पुतिन बोले: यूक्रेन से जंग खत्म करने की समयसीमा तय करना मुश्किल, समाधान की कोशिशों के लिए PM मोदी का आभार
मॉस्को में विदेशी पत्रकारों के एक समूह से बातचीत के दौरान पुतिन ने कहा कि रूस के साथ युद्ध में यूक्रेन का समर्थन अमेरिका और पश्चिमी देश कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि पश्चिमी देशों का सैन्य गठबंधन नाटो यूक्रेन के लिए युद्ध लड़ रहा है, जो सही नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पूर्व रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन से युद्ध समाप्त करने के लिए समयसीमा निर्धारित करना मुश्किल है। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन युद्ध पर चिंता जताने और समाधान निकालने के प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी ने हमेशा संघर्ष के स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान के लिए सभी हितधारकों के साथ संवाद व कूटनीति के महत्व पर जोर दिया है। इसके साथ ही रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेन की मदद करने वाले पश्चिमी देशों को चेतावनी भी दी। पुतिन ने कहा कि उनके खिलाफ यूक्रेन की मदद करने वाले देश ठीक नहीं कर रहे हैं।
नाटो यूक्रेन के लिए लड़ रहा जंग, यह ठीक नहीं- रूसी राष्ट्रपति
मॉस्को में विदेशी पत्रकारों के एक समूह से बातचीत के दौरान पुतिन ने कहा कि रूस के साथ युद्ध में यूक्रेन का समर्थन अमेरिका और पश्चिमी देश कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि पश्चिमी देशों का सैन्य गठबंधन नाटो यूक्रेन के लिए युद्ध लड़ रहा है, जो सही नहीं है। यह पूछे जाने पर कि क्या वह रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता में भारत की भूमिका देखते हैं। उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री की प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने युद्ध के प्रति अपनी चिंता जाहिर की है। रूस उनकी पहल के लिए आभारी है। उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका पर चीन में विकास को रोकने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
ब्रिक्स पश्चिम विरोधी नहीं सिर्फ गैर पश्चिम है
ब्रिक्स बैठक से पूर्व उन्होंने कहा कि यह समूह पश्चिम विरोधी नहीं बल्कि सिर्फ गैर-पश्चिम है। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स के प्रति यह नजरिया भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। बता दें कि पीएम मोदी 22-23 अक्तूबर को कजान में 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस का दौरा करेंगे। ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका इस समूह के शुरुआती सदस्य थे। पुतिन ने कहा कि ब्रिक्स के दरवाजे नए सदस्यों के लिए बंद नहीं हैं। जैसे-जैसे समूह विकसित होगा, गैर-सदस्य देशों को भी आर्थिक रूप से लाभ होगा।
पुतिन ने युद्ध के समाधान की कोशिशों के लिए पीएम मोदी का जताया आभार
इसके साथ ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध पर चिंता जताने और समाधान निकालने के प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले मीडिया से बातचीत में पुतिन ने कहा, पीएम मोदी बातचीत के दौरान हर बार इस मुद्दे को उठाते हैं और अपनी बात रखते हैं। हम इसके लिए उनके आभारी हैं। पीएम मोदी ने संघर्ष के स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान के लिए सभी हितधारकों के साथ संवाद व कूटनीति के महत्व पर जोर दिया है।
गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन फरवरी 2022 से संघर्षरत हैं। पीएम मोदी 22वें भारत-रूस द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जुलाई में रूस गए थे। वे अब रूस की अध्यक्षता में कजान में आयोजित होने वाले 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी भाग लेने के लिए रूस जाएंगे। पुतिन ने कहा कि रूस शांतिपूर्ण तरीकों से यूक्रेन संकट को समाप्त करने में रुचि रखता है। बातचीत हमने नहीं, बल्कि यूक्रेनी पक्ष की ओर से रोकी गई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.