फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Jharkhand Chief Minister Champai Soren will join BJP today know all updates

Politics: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई आज थामेंगे भाजपा का दामन; तीन विधायकों के साथ दिल्ली में डाला डेरा

Mon, 19 Aug 2024 04:47 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 19 Aug 2024 04:47 AM IST
सार

गौरतलब है कि चंपई रविवार को कोलकाता के रास्ते दिल्ली पहुंचे। कोलकाता में उन्होंने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की। इसके बाद देर शाम सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से झामुमो नेतृत्व पर तीखा हमला बोला।

विज्ञापन
Former Jharkhand Chief Minister Champai Soren will join BJP today know all updates
चंपई सोरेन ने साझा किया दर्द - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के पूर्व सीएम और राज्य की सियासत की धुरी सोरेन परिवार के करीबी चंपई सोरेन सोमवार को भाजपा का दामन थामेंगे। उनके साथ कम से कम तीन विधायक भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सियासी हलचल के बीच रविवार को चंपई ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट के जरिए पार्टी नेतृत्व पर अपमानित करने और नया विकल्प अपनाने पर मजबूर करने का आरोप लगाया। विधानसभा चुनाव से पूर्व चंपई का पालाबदल झामुमो के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि चंपई रविवार को कोलकाता के रास्ते दिल्ली पहुंचे। कोलकाता में उन्होंने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की। इसके बाद देर शाम सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से झामुमो नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। पार्टी सूत्रों का कहना है कि चंपई सोमवार को तीन विधायकों के साथ विधिवत रूप से भाजपा में शामिल होंगे।

विज्ञापन

मजबूरी में नया विकल्प अपनाने का फैसला
दिल्ली पहुंचने पर चंपई ने पहले पालाबदल पर गोलमोल जवाब दिया। हालांकि शाम को सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से पार्टी नेतृत्व पर खुद को अपमानित करने का आरोप लगाया। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि लगातार अपमानजनक व्यवहार से भावुक हो कर मैंने सियासत में नए विकल्प को अपनाने का फैसला किया है।

राजनीति से संन्यास लेने या नया साथी ही चारा बचा था, अब शुरू करेंगे जीवन का नया अध्याय 
चंपनई ने अपना दर्द साझा करते हुए कहा कि लगातार अपमान और तिरस्कार के बाद उनके सामने राजनीति से संन्यास लेने, अपना संगठन खड़ा करने या नए साथी के साथ सफर करने का विकल्प बचा था। मेरे लिए विधानसभा चुनाव तक के सफर के लिए विकल्प खुले हुए हैं। अपमान और तिरस्कार के कारण मैं वैकल्पिक राह तलाशने के लिए मजबूर हो गया। आज से मेरे जीवन का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।

विज्ञापन

झामुमो के लिए बड़ा झटका
चंपई सोरेन परिवार के सबसे करीबियों में से एक रहे हैं। इसका अंदाजा इसी तथ्य से लगाया जा सकता है कि भ्रष्टाचार के मामले में जेल जाने से पहले सीएम हेमंत सोरेन ने सीएम पद की जिम्मेदारी चंपई को दी। बताते हैं कि हेमंत के जेल से बाहर आने के बाद जिस प्रकार उन्हें आनन फानन सीएम पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया, उससे वह आहत थे।

भाजपा के लिए लाभ का सौदा
लोकसभा चुनाव में भाजपा ने झामुमो के हाथों सभी पांच सुरक्षित सीटें गंवा दी थी। आदिवासी बिरादरी की नाराजगी का आलम यह था कि केंद्रीय मंत्री रहे अर्जुन मुंडा भी अपनी सीट नहीं बचा पाए थे। चूंकि चंपई सोरेन परिवार के करीबी और आदिवासी वर्ग के दिग्गज नेता हैं, ऐसे में चंपई की बगावत से झामुमो को नवंबर-दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में बड़ा झटका लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed