फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather: जम्मू से लेकर लक्षद्वीप तक अगले चार दिन झमाझम बरसात; इन राज्यों के लिए IMD ने अलर्ट जारी कर चेताया

Mon, 19 Aug 2024 05:29 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 19 Aug 2024 05:29 AM IST
सार

उत्तर पश्चिम से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत समेत देश के अधिकांश क्षेत्रों में मानसून सक्रिय बना हुआ है।

विज्ञापन
Weather Updates: Rain alert in entire country from Jammu to Lakshadweep for next four days
Rain - फोटो : अमर उजाला

उत्तर पश्चिम से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत समेत देश के अधिकांश क्षेत्रों में मानसून सक्रिय बना हुआ है। रविवार को भी हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश हुई। ओडिशा में बिजली गिरने से छह लोगों की जान चली गई। मौसम विभाग ने अगले चार दिन जम्मू और लक्षद्वीप समेत पूरे देश में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में रविवार सुबह बारिश की वजह से 95 सड़कों को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद करना पड़ा।

Weather Updates: Rain alert in entire country from Jammu to Lakshadweep for next four days
शहर के शाम को हुई बारिश के दौरान छाते के सहोरे जाते युवा। संवाद

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रविवार सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में बिहार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हुई। इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिमी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण कर्नाटक, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु के साथ ही पूर्वोत्तर के राज्यों नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में विभिन्न जगहों पर मूसलाधार बारिश रिकॉर्ड की गई।

Weather Updates: Rain alert in entire country from Jammu to Lakshadweep for next four days
बारिश के कारण जीवन अस्त-व्यस्त - फोटो : ANI

आईएमडी ने कहा है कि जम्मू संभाग में 19 अगस्त, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 21 अगस्त तक, उत्तराखंड में 24 अगस्त तक और पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ में 20 और 21 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 21-24 अगस्त और पूर्वी राजस्थान में 22-24 अगस्त तक गरज के साथ जोरदार बारिश हो सकती है। इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर अत्यधिक वर्षा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Updates: Rain alert in entire country from Jammu to Lakshadweep for next four days
हिमाचल में बारिश से नुकसान (डिजाइन फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हिमाचल में 21 तक यलो अलर्ट
शिमला स्थित मौसम केंद्र ने हिमाचल प्रदेश में 21 अगस्त तक भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य के मैदानी इलाकों, निचले पहाड़ी और मध्य पहाड़ी जिलों में बिजली गिरने के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। रविवार को भी दोपहर दो बजे के बाद अचानक तेज बारिश हुई। वहीं, जम्मू संभाग में लगातार बारिश हो रही है। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। बारिश से तापमान में काफी गिरावट आई है। जम्मू-कश्मीर में अभी 22 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहेगा।

विज्ञापन
Weather Updates: Rain alert in entire country from Jammu to Lakshadweep for next four days
बारिश - फोटो : अमर उजाला

बंगाल में 20 तक जमकर बरसेंगे मेघ
आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण बांग्लादेश के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके प्रभाव से पश्चिम बंगाल के गंगा किनारे वाले इलाकों और पूर्वी भारत के कुछ क्षेत्रों में 20 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भी 21 अगस्त तक कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed