फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress-Shiv Sena rift in UBT over seat sharing for Maharashtra assembly elections

Politics: सीट बंटवारे पर कांग्रेस-शिवसेना UBT में अनबन, 25 सीटों पर है गतिरोध; राउत बोले- राहुल से करेंगे बात

Sat, 19 Oct 2024 05:39 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 19 Oct 2024 05:39 AM IST
सार

एमवीए में करीब 25 सीटों पर कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) के बीच गतिरोध है, जिस पर दोनों दल अपनी-अपनी दावेदारी जता रहे हैं। इनमें से कई सीटें विदर्भ की है, जिसे कांग्रेस नहीं छोड़ना चाहती।

विज्ञापन
Congress-Shiv Sena rift in UBT over seat sharing for Maharashtra assembly elections
उद्धव ठाकरे - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र में विपक्षी दलों के गठबंधन महाविकास आघाड़ी (एमवीए) में सीटों के बंटवारे को लेकर तनातनी बढ़ गई है। शुक्रवार को शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातचीत में देरी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले पर निशाना साधा। राउत ने आरोप लगाया कि प्रदेश कांग्रेस के नेता फैसले लेने में सक्षम नहीं है, वह राहुल गांधी से बात करेंगे। इस पर पटोले ने भी पलटवार किया कि अगर, संजय राउत अपने नेता उद्धव ठाकरे की नहीं सुनते तो वह उनकी परेशानी है।

विज्ञापन


राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कहा कि एमवीए के घटक दलों में महाराष्ट्र विधानसभा की कुल 288 सीट में से 200 पर आम सहमति कायम हो गई है। उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे पर हमने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और मुकुल वासनिक व महाराष्ट्र के लिए पार्टी प्रभारी रमेश चेन्निथला से शुक्रवार सुबह बात की है। इस मुद्दे पर वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी बात करेंगे। राउत ने कहा कि लंबित फैसला जल्द लिया जाना चाहिए। महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं को बार-बार सूची दिल्ली भेजनी पड़ती है और फिर चर्चा होती है।
विज्ञापन


राउत इस बयान पर नाना पटोले ने कहा कि हमारे नेता मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी हैं। जो सीट बंटवारे की कमेटी बनी है वह उनके आदेश से बनी है। हमारी जिम्मेदारी है कि जो भी बात हो उसकी जानकारी हाईकमान को दें। अगर, संजय राउत अपने नेता उद्धव ठाकरे की नहीं सुनते हैं तो उनकी परेशानी है। सीट बंटवारा वार्ता में शामिल एमवीए नेताओं की बृहस्पतिवार को अंतिम बैठक हुई थी, उसके बाद यह बयानबाजी शुरू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 सीटों पर है गतिरोध
एमवीए में करीब 25 सीटों पर कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) के बीच गतिरोध है, जिस पर दोनों दल अपनी-अपनी दावेदारी जता रहे हैं। इनमें से कई सीटें विदर्भ की है, जिसे कांग्रेस नहीं छोड़ना चाहती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed