद इसलिए छीने गये हैं, क्यों कि इनकी गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19 October 2024 Updates On Amar Ujala
कनाडाई विदेश मंत्री मेलनी जोली - फोटो : x/@melaniejoly

बाज नहीं आ रहा कनाडा: अब विदेश मंत्री मेलनी जोली ने उगला जहर
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा और भारत आमने-सामने हैं। भारत के कड़े रुख और कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो की स्वीकारोक्ति कि भारत के खिलाफ आरोपों पर उनके पास कोई ठोस सबूत नहीं है, के बाद भी भारत के खिलाफ जहर उगलने से कनाडा बाज नहीं आ रहा। अब कनाडा की विदेश मंत्री मेलनी जोली ने कहा कि कनाडा में भारत के शेष राजनयिकों को नोटिस पर रखा गया है कि वे कनाडाई नागरिकों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।  पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19 October 2024 Updates On Amar Ujala
याह्या सिनवार - फोटो : एएनआई

गाजा के बाहर 'खान यूनिस के बुचर' का उत्तराधिकारी खोज रहा हमास
इस्राइली सेना के हमले में याह्या सिनवार की मौत के बाद फलस्तीनी संचालक समूह हमास अपने नेता की जगह लेने के लिए गाजा के बाहर से नए नेता की तलाश कर रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि सिनवार के भाई मोहम्मद सिनवार द्वारा गाजा में इस्राइल के खिलाफ युद्ध का नेतृत्व करने में बड़ी भूमिका निभाने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19 October 2024 Updates On Amar Ujala
लॉरेंस विश्नोई - फोटो : अमर उजाला

पी कनेक्शन स्पष्ट: स्लीपिंग मॉड्यूल्स के जरिए प्रभाव बढ़ा रहा लॉरेंस विश्नोई गैंग
लॉरेंस विश्नोई गैंग यू हीं अपना प्रभाव नहीं बढ़ा रहा है। शार्प शूटरों के साथ उसे बढ़ी संख्या में स्लीपिंग मोड्यूल्स भी सहयोग कर रहे हैं। यह अंदर खाने गैंग के सदस्यों को धनराशि, गाड़ी, रुकने के ठिकाने और बड़े कारोबारियों की रेकी कर जानकारी मुहैया करा रहे हैं। इन्हीं की बदौलत गैंग बेखौफ होकर अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। मथुरा में शुक्रवार को जब गैंग के ऐसे ही शार्प शूटर को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा तो यह बात संकेत करती है कि ब्रज में भी कहीं इनके स्लीपिंग मोड्यूल्स तो नहीं हैं। अन्यथा गैंग का गुर्गा दिल्ली से आगरा और फिर मथुरा कैसे पहुंचा। मथुरा में वह किससे और कहां मिलने जा रहा था। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19 October 2024 Updates On Amar Ujala
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

पुतिन बोले: यूक्रेन से जंग खत्म करने की समयसीमा तय करना मुश्किल
16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पूर्व रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन से युद्ध समाप्त करने के लिए समयसीमा निर्धारित करना मुश्किल है। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन युद्ध पर चिंता जताने और समाधान निकालने के प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी ने हमेशा संघर्ष के स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान के लिए सभी हितधारकों के साथ संवाद व कूटनीति के महत्व पर जोर दिया है। इसके साथ ही रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेन की मदद करने वाले पश्चिमी देशों को चेतावनी भी दी। पुतिन ने कहा कि उनके खिलाफ यूक्रेन की मदद करने वाले देश ठीक नहीं कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19 October 2024 Updates On Amar Ujala
उद्धव ठाकरे - फोटो : ANI

सीट बंटवारे पर कांग्रेस-शिवसेना UBT में अनबन, 25 सीटों पर है गतिरोध
महाराष्ट्र में विपक्षी दलों के गठबंधन महाविकास आघाड़ी (एमवीए) में सीटों के बंटवारे को लेकर तनातनी बढ़ गई है। शुक्रवार को शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातचीत में देरी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले पर निशाना साधा। राउत ने आरोप लगाया कि प्रदेश कांग्रेस के नेता फैसले लेने में सक्षम नहीं है, वह राहुल गांधी से बात करेंगे। इस पर पटोले ने भी पलटवार किया कि अगर, संजय राउत अपने नेता उद्धव ठाकरे की नहीं सुनते तो वह उनकी परेशानी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed