फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19 August 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: आज रक्षाबंधन पर रहेगा भद्रा का साया, जानें शुभ मुहूर्त; जम्मू-लक्षद्वीप तक अगले चार दिन झमाझम बारिश

Mon, 19 Aug 2024 07:00 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 19 Aug 2024 07:00 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19 August 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

आज रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार मनाया जाएगा। श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन भाई-बहन का ये खास पर्व मनाया जाता है। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती हैं और भाई अपनी बहनों की रक्षा का वचन देते हैं। इधर, उत्तर पश्चिम से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत समेत देश के अधिकांश क्षेत्रों में मानसून सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले चार दिन जम्मू और लक्षद्वीप समेत पूरे देश में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, झारखंड के पूर्व सीएम और राज्य की सियासत की धुरी सोरेन परिवार के करीबी चंपई सोरेन सोमवार को भाजपा का दामन थामेंगे। उनके साथ कम से कम तीन विधायक भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सियासी हलचल के बीच रविवार को चंपई ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट के जरिए पार्टी नेतृत्व पर अपमानित करने और नया विकल्प अपनाने पर मजबूर करने का आरोप लगाया। विधानसभा चुनाव से पूर्व चंपई का पालाबदल झामुमो के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19 August 2024 Updates On Amar Ujala
Raksha Bandhan 2024 Shubh Muhurat - फोटो : अमर उजाला

आज रक्षाबंधन पर रहेगा भद्रा का साया, जानें शुभ मुहूर्त
Rakhi Bandhan Bhadra Time: 
आज रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार मनाया जाएगा। श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन भाई-बहन का ये खास पर्व मनाया जाता है। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती हैं और भाई अपनी बहनों की रक्षा का वचन देते हैं। अक्सर देखा जाता है कि राखी के त्योहार के दौरान भद्रा का साया पड़ता है, जिससे राखी बांधने का समय कम हो जाता है। दरअसल, भद्रा काल में रक्षाबंधन मनाना अशुभ माना जाता है। इस कारण जब भी भद्रा काल पड़ता है तो बहनें शुभ मुहूर्त में ही राखी बांधती हैं। आइए जानते हैं कि आज भद्रा काल किस समय पडेगा। इसके साथ ही जानते हैं कि बहनें किस मुहूर्त में राखी बांध सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19 August 2024 Updates On Amar Ujala
Rain - फोटो : अमर उजाला

जम्मू से लेकर लक्षद्वीप तक अगले चार दिन झमाझम बरसात
उत्तर पश्चिम से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत समेत देश के अधिकांश क्षेत्रों में मानसून सक्रिय बना हुआ है। रविवार को भी हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश हुई। ओडिशा में बिजली गिरने से छह लोगों की जान चली गई। मौसम विभाग ने अगले चार दिन जम्मू और लक्षद्वीप समेत पूरे देश में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में रविवार सुबह बारिश की वजह से 95 सड़कों को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद करना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19 August 2024 Updates On Amar Ujala
चंपई सोरेन ने साझा किया दर्द - फोटो : अमर उजाला

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई आज थामेंगे भाजपा का दामन
झारखंड के पूर्व सीएम और राज्य की सियासत की धुरी सोरेन परिवार के करीबी चंपई सोरेन सोमवार को भाजपा का दामन थामेंगे। उनके साथ कम से कम तीन विधायक भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सियासी हलचल के बीच रविवार को चंपई ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट के जरिए पार्टी नेतृत्व पर अपमानित करने और नया विकल्प अपनाने पर मजबूर करने का आरोप लगाया। विधानसभा चुनाव से पूर्व चंपई का पालाबदल झामुमो के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19 August 2024 Updates On Amar Ujala
यूपीएससी में सीधी भर्ती। - फोटो : अमर उजाला।

दावा: UPA सरकार ने ही की थी लेटरल एंट्री की पैरवी
संघ लोकसेवा आयोग ने हाल ही में लेटरल एंट्री के जरिये से केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में 45 पदों पर संयुक्त सचिवों, निदेशकों और उपसचिवों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया। इसका कांग्रेस समेत विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं और उनका आरोप है कि यह ओबीसी, एससी और एसटी के आरक्षण को दरकिनार करता है। सरकारी सूत्रों ने दावा किया कि विरोध का झंडा बुलंद कर रही कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के दौरान ही लेटरल एंट्री की अवधारणा को पहली बार पेश किया गया था। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19 August 2024 Updates On Amar Ujala
Amarnath Yatra - फोटो : अमर उजाला

पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
श्री अमरनाथ यात्रा सोमवार को पवित्र छड़ी और विशेष पूजा के साथ संपन्न हो जाएगी। इस वर्ष यात्रा ने रिकॉर्ड बनाया है। पिछले दो दशक में चौथी बार ऐसा हुआ है, जब बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पांच लाख से अधिक है। सोमवार को ही श्री बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा भी संपन्न होगी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19 August 2024 Updates On Amar Ujala
बेंजामिन नेतन्याहू और एंटनी ब्लिंकन - फोटो : एएनआई

इस्राइल पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन, नेतन्याहू से करेंगे मुलाकात
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इस्राइल-हमास युद्ध को समाप्त करने के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं। युद्ध शुरू होने के बाद से वह नौंवी बार मध्य पूर्व में अपने राजनयिक मिशन पर पहुंचे हैं। इस सप्ताह के अंत में काहिरा में होने वाले समझौते पर पहुंचने के लिए मध्यस्थों ने अंतिम प्रयास के रूप में जो बिल पेश किया है, उससे ब्लिंकन रविवार को इस्राइल पहुंचे। मंगलवार को मिस्र की यात्रा से पहले वह आज यानी सोमवार को इस्राइली शीर्ष अधिकारियों से बात करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19 August 2024 Updates On Amar Ujala
मलयेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम - फोटो : ANI/X@anwaribrahim

आज भारत आएंगे मलयेशियाई पीएम अनवर, कई समझौतों पर हस्ताक्षर की उम्मीद
मलयेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम तीन दिवसीय भारत यात्रा पर आज यानी सोमवार को नई दिल्ली पहुंचेंगे। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने रविवार को कहा कि इब्राहिम की भारत यात्रा दोनों देशों के बीच बहु-क्षेत्रीय सहयोग एजेंडा तैयार करने का मार्ग प्रशस्त करेगी। प्रधानमंत्री के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने मलयेशियाई समकक्ष के साथ व्यापक वार्ता करेंगे। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से भारतीय श्रमिकों की भर्ती सहित कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है। भारतीय श्रमिकों की भर्ती पर समझौते पर हस्ताक्षर करने का निर्णय इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत से मलेशिया में अवैध आव्रजन और मानव तस्करी दोनों सरकारों की प्रमुख चिंताओं में से एक है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19 August 2024 Updates On Amar Ujala
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

रक्षाबंधन पर DDA की नई स्कीम: 40 हजार फ्लैटों के लिए आज जारी होंगे फॉर्म-ब्रोशर
डीडीए 40 हजार फ्लैटों की बिक्री के लिए सोमवार को ब्रोशर व फार्म जारी करेगा। साथ ही हेल्प डेस्क भी शुरू करेगा। वहीं, बुधवार से द्वारका हाउसिंग योजना व बृहस्पतिवार से अन्य दो योजनाओं के फ्लैट्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। सोमवार से लोग ब्रोशर डाउनलोड करने के साथ ई-नीलामी की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। सस्ता घर आवासीय योजना, मध्यम वर्गीय आवासीय योजना में फ्लैट्स पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दिए जाएंगे। वहीं, डीडीए द्वारका आवास योजना के तहत फ्लैट्स की ई-नीलामी की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19 August 2024 Updates On Amar Ujala
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

ठाणे में 200 फीट गहरी खाई में गिरा दूध का टैंकर; पांच लोगों की मौत, चार घायल
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रविवार को भीषण हादसा हो गया। यहां के कसारा घाट पहाड़ी खंड इलाके में दूध का एक टैंकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने हादसे को लेकर जानकारी दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रथम दृष्टया देखने में लगता है कि टैंकर मुंबई की ओर जा रहा था तभी अचानक मोड़ आने पर चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण हादसा हो गया। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19 August 2024 Updates On Amar Ujala
रामपुर के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम - फोटो : अमर उजाला

Rampur: जमानत मंजूर होने के बाद भी सलाखों के पीछे ही रहेंगे अब्दुल्ला
सपा नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम को एमपी-एमएलए कोर्ट से जमानत मिल गई है, 16 अगस्त को सुनवाई के बाद कोर्ट ने यह फैसला दिया। लेकिन फिलहाल वो जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे। जेल से निकलने के लिए उनकी राह में अभी कानूनी अड़चनें बाकी हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed