फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Secretary of State Antony Blinken reaches Israel to meet PM Netanyahu and try for ceasefire

Gaza Ceasefire: इस्राइल-हमास को अमेरिकी चेतावनी- गाजा में युद्ध रोकने का अंतिम मौका; तेल अवीव में आतंकी हमला

Mon, 19 Aug 2024 04:55 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 19 Aug 2024 04:55 AM IST
सार

बीते 10 महीने से अधिक समय से हिंसा की मार झेल रहे गाजा में युद्धविराम की कवायद हो रही है। ताजा घटनाक्रम में इस्राइल-हमास को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने आगाह करते हुए कहा है कि गाजा में युद्ध समाप्ति का यह आखिरी मौका है। इस्राइल पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री युद्ध विराम के अलावा बंधकों की रिहाई संबंधी समझौता वार्ता को किसी नतीजे तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। समझौता वार्ता इसी हफ्ते मिस्र में फिर से शुरू हो सकती है।

विज्ञापन
US Secretary of State Antony Blinken reaches Israel to meet PM Netanyahu and try for ceasefire
बेंजामिन नेतन्याहू और एंटनी ब्लिंकन - फोटो : एएनआई

विस्तार

गाजा युद्ध की समाप्ति के लिए हरसंभव प्रयास में जुटे अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन फिर एक बार इस्राइल पहुंचे हैं। युद्ध की शुरुआत के बाद से यह उनका 9वां दौरा है। इस दौरान उन्होंने इस्राइल व हमास दोनों को चेतावनी देते हुए कहा कि गाजा युद्ध विराम व बंधक रिहाई समझौते के लिए नवीनतम प्रयास संभवतः सबसे अच्छा व अंतिम अवसर होगा। उन्होंने इस्राइल व हमास से समझौते की ओर बढ़ने की अपील की।

विज्ञापन


ब्लिंकन ने सोमवार को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बैठक से पूर्व राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से मुलाकात की। टाइम्स ऑफ इस्राइल के अनुसार, हर्जोग ने ब्लिंकन के साथ मुलाकात के दौरान समझौता वार्ता न हो पाने के लिए हमास को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने ईरान की धमकियों के बीच क्षेत्र में शक्ति संतुलन के प्रयासों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का आभार जताया। उन्होंने मध्यस्थ की भूमिका के लिए अमेरिका, मिस्र व कतर का आभार जताते हुए वार्ता की सफलता की उम्मीद जताई। इससे पहले ब्लिंकन ने संवाददाताओं से कहा, यह एक निर्णायक क्षण है... संभवतः सबसे अच्छा। शायद बंधकों को घर वापस लाने, युद्ध विराम कराने व सभी को स्थायी शांति तथा सुरक्षा के बेहतर रास्ते पर लाने का आखिरी अवसर। बता दें कि अमेरिकी प्रस्ताव के आधार पर मिस्र में इसी हफ्ते वार्ता फिर से शुरू हो सकती है।
विज्ञापन


उधर, हमास ने रविवार को नेतन्याहू पर मध्यस्थों के प्रयासों को विफल करने का आरोप लगाया। हमास के दूत के साथ मुलाकात के बाद तुर्किये ने कहा कि गाजा के सत्तारूढ़ समूह ने उसे बताया है कि अमेरिकी अधिकारी वार्ता के बारे में अत्यधिक आशावादी तस्वीर पेश कर रहे हैं। दूसरी तरफ, नेतन्याहू ने कैबिनेट बैठक में कहा, हम समझौता वार्ता कर रहे हैं, लेकिन परिदृश्य ऐसा नहीं है, जिसमें हम सिर्फ देते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए अटकी है वार्ता
इस्राइल व हमास के बीच युद्धविराम को लेकर अमेरिकी अगुवाई में महीनों से वार्ता चल रही है, लेकिन दोनों पक्ष अपनी मांगों पर अड़े हैं। इस्राइल का कहना है कि युद्ध का अंत सिर्फ हमास के खात्मे के साथ ही हो सकता है। दूसरी तरफ, हमास का कहना है कि वह सिर्फ स्थायी युद्धविराम ही स्वीकार करेगा।

यहूदी उपासना स्थल के पास भीषण धमाका, पुलिस ने बताया आतंकी हमला
तेल अवीव में एक यहूदी उपासना स्थल के पास रविवार रात भीषण धमाका हुआ। इसमें एक आम नागरिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। यह धमाका अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के तेल अवीव पहुंचने के एक घंटे बाद हुआ। इस्राइली पुलिस व शिन बेट घरेलू खुफिया एजेंसी ने सोमवार को संयुक्त बयान में बम विस्फोट की पुष्टि आतंकवादी हमले के रूप में की। जिला कमांडर पेर्ट्ज अमार ने कहा, माना जा रहा है कि धमाके में मारा गया व्यक्ति ही विस्फोटक से लैस था।



इससे पहले, शुक्रवार को अमेरिका, मिस्र और कतर ने कहा कि वह दोहा में दो दिन की बातचीत के बाद एक समझौते पर पहुंच रहे हैं। जहां अमेरिका और इस्राइल अधिकारियों ने समझौते के लिए आशा व्यक्त की। वहीं, हमास ने इस्राइल की नई मांगों के प्रति प्रतिरोध का संकेत दिया। प्रस्ताव में तीन चरण की प्रक्रिया को रखा गया है, जिसमें हमास सभी बंधकों को रिहा करेगा। बदल में इस्राइल गाजा से अपनी सेना हटा लेगा और फलस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। 

वहीं, मध्यस्थ वार्ता से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ज्यादा आशावादी लग रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को कहा, 'हम पहले से कहीं ज्यादा करीब हैं।' संघर्ष विराम के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'हम हार नहीं मान रहे हैं, हमारा प्रयास लगातार जारी है, जब तक कि युद्ध समाप्ति की घोषणा न हो जाए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed